एक्सप्लोरर

Ayodhya Ram Mandir Donation: रामलला के लिए दिल खोलकर दान कर रहे हैं भक्त, 15 दिनों में दानपात्र में आए इतने लाख रुपए

Ram Mandir Donation: भक्तों ने रामलला के लिए खजाना खोल दिया है. एक महीने में रामलला अकेले अपने दानपात्र से 60 लाख से 80 लाख का दान (Donation) प्राप्त कर रहे हैं. 

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या (Ayodhya) में रामलला के मंदिर (Temple) निर्माण का कार्य शुरू हो चुका है. रामलला मंदिर कार्य को लेकर 40 लेयर की बुनियाद भरी जा चुकी है. देशभर के राम भक्तों ने रामलला के लिए खजाना खोल दिया है. राम जन्मभूमि (Ram Janmabhoomi) परिसर में विराजमान रामलला के सामने रखे दानपात्र में एक पखवाड़ा यानी 15 दिनों में 30 लाख से 40 लाख का दान (Donation) आ रहा है. ये दान कार्यालय और श्री रामजन्म भूमि ट्रस्ट के खातों से अलग, केवल विराजमान रामलला के सामने रखे दानपात्र में ही आ रहा है.

दिल खोलकर दान कर रहे हैं भक्त
एक महीने में रामलला अकेले अपने दानपात्र से 60 लाख से 80 लाख का दान प्राप्त कर रहे हैं. रामलला के भव्य मंदिर का निर्माण कार्य श्रद्धालु राम झरोखे से अपनी आंखों से देख पा रहे हैं. ऐसे में श्रद्धालुओं में अपने आराध्य के मंदिर निर्माण को लेकर उत्साह है. संत समाज के साथ-साथ राम भक्त भी रामलला के निमित्त दिल खोलकर के दान दे रहा है. 15 अगस्त से 31 अगस्त के बीच 35 लाख का रिकॉर्ड चढ़ावा रामलला को उनके दानपात्र में प्राप्त हुआ है. सूत्रों की मानें तो ट्रस्ट के कार्यालय पर भी हर माह 10 से 15 लाख की नकदी और 50 लाख के चेक आ रहे हैं.

5 लोग लगातार करते हैं गिनती 
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कैंप कार्यालय प्रभारी प्रकाश गुप्ता ने बताया कि रामलला के परिसर में भक्तों की आमद पर ये निर्भर रहता है कि दानपात्र में कितना दाया आया है. रामलला के दानपात्र में एक पखवाड़े में 30 लाख से 40 लाख रुपए आते हैं. प्रकाश गुप्ता ने बताया कि 15 दिन में आए धन के गिनती के लिए अगला 15 दिन का समय लग जाता है. अगस्त माह में 35 लाख रुपए रामलला के दानपात्र में आए थे, जिसमें डेढ़ लाख  सिक्के के रूप में थे. 5 लोग बैठकर लगातार रामलला के दानपात्र में आए धन की गिनती करते हैं, जिसमें बैंक और ट्रस्ट के कर्मचारी शामिल होते हैं. 

लगातार आ रहा है दान 
प्रकाश गुप्ता ने बताया कि जिस वक्त रामलला के मंदिर निर्माण के लिए शिलान्यास प्रधानमंत्री के द्वारा किया गया था उस दिन से हर दिन 2 से 5 हजार लोग रामलला के खातों में पैसा भेज रहे हैं. अगर एंट्री की बात की जाए तो एक दिन की एंट्री में एक मोटी किताब बन जाती है. भूमि पूजन के दरमियान ऐसा कोई दिन नहीं था जिस दिन 5 से 10 करोड़ ना प्राप्त हुई हो. इस बार अगस्त के पहले पखवाड़े यानी एक अगस्त से 15 अगस्त तक की बात करें तो प्रतिदिन करोड़ों रुपए का दान रामलला के मंदिर निर्माण के लिए आ रहा है.

ये भी पढ़ें: 

UP Assembly Elections: दिलचस्प होगी चुनावी जंग, 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगी शिवसेना 

UP Politics: RSS की तरह काम करने में जुटी कांग्रेस, पार्टी ऐसे देगी भाजपा के आरोपों का जवाब 

UP Elections 2022: मंत्री ने विरोधियों पर किए तीखे हमले किए, समझाया प्रबुद्ध वर्ग का असली मतलब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
यूपी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा
यूपी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा
CM योगी का विपक्ष पर वार, 'राम मंदिर के लिए जेब से एक पैसा नहीं निकला'
CM योगी का विपक्ष पर वार, 'राम मंदिर के लिए जेब से एक पैसा नहीं निकला'

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget