एक्सप्लोरर

राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र का निधन, CM योगी ने जताया दुख

Bimalendra Pratap Death: अयोध्या राम जन्मभूमि न्यास ट्रस्ट के सदस्य विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. कुछ समय पहले उनकी स्पाइन व पैर की सर्जरी हुई थी.

अयोध्या के राज परिवार के मुखिया और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के पहले वरिष्ठ सदस्य विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र का शनिवार देर रात निधन हो गया. 75 साल की उम्र में उन्होंने अपने राजमहल में अंतिम सांस ली. रात 11 बजे के बाद से ही उनके करीबी लोग, प्रशंसक और प्रशासनिक अधिकारी राजमहल पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि देने लगे.

पैर की चोट के बाद से कम हो गई थी सक्रियता

कुछ महीने पहले उनके पैर में चोट लगी थी और उसका ऑपरेशन भी हुआ था. इसके बाद से उनकी सक्रियता पहले जैसी नहीं रही. इसके बावजूद वह शहर और श्रीराम जन्मभूमि से जुड़े कामों में रुचि लेते रहे.

कुछ दिन पहले उनकी स्पाइन का भी ऑपरेशन हुआ था और हाल ही में वह लखनऊ से चेकअप करवाकर लौटे थे. परिवार के मुताबिक, शनिवार रात अचानक उनका ब्लड प्रेशर गिर गया और डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद वह बच नहीं सके.

श्रीराम जन्मभूमि न्यास से जुड़ी अहम भूमिका

विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के पहले वरिष्ठ सदस्य थे. सुप्रीम कोर्ट के फैसले और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के बाद जब न्यास का गठन हुआ, तो अयोध्या के कमिश्नर ने श्रीराम जन्मभूमि परिसर का पहला चार्ज उन्हें ही सौंपा था. राम मंदिर आंदोलन में भी उन्होंने अहम योगदान दिया था. वह श्री प्रताप धर्म सेतु ट्रस्ट के अध्यक्ष भी रहे और धार्मिक व सामाजिक कार्यों में हमेशा आगे रहे.

राजनीति और रिश्तों में भी मजबूत पकड़

विमलेंद्र जी को अयोध्या में लोग प्यार से "राजा साहब" कहते थे. उनका व्यक्तित्व ऐसा था कि उत्तर प्रदेश और केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी और नेता उनके करीबी माने जाते थे.

उन्होंने बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर अयोध्या लोकसभा सीट से चुनाव भी लड़ा था. उनके बेटे यतींद्र मोहन प्रताप मिश्र मशहूर संगीत अध्येता और कवि हैं. यतींद्र को उनकी किताब ‘लता सुर गाथा’ के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला.

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के माननीय सदस्य, राजसदन अयोध्या के मुखिया श्री विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र जी का निधन अत्यंत दुःखद है।

मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।

प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान एवं…

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 24, 2025

">

मुख्यमंत्री ने जताया दुख

विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र का निधन के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी शोक जताया है. उन्होंने एक्स पोस्ट पर लिखा, "श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के माननीय सदस्य, राजसदन अयोध्या के मुखिया श्री विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र जी का निधन अत्यंत दुःखद है. मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें. ॐ शांति!"

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ़: वोटर लिस्ट में 13 जगह 'विकास यादव' का नाम, अखिलेश के आरोपों पर EC का एक्शन
आजमगढ़: वोटर लिस्ट में 13 जगह 'विकास यादव' का नाम, अखिलेश के आरोपों पर EC का एक्शन
गोंडाः इंस्टाग्राम ने भेजा सुसाइड अलर्ट, पुलिस ने ऐसे बचाई युवक की जान
गोंडाः इंस्टाग्राम ने भेजा सुसाइड अलर्ट, पुलिस ने ऐसे बचाई युवक की जान
बस्ती में रेप पीड़िता को पुलिस ने थाने से भगाया? DIG के हस्तक्षेप के बाद केस दर्ज
बस्ती में रेप पीड़िता को पुलिस ने थाने से भगाया? DIG के हस्तक्षेप के बाद केस दर्ज
UP चुनाव से पहले पूर्व IAS दिव्या मित्तल का बड़ा ऐलान, 403 सीटों पर लड़ेगी पार्टी
UP चुनाव से पहले पूर्व IAS दिव्या मित्तल का बड़ा ऐलान, 403 सीटों पर लड़ेगी पार्टी

वीडियोज

Laxmi Niwas:🥲Veer ने Nia को गोद में लेकर बहाए आंसू! Radhika भी समझ नहीं पा रही उसकी यह हालत #sbs
Bollywood News: पहली बार ओटीटी पर साथ दिखेगी अदिति राव हैदरी और पंकज त्रिपाठी की जोड़ी (24.10.26)
Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था का लिया रिव्यू
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था का लिया रिव्यू
आजमगढ़: वोटर लिस्ट में 13 जगह 'विकास यादव' का नाम, अखिलेश के आरोपों पर EC का एक्शन
आजमगढ़: वोटर लिस्ट में 13 जगह 'विकास यादव' का नाम, अखिलेश के आरोपों पर EC का एक्शन
'दृश्यम 3' बनी बॉलीवुड की दूसरी मोस्ट प्रॉफिटेबल थ्रीक्वल, कमाया 250 करोड़ प्रॉफिट
'दृश्यम 3' बनी बॉलीवुड की दूसरी मोस्ट प्रॉफिटेबल थ्रीक्वल, कमाया 250 करोड़ प्रॉफिट
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च हुई नई Pulsar NS200, जानें कीमत
धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च हुई नई Pulsar NS200, जानें कीमत
फसल बीमा के 317 करोड़ जारी, किसान ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
फसल बीमा के 317 करोड़ जारी, किसान ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
Embed widget