एक्सप्लोरर

Ram Mandir News: राम भक्तों की दीवानगी का हौसला ठंड में भी कायम, स्केट्स-साइकिल और पैदल भी आ रहे हैं अयोध्या

Ayodhya News: बिहार के नीतीश कुमार साइकिल पर 600 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय कर अयोध्या पहुंचे हैं. उन्होंने कहा कि ''बिहार से अयोध्या तक 615 किलोमीटर की दूरी तय करने में मुझे सात दिन लगे."

Ram Mandir News: अयोध्या के लिए लोगों की दीवानगी हाड़ कंपा देने वाली ठंड से बेअसर है और देश के विभिन्न हिस्सों से लोग 22 जनवरी को यहां नवनिर्मित मंदिर में भगवान राम के बाल स्वरूप के विग्रह के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए स्केटिंग कर, साइकिल चलाकर या फिर पैदल ही लंबी दूरी तय कर यहां आ रहे हैं. भगवान राम में अपनी आस्था और देश में व्याप्त धार्मिक उत्साह से प्रेरित होकर यहां पहुंचने वाले लोग बताते हैं कि वे इस ऐतिहासिक दिन का हिस्सा बनना चाहते हैं और प्रेम तथा एकता का संदेश देना चाहते हैं.

बिहार के मधेपुरा जिले के रहने वाले नीतीश कुमार साइकिल पर 600 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय कर अयोध्या पहुंचे हैं. कुमार (21) ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा, ''बिहार से अयोध्या तक 615 किलोमीटर की दूरी तय करने में मुझे सात दिन लगे. मैं आज पहुंचा हूं. मैं अपनी साइकिल पर एक स्लीपिंग बैग और कुछ जरूरी चीजें अपने साथ लेकर निकला था ताकि रास्ते में कुछ देर आराम कर सकूं. जब उच्चतम न्यायालय का इस मामले में फैसला आया तो मैंने साइकिल से यहां पहुंचने की निश्चय किया था. उस वक्त मैं स्कूल में पढ़ता था.'' कुमार ने अपनी साइकिल को चार झंडों से सजाया है जिसमें एक तिरंगा और तीन भगवा झंडे हैं जिन पर चित्र और 'जय श्री राम' लिखा है.

वाराणसी से स्केटिंग करती हुई अयोध्या जा रही हैं सोनी

गिनीज बुक में 'सर्वाधिक लंबे समय तक नृत्य मैराथन' (124 घंटे) का रिकॉर्ड अपने नाम करने वाली सोनी चौरसिया आमंत्रित लोगों में से है और वह वाराणसी से स्केटिंग करती हुई अयोध्या जा रही हैं. चौरसिया ने पीटीआई-भाषा से कहा,''मैं 17 जनवरी को वाराणसी से रवाना हुई और 22 जनवरी को अयोध्या पहुंच जाऊंगी. मैंने पहले भी इतनी स्केटिंग की है लेकिन अभी का मौसम एक चुनौती है. पूरी यात्रा 228 किलोमीटर है. मेरे साथ मेरे कोच और चिकित्सक भी हैं जो मेरे पीछे मोटरसाइकिल पर चल रहे हैं.''

स्केट्स पर अयोध्या के लिए निकले महज 10 वर्षीय हिमांशु 

राजस्थान के कोटपुतली से 16 जनवरी को स्केट्स पर अयोध्या के लिए निकले महज 10 वर्षीय हिमांशु सोनी 704 किलोमीटर की दूरी तय करने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं. सोनी ने कहा,''मेरा परिवार भगवान राम में आस्था रखता है . इस समय माहौल दिवाली से कम नहीं है. मैं प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के दिन अयोध्या में रहना चाहता था और अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ाने के साथ वहां स्केट्स के जरिये पहुंचने से बेहतर तरीका क्या हो सकता है.'

मुंबई से अयोध्या तक पैदल यात्रा कर रही हैं शबनम

हिंदू-मुस्लिम एकता का संदेश फैलाने के उद्देश्य से शबनम शेख मुंबई से अयोध्या तक पैदल यात्रा कर रही हैं. उन्होंने कहा,'यह यात्रा 1,400 किलोमीटर से अधिक की है. मैं प्रतिदिन लगभग 60 किलोमीटर चलती हूं और कई बार कुछ समय के लिए रुकती हूं. एक लड़की होने के नाते यात्रा के दौरान रुकने के लिए सुरक्षित स्थान की तलाश करना थोड़ा चिंताजनक है लेकिन मैं जहां भी जा रही हूं लोग मेरा स्वागत करते हैं.''

साल 2019 में सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया था ऐतिहासिक फैसला

अयोध्या में राम मंदिर का पहला चरण पूरा होने वाला है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी 22 जनवरी यहां भगवान राम के बाल स्वरूप के विग्रह के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में हिस्सा लेंगे. सुप्रीम कोर्ट ने 2019 में इस मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाया था जिसमें एक सदी से भी अधिक पुराने मंदिर-मस्जिद विवाद का निपटारा हुआ.

Lok Sabha Election 2024 UP: सपा से गठबंधन पर लगी मुहर, जानिए यूपी में कितने सीटों पर चुनाव लड़ेगी RLD

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
Rampur News: जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
Rohit Sharma: 100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget