एक्सप्लोरर

Ayodhya: अयोध्या में माहौल बिगाड़ने की कोशिश, दो मस्जिदों के गेट पर फेंके गये आपत्तिजनक शब्द लिखे कागज

Ayodhya News: अयोध्या में माहौल खराब करने की काेशिश की गई. क्षेत्र में दो मस्जिदों के गेट पर अपशब्द लिखे कागज फेंकने का मामला सामने आया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Ayodhya Latest News: उत्तर प्रदेश के अयोध्या (Ayodhya) में गंगा जमुनी तहजीब के रूप में हमेशा ही अपनी पहचान रखने वाली रामनगरी का माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है. यह कोशिशें कुछ असामाजिक तत्वों की ओर से की जा रही हैं. इसको लेकर शहर कोतवाली नगर क्षेत्र में दो मस्जिदों और एक जगह सड़क पर अपशब्द लिखे कागज को फेंका गया. इस कागज में गैर समुदाय के पवित्र ग्रंथ को लेकर अभद्र टिप्पणी की गई थी मामले की जानकारी मिलते ही अयोध्या पुलिस तत्काल ही हरकत में आ गई.

इसी के साथ मुस्लिम धर्मगुरुओं के साथ बैठक की गई. पुलिस ने धर्मगुरुओं को आश्वस्त किया गया कि जिन लोगों ने भी इस तरह की हरकत की है उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी. मामले की जानकारी मिलने के बाद कमिश्नर नवदीव रिणवा आईजी केपी सिंह डीएम नीतीश कुमार और एसएसपी शैलेश पाण्डेय ने शहर का भ्रमण किया.

इसी के साथ टाटशाह मस्जिद के इमाम से भी मुलाकात की उन्हें आश्वासन दिया गया कि कश्मीरी मोहल्ला के मस्जिद और घोसियाना के सड़क पर पाए जाने वाले अपशब्द लिखे कागजों फेंकने वालों पर कार्रवाई की जाएगी.

फिलहाल क्षेत्र का माहौल शांतिपूर्ण बना हुआ है. मामले में डीएम नीतीश कुमार और एसएसपी शैलेश पाण्डेय सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर सबूतों  की तलाश में जटे हैं.  स्थानीय लोगों को भी आश्वस्त किया गया कि जल्द ही अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

इस पूरे मामले को लेकर जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने बताया कि कुछ शरारती तत्वों के द्वारा आपत्तिजनक सामग्री फेंकी गई है जिसे जब्त कर लिया गया है और मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया. पुलिस इस पूरे मामले में विवेचना कर रही है और सभी मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी धर्मगुरुओं के साथ संवाद बनाए हुए है. शांति व्यवस्था बनी हुई है. 

मामले में एसएसपी शैलेश पांडे ने बताया कि सड़क पर जिन लोगों ने भी आपत्तिजनक लिखे कागज फेंके हैं उनके खिलाफ जल्द ही सख्त कार्रवाई का जाएगी कुछ असामाजिक तत्व लगातार अयोध्या का अमन चैन बिगाड़ने के प्रयास में लगे हुए हैं.

प्रकरण के सामने आने के बाद तत्काल ही धर्मगुरुओं से मिलकर मामले में कार्रवाई का आश्वासन उन्हें दिया गया मामले में जल्द खुलासा करने के साथ ही आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एवं एनएसए के तहत कार्रवाई की जाएगी.

दरअसल इस पूरे मामले की जानकारी धर्मगुरु गुरुओं ने लिखित रूप में जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को दी इसमें धर्मगरु के द्वारा बताया गया कि 4 मोटरसाइकिल पर सवार 8 अभियुक्त से जो वहां पर देखे गए थे और उन्होंने इस घटना को अंजाम भी दिया है जिसके आधार पर अब पुलिस इन चारों मोटरसाइकिल सवारों की तलाश में जुटी है.

इसे भी पढ़ें:

Crime News: शामली में अपराध बेलगाम, बदमाशों ने युवक को घर के बाहर मारी गोली, इलाज के दौरान हुई मौत

Ballia Paper Leak News: बलिया पेपर लीक मामले में कॉलेज के मैनेजर समेत 3 पर लगी रासुका, पुलिस ने बताई ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
यूपी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा
यूपी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा
CM योगी का विपक्ष पर वार, 'राम मंदिर के लिए जेब से एक पैसा नहीं निकला'
CM योगी का विपक्ष पर वार, 'राम मंदिर के लिए जेब से एक पैसा नहीं निकला'

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget