एक्सप्लोरर

Ram Mandir Inauguration: रामलला के स्वागत में 'राममय' हुई मथुरा नगरी, भगवान कृष्ण ने राम रूप में दिए दर्शन

Ram Mandir Opening: श्रीकृष्ण जन्मभूमि सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर स्थित भागवत भवन के राधा-कृष्ण मंदिर को अयोध्या का स्वरूप देने का प्रयास किया गया.

Ramlala Pran Pratishtha: अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर ब्रज में भी अद्भुत उत्साह व उल्लास का माहौल है और कृष्‍ण की नगरी ‘राममय’ हो गयी है. योगिराज श्रीकृष्ण की नगरी में हर सड़क, चौराहे पर बस भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा की धूम मची है. मथुरा-वृन्दावन नगर निगम ने ऐसे में प्रमुख चौराहों पर विभिन्न कलाकृतियों और बिजली की झालरों से सजाया है.

मथुरा में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनजर साज सजावट के साथ-साथ जगह-जगह भण्डारे के आयोजन किए गए हैं. सरकारी स्तर पर भी कई कार्यक्रम आयोजित किए गये हैं. महानगर के प्रमुख गोवर्धन चौराहे (अटल चौक) पर झांसी के सैंड आर्टिस्ट समीर द्वारा रेत से बनाई गई प्रभु श्रीराम के मंदिर की कृति देखते ही बन रही है. रेत से बनी इस आकृति को देखने के लिए भारी भीड़ वहां उमड़ रही है.

लोग-बाग बरबस ही कह रहे हैं कि प्रभु श्रीराम के आगमन ने छोटे व्यापारियों की जनवरी माह में ही दिवाली करा दी है. मिट्टी के दीपक, आकर्षक लाइटिंग की झालरें, झंडियां आदि की खूब बिक्री हुई है. बाजार में दो दिन से ग्राहकों की खूब भीड़ दिखी. मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान व वृन्दावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर सहित अन्य कई मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण ने सोमवार को प्रभु श्रीराम के रूप में दर्शन दिए. भगवान कृष्ण ने बांसुरी के साथ-साथ धनुष बाण भी धारण कर रखे थे. यह अद्भुत दृश्य देख श्रद्धालु खुद को अभिभूत अनुभव कर रहे थे.

श्रीकृष्ण जन्मभूमि सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर स्थित भागवत भवन के राधा-कृष्ण मंदिर को अयोध्या का स्वरूप देने का प्रयास किया गया, तो भगवान राधा और कृष्ण की छवि को भगवान राम और सीता के रूप में सजाया गया है. भव्य फूल बंगले में सजी उनकी छवि की आभा देखते ही बनती है. मंदिर के प्रांगण में सुबह से ही निरंतर प्रसाद वितरण जारी रहा.

ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर को भव्य रोशनी से जगमग किया गया है. यहां ठाकुरजी ने अपने मूल स्वरूप में ही दिव्य दर्शन दिए. मंदिर में सुबह 10 से 11 बजे तक प्रसाद वितरण किया गया. शाम को भव्य दीपदान होगा. प्राचीन केशवदेव मंदिर को सजाकर सुबह सुंदरकाण्ड का पाठ किया गया. महिलाओं ने बधाई गायन किया. यहां ठाकुर जी ने श्री राम के रूप में ही धनुष बाण धारण कर अपने भक्तों को दर्शन दिया.

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर की भव्य सजावट

इसी प्रकार, वृन्दावन के ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में भी श्रद्धालुओं को आज अपने आराध्य भगवान रामलला का रूप धारण किए हुए नजर आए. श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर, द्वारकाधीश मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भी भव्य सजावट की गयी. नगर निगम के वृन्दावन कार्यालय के कर निरीक्षक श्रीगोपाल वशिष्ठ ने बताया कि ओडिशा के कलाकारों द्वारा देवरहा घाट और कान्हा गोशाला के बाहर राम मंदिर और भगवान राम की प्रतिमूर्ति बनाई गया. देवरहा बाबा घाट पर शाम चार बजे दीपोत्सव होगा. वहीं, जुगल घाट पर 500 किलोग्राम फूलों से रंगोली बनाई गई व विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए.

शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर किया स्वागत 

वृन्दावन में नगर निगम के सहयोग से वृन्दावन बाल विकास परिषद के तत्वावधान में रविवार को भगवान श्रीराम के 500 स्वरूपों की शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों के बच्चों ने श्रीराम का स्वरूप धारण कर नगर भ्रमण किया. लोगों ने जगह-जगह शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया.
परिषद के संरक्षक अवधेश अग्रवाल ने कहा कि आज संपूर्ण विश्व राममय हो रहा है तो भगवान कृष्ण की नगरी भी राम के बाल रूपों से राममय हो रही है. केशीघाट से शुरू हुई शोभायात्रा में रंग-बिरंगे पुष्पों से सजे रजत डोले में विराजमान माता जानकी, श्रीराम, लक्ष्मण और हनुमानजी की प्रतिमा को नमन-वंदन करने के लिए भक्तों में होड़ मची रही.

शहर में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात

जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेष कुमार पाण्डेय ने बताया कि जिले में करीब 700 मंदिरों में प्राण-प्रतिष्ठा संबंधी आयोजन किए जा रहे हैं, जिनकी सुरक्षा व वहां आने वाले श्रद्धालुओं की रक्षा के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. वहीं, ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है. इसकी निगरानी पुलिस अधीक्षक (नगर) कर रहे हैं.

बिहारी मंदिर समेत अन्य मंदिरों की भी सुरक्षा बढ़ाई

उन्होंने बताया कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि की त्रिस्तरीय सुरक्षा को पहले से भी ज्यादा सतर्क कर खास इंतजाम किए गए हैं. शाही ईदगाह वाले मार्ग पर सिर्फ स्थानीय लोगों को ही प्रवेश दिया जा रहा है. वहां के स्थानीय निवासियों के रिश्तेदारों को जांच-पड़ताल के बाद प्रवेश दिया जा रहा है. इसके अलावा बांके बिहारी मंदिर समेत अन्य मंदिरों की भी सुरक्षा बढ़ाई गई है. रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर सीसीटीवी नियंत्रण कक्ष के जरिए निगाह रखी जा रही है. सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने इलाके के होटल, गेस्ट हाउस, सराय, आश्रम आदि में आने-जाने वालों पर निगाह रखने के निर्देश दिए गए हैं.

Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश की जानी-मानी हस्तियों ने दी प्रतिक्रिया, जानें- किसने क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिसने भगवान के दानपात्र को नहीं छोड़ा...', अखिलेश यादव ने चढ़ावा चोरी को लेकर फिर बोला BJP पर हमला
'जिसने भगवान के दानपात्र को नहीं छोड़ा...', अखिलेश यादव ने चढ़ावा चोरी को लेकर फिर बोला BJP पर हमला
महोबा में बारिश के बाद घरों में घुसा पानी, कच्चे मकानों पर गिरने का खतरा, फावड़ा लेकर खुद उतरे ग्रामीण
महोबा में बारिश के बाद घरों में घुसा पानी, कच्चे मकानों पर गिरने का खतरा, फावड़ा लेकर खुद उतरे ग्रामीण
उत्तराखंड में मदरसा शिक्षा होगी बेहतर, नए नियम में मान्यता से लेकर प्रबंधन तक सख्त व्यवस्था
उत्तराखंड में मदरसा शिक्षा होगी बेहतर, नए नियम में मान्यता से लेकर प्रबंधन तक सख्त व्यवस्था
'यूपी के एक नेता ने कहा था नकल करना हमारा जन्मसिद्ध अधिकार...', सीएम योगी ने साधा निशाना
'यूपी के एक नेता ने कहा था नकल करना हमारा जन्मसिद्ध अधिकार...', सीएम योगी ने साधा निशाना

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
सरकारी स्कूलों से 86 लाख छात्रों ने छोड़ा साथ, प्राइवेट स्कूलों में बढ़ा दाखिला, शिक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
सरकारी स्कूलों से 86 लाख छात्रों ने छोड़ा साथ, प्राइवेट स्कूलों में बढ़ा दाखिला, शिक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
Embed widget