एक्सप्लोरर

Ram Mandir News: अपर्णा यादव को मिला रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण, मुलायम सिंह यादव का जिक्र कर दिया ये बयान

Ram Mandir Inauguration: अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने बड़ा बयान दिया है.

Ramlala Pran Pratishtha: सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की छोटी बहू और बीजेपी नेता अपर्णा यादव (Aparna Yadav) को भी अयोध्या में होने वाले राम मंदिर के उद्घाटन और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण मिला है. वहीं अपर्णा यादव ने ने कहा कि मुलायम सिंह जीवित रहते और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का न्योता मिलता तो जरुर जाते. अपर्णा यादव ने पीटीआई के सवालों का जवाब दे रही थीं. सवाल पूछा गया था कि क्या मुलायम सिंह श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के न्योते पर 22 जनवरी को होने जा रहे आयोजन में शिरकत करते. उन्होंने जोर देकर कहा कि मुलायम सिंह कार्यक्रम में शामिल होने अयोध्या जाते.

प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन पर क्या बोलीं अपर्णा यादव?

कांग्रेस के निमंत्रण ठुकराने पर भी अपर्णा यादव ने प्रतिक्रिया दी. बता दें कि कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शिरकत करने से इंकार कर दिया है. उन्होंने बीजेपी और आरएसएस का कार्यक्रम बताते हुए न्योते को सम्मानपूर्वक अस्वीकार कर दिया. अपर्णा यादव ने कहा कि कांग्रेस की संकीर्ण मानसिकता का उदाहरण है. उन्होंने कहा कि रामलला का कार्यक्रम है. प्राण प्रतिष्ठा को पार्टी विशेष से जोड़कर देखना ठीक नहीं है. उन्होंने कहा कि राम मंदिर का निर्माण सुप्रीम कोर्ट के फैसले से हो रहा है.

निमंत्रण ठुकराने पर कांग्रेस को भी लिया आड़े हाथ

राम जन्मभूमि-बाबरी विवाद मामले की अदालत में लंबी सुनवाई चली है. दोनों पक्षों की तरफ से जिरह की गई है. दलीलों को सुनने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने राम जन्मभूमि-बाबरी विवाद पर फैसला सुनाया. अपर्णा यादव ने कहा कि हर सनातन व्यक्ति, हर भारतीय का राम मंदिर है. राम की आस्था रखनेवालों का मंदिर है. राम मंदिर किसी पार्टी विशेष का नहीं है. विपक्षी नेताओं और राजनीतिक दलों का बीजेपी पर दोषारोपण करना मानसिकता को दर्शाता है. उन्होंने पीएम मोदी की अगुवाई में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होने पर गर्व जताया.   

UP News: 'राम भक्तों के हत्यारे हैं...खून की नदी बहा दी', शिवपाल यादव के बयान पर भड़के योगी के मंत्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में कांग्रेस कार्यालय पर शिकंजा, प्रशासन ने किया सील
विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में कांग्रेस कार्यालय पर शिकंजा, प्रशासन ने किया सील
'सत्ता से पहले सपा को बचाने की सोचिए...' योगी के मंत्री की अखिलेश को नसीहत
'सत्ता से पहले सपा को बचाने की सोचिए...' योगी के मंत्री की अखिलेश को नसीहत
किसान नेताओं को थर्ड डिग्री मामले में एक्शन, थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
किसान नेताओं को थर्ड डिग्री मामले में एक्शन, थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
गाजियाबाद में डबल मर्डर से सनसनी, पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट
गाजियाबाद में डबल मर्डर से सनसनी, पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget