एक्सप्लोरर

Ramnavami 2023: अयोध्या में बेहद भव्य तरीके से मनाई जाएगी रामनवमी, दोपहर से शुरू होंगे कार्यक्रम, जानें- तैयारी?

Ramnavami 2023 Celebration: इस बार भगवान रामलला के अस्थाई मंदिर में ये अंतिम जन्मोत्सव है, जिसकी धूम पूरी अयोध्या में दिखाई दे रही है. ट्रस्ट ने इस बार रामजन्मोत्व को बेहद खास बनाने की तैयारी की है.

Ayodhya Ramnavami 2023 Celebration: रामनगरी अयोध्या (Ayodhya) में रामनवमी (Ramnavami 2023) को इस बार बेहद भव्य तरीके से मनाने की तैयारी की गई है. गुरुवार दोपहर 12 बजे से ही भगवान रामलला के मंदिर में राम जन्मोत्सव शुरू हो जाएगा. इसके लिए रामलला के अस्थाई मंदिर को फूलों से सजाया गया है और जहां पर राम मंदिर (Ram Mandir) का गर्भगृह बन रहा है उसे भी सजाया गया है. यानी पूरे राम जन्मभूमि परिसर को फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है. माना जा रहा है कि इस बार रामनवमी पर लगभग एक लाख श्रद्धालु भगवान राम लला का दर्शन पूजन कर सकेंगे.  

इस बार भगवान रामलला के अस्थाई मंदिर में ये अंतिम जन्मोत्सव है, जिसकी धूम पूरी अयोध्या में दिखाई दे रही है. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने पूरी तैयारी की है कि इस बार के जन्म उत्सव को बेहद खास बनाया जाए. इस बार पूरे 9 दिन तक सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जा रहे हैं, साथ ही पूरे 9 दिन तक भगवान रामलला को नए वस्त्र धारण कराए जा रहे हैं और इस बार रामलला के भोग के लिए 4 तरीके के पंजीरी बनाई गई है. साथ ही फल होंगे, मिष्ठान होंगे इन सभी प्रसादों से रामलला को भोग लगाया जाएगा.

भगवान को जो भोग लगाया जाएगा, वहीं भोग राम भक्तों को भी प्रसाद के रूप में वितरित किया जाएगा. इस बार भगवान श्रीराम के जन्म उत्सव पर पर्यटन विभाग ने भी राम भक्तों को बड़ी सौगात दी है. अब राम भक्त हवाई यात्रा से पूरी अयोध्या का भ्रमण कर सकेंगे और साथी मंदिर निर्माण कार्य को भी देख सकेंगे.

चार तरह की पंजीरी बनवाई गई

रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि इस बार अस्थाई मंदिर में अंतिम बार श्री राम जन्मोत्सव मनाया जा रहा है रामलला के मंदिर को इसलिए विशेष रूप से सजावट किया गया है. भगवान को रोजाना नए वस्त्र धारण कराए जा रहे हैं और 9 दिनों तक कलश की स्थापना की गई है. सभी देवी देवताओं का पूजन अर्चन किया जा रहा है और भगवान रामलला के लिए एक कुंतल पंचामृत बनाया जाएगा और उस पंचामृत में भगवान रामलला को स्नान कराया जाएगा और फिर वह पंचामृत सभी राम भक्तों में वितरित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि इस बार चार प्रकार की पंजीरी बनाई गई है और यह पंजीरी रामलला का दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं में वितरित की जाएगी. 

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि गर्भ ग्रह निर्माण स्थल को फूलों से सजाया गया है और इस बार एक लाख राम भक्तों में प्रसाद वितरित किया जाएगा और भगवान राम लला का जन्मोत्सव दोपहर 12:00 बजे मनाया जाएगा. इसके बाद परंपरा के मुताबिक आगे के कार्यक्रम करेंगे. 

 ये भी पढ़ें- Atiq Ahmed News: 'जेल से निकालकर कर देंगे हत्या', अतीक के भाई अशरफ को एनकाउंटर का डर, कहा- ऐसा हुआ तो..

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'किसी मुसलमान ने विरोध...', वंदे मातरम बिल पर सुन्नी उलेमा काउंसिल ने उठाए सवाल
'किसी मुसलमान ने विरोध...', वंदे मातरम बिल पर सुन्नी उलेमा काउंसिल ने उठाए सवाल
वाराणसी: थाने में महिला SI ने फरियादी को जड़े थप्पड़, Video वायरल होते ही दरोगा को किया सस्पेंड
वाराणसी: थाने में महिला SI ने फरियादी को जड़े थप्पड़, Video वायरल होते ही दरोगा को किया सस्पेंड
'हिंदुस्तान से मुस्लिमों को निकाल दोगे तो...', RSS प्रमुख मोहन भागवत के बयान का AMU में स्वागत
'हिंदुस्तान से मुस्लिमों को निकाल दोगे तो...', RSS प्रमुख मोहन भागवत के बयान का AMU में स्वागत
'भारत में नमाज पर लगे पूर्ण प्रतिबंध', अयोध्या के संत ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजा लेटर
'भारत में नमाज पर लगे पूर्ण प्रतिबंध', अयोध्या के संत ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजा लेटर

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
Embed widget