एक्सप्लोरर

Ayodhya News: ज्ञानवापी मस्जिद में शिवलिंग मिलने के दावे के बाद अयोध्या में संतों ने जलाए दिए, बांटी गई मिठाइयां

ज्ञानवापी मस्जिद (Gyanvapi Masjid) में शिवलिंग (Shivling) मिलने के दावे के बाद अयोध्या (Ayodhya) में संतों ने घी के दीपक जलाए और मिठाइयां बांटी गई.

Gyanvapi Masjid Survey: ज्ञानवापी मस्जिद (Gyanvapi Masjid) में शिवलिंग (Shivling) मिलने के दावे के बाद हर पक्ष तरह-तरह के दावे कर रहा है. वहीं अयोध्या (Ayodhya) में खबर आने के बाद तपस्वी छावनी में मंगलवार को दीपावली मनाई गई और मिठाइयां बांटी गई. तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगदगुरु परमहंस (Jagadguru Paramhans) आचार्य ने घी के दीपक जला कर खुशी मनाई है. 

जगतगुरु ने मुस्लिम समाज से अपील करते हुए कहा है, "आपने अयोध्या का फैसला देख लिया, काशी का भी फैसला देख लिया. अब आप को आगे आकर किसी मुगल आक्रांताओं के द्वारा जो हिंदू देवी-देवताओं के मंदिरों को तोड़कर के मस्जिद बनाई गई है. उनको आकर कहना चाहिए कि वह अब हिंदुओं को दे दिया जाए.

क्या बोले परमहंस?
तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगदगुरु परमहंस आचार्य ने कहा कि लगभग 350 सालों से संघर्ष करने के बाद आज बहुसंख्यक समाज को बहुत बड़ा न्याय मिला है. कोर्ट के आदेश पर ज्ञानवापी की जो वीडियोग्राफी कराई जा रही थी, उसके माध्यम से दिव्य ज्योतिर्लिंग की प्राप्ति हुई है. जिधर बड़े नंदी का मुख है, जिसको औरंगजेब ने मंदिर तोड़ते समय छिपा दिया था. उसी के मलबे को तोड़कर के उसने ज्ञानवापी मस्जिद बनाया था. आज सच सामने आ गया है. 

क्या है मामला?
बता दें कि ज्ञानवापी मस्जिद 14 से 16 मई तक तीन दिन चले सर्वे के बाद अंतिम दिन एक बड़ा दावा किया गया. जिसमें हिंदू पक्ष ने एक शिवलिंग मिलने का दावा किया है. वहीं मुस्लिम पक्ष ने इन दावों को खारिज कर दिया है. जबकि कोर्ट ने भी उस जगह को सील करने का आदेश जारी किया था. 

ये भी पढ़ें-

Azamgarh Bypolls: आज आजमगढ़ जाएंगे अखिलेश यादव, उपचुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बनाएंगे रणनीति

UP Politics: खतरे में पड़ी बीजेपी विधायक राम फेरन की सदस्यता, झूठा हलफनामा देने के आरोप में हाईकोर्ट ने किया तलब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget