एक्सप्लोरर

Azamgarh Crime Update: आजमगढ़ में पिता ने किया दुष्कर्म, पति ने कराया देह व्यापार, युवती ने सुनाई पुलिस को आपबीती

UP News: आजमगढ़ में एक कलयुगी पिता ने अपनी बेटी के साथ दो साल तक दुष्कर्म किया. जब आरोपी का मन इतने में नहीं भरा तो उसने विवाह के नाम पर बेटी का ढ़ाई लाख रुपए में सौदा कर दिया.

Azamgarh Crime News: आजमगढ़ (Azamgarh) से रिश्तो को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक कलयुगी पिता ने अपनी बेटी के साथ दो साल तक दुष्कर्म किया. जब आरोपी का मन इतने में नहीं भरा तो उसने विवाह के नाम पर बेटी का ढ़ाई लाख रुपए में सौदा कर दिया. फिर पति भी उससे देह व्यापार कराने लगा. युवती के प्रेग्नेंट होने पर पति उसे छोड़कर भाग गया. तो पिता ने भी उसे रखने से इंकार कर दिया. युवती ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई. 

दो साल तक करता रहा दुष्कर्म
मामला जिले के तरवां थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धनंजय कुमार मिश्रा के कार्यालय पर बृहस्पतिवार को पहुंची. युवती ने बताया कि, पिता ने विवाद के बाद उसकी मां को छोड़ दिया है और उसे जबरन अपने पास रखे हुए था. जब वह कक्षा दसवीं में पढ़ रही थी तो उसके पिता उसे कोई दवा खिलाने लगे थे. जिससे वह सुस्त रहने लगी थी. इसके बाद पिता ने उसके साथ दुष्कर्म करना शुरू कर दिया. इसके साथ ही उसे गर्भनिरोधक दवा भी वे खिलाते थे. दो सालों तक पिता ने ही शारीरिक शोषण किया. युवती ने बताया कि, जब उसके पिता की करतूतों की जानकारी ग्रामीणों को लगी तो उन्होंने पिता को काफी मारा पीटा.

पति कराता था देह व्यापार
इसके बाद पिता ने दिसंबर 2022 में उसका विवाह गाजीपुर जिले के रहने वाले विपिन यादव के साथ कर दिया. कहने को तो शादी हुई थी लेकिन पति विपिन उसे हमेशा इधर उधर ले जाकर देह व्यापार करा रहा था. जिससे वह गर्भवती हो गई तो उसने गर्भ निरोधक दवा खिला दिया. जिससे ब्लीडिंग होने पर जब वह अस्पताल पहुंची तो नर्स ने बताया कि दवा से ब्लीडिंग जरूर हो गई, लेकिन गर्भपात नहीं हुआ है. इसके बाद पति ने मेरे पिता को फोन कर सारी बात बता दिया और शादी के वक्त दिया गया ढाई लाख रुपये मेरे पिता से मांगने लगा, जिसे देने से पिता ने इंकार कर दिया. इसके बाद पति विपिन मुझ़े रायपुर बाजार में छोड़ कर चला गया. किसी तरह वह पिता के घर पहुंची तो पिता ने भी साथ रखने से इंकार कर दिया. 

युवती ने अब सचिव विधिक सेवा प्राधिकारण को पत्रक देकर न्याय की गुहार लगाया. सचिव ने स्वत: प्रकरण को संज्ञान में लिया और युवती को महिला थाना प्रभारी के सुपुर्द कर दिया. महिला थाना प्रभारी नीतू मिश्रा ने बताया कि, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सूचना पर पिता व पति द्वारा शारीरिक शोषण की शिकार युवती को अपने साथ थाने ले जा रही हूं. उच्चाधिकारियों को इस बाबत जरूरी सूचना दे दी गई है. उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई करायी जाएगी.

ये भी पढ़ें: Atiq Ahmed News: अतीक-अशरफ के हत्यारोपियों की वीडियो कांफ्रेंसिंग से प्रयागराज की कोर्ट में पेशी, तय हो सकते हैं आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच तेज, रोजाना के कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच तेज, रोजाना के कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ
'बाबरी वाली मस्जिद और मदरसों की फंडिंग...', राम मंदिर चंदा चोरी सवाल पर भड़के ब्रजेश पाठक
'बाबरी वाली मस्जिद और मदरसों की फंडिंग...', राम मंदिर चंदा चोरी सवाल पर भड़के ब्रजेश पाठक
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget