एक्सप्लोरर

Ayodhya News: अयोध्या में 35 यात्रियों से भरी बस डिवाइडर से टकराकर पलटी, 3 की मौत, 10 गंभीर रूप से घायल

Ayodhya Bus Accident: अयोध्या के नेशनल हाईवे 27 पर ओवरटेक करते हुए एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर पलट गई. इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

Ayodhya Bus Accident: अयोध्या के नेशनल हाईवे 27 पर ओवरटेक करते हुए एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर पलट गई. राजस्थान के नंबर वाली ये प्राइवेट बस दिल्ली से सिद्धार्थनगर जा रही थी. इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि 10 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और करीब इतने ही यात्रियों को चोट आई है. घटना की खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासन के शीर्ष अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को बस से निकालकर जिला अस्पताल भिजवाया.

तेज रफ्तार की वजह से हुआ हादसा

इस सड़क हादसे को लेकर अयोध्या के जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने कहा कि गंभीर रूप से जख्मी लोगों की स्थिति को देखते हुए उनको मेडिकल कॉलेज भेजा जाएगा. तेज रफ्तार बस के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद आसपास के लोग तत्काल मौके पर पहुंच गए. बस में लगभग 35 से ज्यादा लोग सवार थे. हादसे की जगह के पास रहने वाले चश्मदीद जगदीश प्रसाद ने कहा कि जब वो बस में घुसे और अंदर का दृश्य देखकर हतप्रभ रह गए कोई चिल्ला रहा था तो किसी के पैर कटे हुए थे. स्थानीय लोगों ने ही तत्काल थाना कैंट पुलिस को इसकी सूचना दी और घायलों की मदद की.

बस के अंदर दिखा भयावह नजारा

जगदीश प्रसाद चौरसिया ने बताया कि जब हादसे की आवाज आई तो हम घर से बाहर निकले और देखा  कि डिवाइडर पर बस पलटी हुई थी इसके बाद हम शीशा तोड़कर भीतर घुसे अंदर देखा तो 3 का पैर कटा हुआ था. दो मौके पर ही मर गए. हम उनको निकाल नहीं पाए. हमारा घर बगल है जब तेज आवाज हुई तो घर से बाहर निकले. 

घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया

वहीं अयोध्या के डीएम नीतीश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया देखकर लगता है कि दो गाड़ियां जा रही थी और ये हादसा ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ. इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है और 10 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. इसके अलावा बस में सवार कई और यात्रियों को भी चोटे आईं हैं. सभी का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है. गंभीर रूप से घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा जाएगा. ये बस सिद्धार्थ नगर जा रही थी. तेज स्पीड की वजह से ये हादसा हुआ. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आसमानी आफत ने बिगाड़ी जमीनी व्यवस्था, थम गए दिल्ली-नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद, तस्वीरों ने बयान किए हालात
आसमानी आफत ने बिगाड़ी जमीनी व्यवस्था, थम गए दिल्ली-नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद
शिक्षा का मंदिर शर्मसार! हापुड़ में प्रोफेसर ने छात्रा को पास बुलाकर कहा- 'व्हाट्सप कॉल किया कर, रिकॉर्ड नहीं होता'
हापुड़ में प्रोफेसर ने छात्रा को पास बुलाकर कहा- 'व्हाट्सप कॉल किया कर, रिकॉर्ड नहीं होता'
हापुड़ में बारिश बनी काल: जर्जर मकान की छत गिरने से पिता की मौत, बेटा गंभीर घायल
हापुड़ में बारिश बनी काल: जर्जर मकान की छत गिरने से पिता की मौत, बेटा गंभीर घायल
हरिद्वार में बारिश ने बरपाया कहर, वाहनों की थमी रफ्तार; कई इलाकों में भरा पानी
हरिद्वार में बारिश ने बरपाया कहर, वाहनों की थमी रफ्तार; कई इलाकों में भरा पानी

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तो क्या हुआ....', बंगाल में रैली के दौरान ममता बनर्जी के एक शख्स को थप्पड़ जड़ने पर बोले सौगत रॉय, BJP ने घेरा
'तो क्या हुआ....', बंगाल में रैली के दौरान ममता बनर्जी के एक शख्स को थप्पड़ जड़ने पर बोले सौगत रॉय, BJP ने घेरा
प्रशांत किशोर के लिए चुनाव प्रचार करेंगे CM विजय थलपति? बांकीपुर में पलट सकती है बाजी!
प्रशांत किशोर के लिए चुनाव प्रचार करेंगे CM विजय थलपति? बांकीपुर में पलट सकती है बाजी!
क्या अजय देवगन की Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
क्या Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
MINY vs SFU Highlights: MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम
MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Dream Science: क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
Embed widget