एक्सप्लोरर

Holi 2024: रामलला ने अपने हाथों में थामी पिचकरी, अयोध्या में भक्तों ने भगवान राम के साथ मनाई होली

UP News: अयोध्या के राम मंदिर में प्रभु श्रीराम का अनोखा श्रृंगार किया गया है, होली के अगले दिन रामलला अपने हाथों में पिचकारी लिए भक्तों को दर्शन दिए. रामलला ने श्रद्धालुओं के साथ होली खेली.

Ayodhya News: पूरे देश में होली पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया, लोगों ने एक दूसरे रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी. प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में लोगों में होली का जश्न देखा गया. भक्तों ने अपने प्रभु श्रीराम के साथ होली खेली. होली के दूसरे दिन यानी मंगलवार को राम मंदिर का नजारा देखने लायक था.  होली के रंग में प्रभु श्रीराम भी भक्तों के साथ रंगे नजर आएं. होली के अवसर पर रामलला ने भक्तों के साथ होली और पिचकारी धारण की.

 श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने बताया कि रामलला ने मंगलवार को अपने भक्तों के साथ होली खेली पीटीऔर पिचकारी भी धारण की. ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में ‘श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र’ ने कहा,''रंगोत्सव के अवसर पर, भगवान श्री रामलला सरकार भक्तों के संग होली खेलते हुए. प्रभु आज एक पिचकारी भी धारण किए हुए हैं.''ट्रस्ट की तरफ से‘एक्स’ पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में पुजारियों को रामलला पर फूलों की पंखुड़ियों की वर्षा करते हुए देखा जा सकता है, क्योंकि उन्होंने 'पिचकारी' पकड़ रखी है. अपने भगवान की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में आए भक्तों पर भी फूलों की वर्षा भी की गई. सोमवार को अयोध्या में राम मंदिर में भव्य होली मनाई गई.

भक्तों ने रामलला को चढ़ाया गुलाल
विभिन्न स्थानों से लोग सुबह-सुबह मंदिर पहुंचे और रामलला की प्रतिमा पर रंग और गुलाल चढ़ाया. राम मंदिर के दरबार में, पुजारियों ने प्रतिमा पर फूलों की वर्षा की और भगवान के साथ होली खेली. भगवान को अबीर और गुलाल समर्पित करने के अलावा 56 प्रकार के व्यंजन भी समर्पित किये गये. पुजारियों ने भक्तों के साथ होली गीत गाए और रामलला को प्रसन्न करने के लिए प्रतिमा के सामने नृत्य किया. राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास ने सोमवार को बताया था, ''राम मंदिर में प्राणप्रतिष्ठा के बाद रामलला अपनी पहली होली मना रहे हैं. उनकी आकर्षक प्रतिमा को फूलों से सजाया गया था, माथे पर गुलाल लगाया गया है. इस अवसर पर रामलला ने गुलाबी रंग का परिधान पहन रखा था.”

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: पीएम मोदी के 'राम'से बनेगा चुनावी काम? BJP का प्रयोग, 80 सीट पर जीत का योग!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JE-AES को लेकर UP सरकार अलर्ट, हर गांव तक पहुंचेगा साफ पानी
JE-AES को लेकर UP सरकार अलर्ट, हर गांव तक पहुंचेगा साफ पानी
ग्रेटर नोएडा: सोसाइटी में मेड ने किया सुसाइड, जांच जारी
ग्रेटर नोएडा: सोसाइटी में मेड ने किया सुसाइड, जांच जारी
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
मसूरी घूमते पैसे खत्म, चोरी का बनाया प्लान, 2 दोस्त गिरफ्तार
मसूरी घूमते पैसे खत्म, चोरी का बनाया प्लान, 2 दोस्त गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget