एक्सप्लोरर

Video: मुस्लिम बुजुर्ग को ‘आतंकी’ कहा, दिया विवादित बयान, परमहंस महाराज का वीडियो वायरल

UP Viral Video: उत्तर प्रदेश के अयोध्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें स्वंयभू जगतगुरु परमहंस दास एक मुस्लिम बुजर्ग से आपात्तिजनक और नफरत भरे सवाल पूछते नजर आ रहे हैं.

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के अयोध्या से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में स्वंयभू जगतगुरु परमहंस दास एक मुस्लिम बुजर्ग व्यक्ति से आपात्तिजनक और नफरत भरे सवाल पूछते नजर आ रहे हैं. इस घटना ने सांप्रदायिक तनाव को बढ़ाने और सामाजिक सद्भाव को नुकसान पहुंचाने की आशंका पैदा की है. जानिये इस पूरी घटना के बारे में.

वीडियो में परमहांस दास, जो एक साधु के रूप में जाने जाते हैं. मोहम्मद हनीफ नाम के एक बुजुर्ग व्यक्ति से अभद्र और नफरती तरीके से बात कर रहे हैं. मोहम्मद हनीफ,जो सीतापुर के रहने वाले हैं और  घर-घर जाकर चादरें बेचने का काम करते हैं. उन्हें परमहंस दास ने रोका और उनसे उनका आधार कार्ड मांगने लगे.

तू-तड़ाक की भाषा में सवाल पूछते हैं परमहंस दास

वीडियो में परमहंस दास हनीफ से तू-तड़ाक की भाषा में सवाल पूछते हैं. वो बोलते हैं तू आतंकवादी है क्या? कहां से आया? कैसे आया? बम ब्लास्ट करने तो नहीं आया? रेकी करने के लिए आया है, बम ब्लास्ट कर सकता है.

परमहंस दास ने हनीफ को अपमानित किया

उसके बाद परमहंस दास ने हनीफ के आधार कार्ड की जांच की और उन्हें संदिग्ध करार देते हुए कहा कि यह व्यक्ति अयोध्या के लिए खतरा है और कभी भी दुर्घटना को अंजाम दे सकता है. उन्होनें यह भी दावा किया कि हनीफ साधु-संतों की रेकी कर रहा है और बम धमाके की साजिश रच सकता है. परमहंस दास ने हनीफ को अपमानित किया. हनीफ बार-बार बोलता रहा कि वो सिर्फ चादर बेचने आया है. 

वीडियो को भीम आर्मी चीफ ने एक्स पर पोस्ट किया

इस वीडियो को भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया और आग बबूला होते हुए बोले जिस के मुख्यमंत्री की भाषा ही असंवैधानिक हो वहां धर्म का चोला ओढ़े ठेकेदारों से इससे ज्यादा क्या उम्मीद की जा सकती है? यह कोई बयान नहीं सीधी सांप्रदायिक हिंसा है.

जब सोच ही इतनी जहरीली हो तो ऐसे लोग धर्म और नैतिकता की बातें क्या सिखाते होंगे? क्या यही है धर्म की मर्यादा? धर्म का चोला ओढ़कर जहर उगलने वाले संत नहीं समाज के लिए खतरा और सांप्रदायिक अपराधी होते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद
यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद
UP News: अयोध्या और बस्ती के लिए सीएम योगी खोलेंगे खजाना, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
अयोध्या और बस्ती के लिए सीएम योगी खोलेंगे खजाना, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
Embed widget