एक्सप्लोरर

अयोध्या में शुरू हुई रामलीला, ये बड़े कलाकार निभा रहे किरदार

नवरात्रि के पहले दिन अयोध्या में रामलीला की शुरुआत हो गई. इसमें रवि किशन जहां भरत का किरदार निभाएंगे वहीं मनोज तिवारी अंगद की भूमिका में होंगे.

अयोध्या। राम की नगरी में राम की लीला को मंच पर सजीव करने की शुरुआत नवरात्रि के पहले दिन शनिवार शाम से शुरू हो चुकी है. अयोध्या की रामलीला की शुरुआत मंच पर ही विधिवत पूजा पाठ के साथ शुरू हुई. इस विशेष पूजा में वन गमन के समय भगवान राम के जहां जहां चरण पड़े थे, वहां की मिट्टी से तैयार राम की मूर्ति की विशेष पूजा की गई. इसके बाद क्रेन की मदद से भगवान गणेश मंच पर प्रकट हुए और इसके बाद भव्य गणेश वंदना के साथ नृत्य और संगीत ने समा सा बांध दिया. 17 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक चलने वाली अयोध्या की रामलीला में अपना अपना किरदार निभाने फिल्म जगत के कलाकार मुंबई से अयोध्या पहुंच चुके हैं. हालांकि कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए अयोध्या की रामलीला वर्चुअल है और इसका लाइव प्रसारण अलग-अलग माध्यमों से किया जा रहा है.

बात करें किरदारों की तो हनुमान की भूमिका बिंदु दारा सिंह निभा रहे हैं. उनके पिता दारा सिंह चर्चित रामायण सीरियल में हनुमान जी का किरदार निभा चुके हैं और इसके पहले बिंदु दारा सिंह भी दिल्ली की रामलीला में हनुमान का किरदार निभा चुके हैं. फिल्म जगत के जाने-माने कॉमेडियन एक्टर असरानी नारद का किरदार निभाएंगे. गोरखपुर के सांसद और जाने-माने भोजपुरी एक्टर रवि किशन भरत का किरदार निभाएंगे तो भोजपुरी फिल्मों से राजनीति में आए दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी अंगद के किरदार में दिखाई देंगे. इसके अलावा रितु शिवपुरी, शाहबाज खान, राजेश पुरी, अवतार गिल, रजा मुराद , महाभारत में द्रोणाचार्य का किरदार निभाने वाले सुरेंद्र पाल, अपनी-अपनी भूमिका में नजर आएंगे. राम की भूमिका सोनू डांगर निभाएंगे तो माता सीता की भूमिका कविता जोशी निभाएंगी. इस दौरान अभिनेता अवतार गिल ने कहा कि वह राजा जनक और सुबाहु का किरदार निभा रहे हैं. उन्होंने कहा कि क्योंकि यह रामलीला पहली बार और अयोध्या में हो रही है, इसलिए इसकी खुशी कुछ ज्यादा है.

अयोध्या में जन्म लिया अब पूरा हुआ सपना कुछ ऐसा ही कहना है किशन भारद्वाज का. वे स्थानीय नाट्य कलाकार हैं. उन्होंने कहा कि ये उनका सौभाग्य है कि प्रभु राम की नगरी में काम करने का अवसर प्राप्त हुआ है. भारद्वाज ने बताया कि उनका जन्म भी अयोध्या में हुआ है. वह पिछले करीब 20 सालों से अभिनय के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. हालांकि, यह पहली बार है कि वे अयोध्या में किरदार निभा रहे हैं. उन्हें रामलीला में शिव का किरदार मिला है. अयोध्या की रामलीला के अध्यक्ष सुभाष मलिक का कहना है कि यह सब भगवान राम के आशीर्वाद से हो रहा है. उन्होंने कहा कि वे इसके लिए मुख्यमंत्री को भी धन्यवाद करते हैं.

नेपाल से आई पोशाक इस रामलीला की एक और खास बात है. भगवान राम के चरित्र को मंच पर साकार करने के लिए उनकी पोशाक नेपाल से आई है क्योंकि नेपाल को भगवान राम की ससुराल कहा जाता है. जबकि माता-पिता के गहने अयोध्या के तैयार हुए हैं क्योंकि कन्या के लिए वस्त्र और जेवर उसकी ससुराल से आते हैं. इसलिए इनका निर्माण अयोध्या में हुआ है. इसी तरह भगवान राम का धनुष कुरुक्षेत्र से तैयार होकर आया है. यहां तक कि मंच पर भगवान राम की जिस प्रतिमा की विशेष पूजा की गई. वह उन स्थानों की मिट्टी से तैयार की गई है, जिन स्थानों पर भगवान राम के चरण पड़े थे. अयोध्या की रामलीला में पहले दिन दो प्रमुख कलाकार दिखाई दिए. जिसमें नारद की भूमिका में असरानी और रावण की भूमिका में शाहबाज खान ने अपने अपने किरदारों को जीवंत कर दिया. वहीं, अयोध्या की रामलीला की शुरुआत में क्रेन से जिस तरह गणेश भगवान की मंच पर एंट्री हुई और उसके बाद संगीत और नृत्य के साथ गणेश वंदना का ऐसा समा बंध गया कि हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया.

कैबिनेट मंत्री ने किया उद्घाटन अयोध्या की रामलीला का विधिवत उद्घाटन करने सूबे के मंत्री और अयोध्या जनपद के प्रभारी नीलकंठ तिवारी पहुंचे. उन्होंने मंच की विशेष पूजा में भी भाग लिया और मंच पर संबोधन के दौरान अयोध्या की रामलीला की महत्ता भी बतायी. उन्होंने कहा कि रामलीला सांस्कृतिक पक्ष के संरक्षण का सबसे बड़ा साधन है. अयोध्या धाम श्री राम जी की जन्मभूमि करोड़ों करोड़ लोगों की आस्था का केंद्र और विश्व का सबसे बड़ा आध्यात्मिक केंद्र है. ऐसे में आध्यात्मिक केंद्र पर सिनेमा के टीवी के कलाकारों द्वारा यह जो मंचन किया जा रहा है, वह पूरे देश में एक नया संदेश लेकर आएगा.

ये भी पढ़ेंः

कानपुरः दबंगों ने जमीनी विवाद में पिता-पुत्र पर पेट्रोल डालकर आग लगाई, हालत गंभीर हाथरस के पीड़ित परिवार को संजय सिंह ने दिया न्यौता, कहा- मैं अपने आवास पर साथ रखने को तैयार
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुस्लिम पर्सनल लॉ POCSO से ऊपर नहीं', बाल विवाह पर इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी
'मुस्लिम पर्सनल लॉ POCSO से ऊपर नहीं', बाल विवाह पर इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, वाराणसी के लिए बनाया यह खास प्लान, जानें क्या होगा
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, वाराणसी के लिए बनाया यह खास प्लान
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध, बताया जनता के लिए अभिशाप
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, करोड़ों की लागत वाली इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
Welcome To The Jungle BO Day 13: बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल
बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
Embed widget