एक्सप्लोरर

Ayodhya News: अयोध्या में भाकियू ने छेड़ा नया विवाद, बिहारी साधुओं को बाहर निकालने की उठाई मांग, जानें- मामला?

Ayodhya News: भाकियू के राष्ट्रीय सचिव घनश्याम शर्मा ने कहा कि जान बचाकर बाहर से भागकर अयोध्या आए और साधु भेषधारण करने वाले व्यक्ति कभी संत नहीं हो सकते, न उनकी सोच समाज के हित में होगी.

Ayodhya News: भारतीय किसान यूनियन व खाप पंचायतों ने पहलवानों के समर्थन में दिल्ली में बड़े आंदोलन की घोषणा कर सरकार की परेशानी बढ़ा रखी है, इस बीच अयोध्या में बीकेयू के सदस्यों ने एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. बीकेयू ने अयोध्या से बिहारी साधु संतों को बाहर निकाल कर स्थानीय ब्राह्मणों को मंदिरों की कमान सौंपने की मांग की है. भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय सचिव घनश्याम शर्मा ने कहा कि जान बचाकर बाहर से भागकर अयोध्या आए साधु का भेष धारण करने वाले कभी संत नहीं हो सकते. 

दरअसल ये पूरा मामला अयोध्या की तपस्वी छावनी के साधु आचार्य परमहंस के उस बयान के बाद भड़का है, जिसमें परमहंस ने भाकियू को लेकर अभद्र टिप्पणी की है. भाकियू ने परमहंस के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है. किन्तु प्रशासन ने एफआईआर दर्ज नहीं की, जिसके विरोध में भाकियू के सदस्य 21 दिन से सदर तहसील के तिकोनिया पार्क में धरना दे रहे हैं. धरने के दौरान सचिव घनश्याम शर्मा ने बिहारी साधुओं को अयोध्या से निकालने का बयान जारी किया गया है. 

भाकियू ने अयोध्या में की नई मांग

भाकियू के राष्ट्रीय सचिव घनश्याम शर्मा ने कहा कि जान बचाने के उद्देश्य से बाहर से भाग कर अयोध्या आए और साधु भेषधारण करने वाले व्यक्ति कभी संत नहीं हो सकते और न ही उनकी सोच देश व समाज के हित में होगी. बिहारी साधुओं को अयोध्या से बाहर करके जनपद के ब्राह्मणों व पुजारियों को मंदिरों की कमान सौंपी जानी चाहिए. 

घनश्याम शर्मा ने कहा, 25 मई से हमारा यहां धरना चल रहा है. 28 मई को यहां महंत परमहंस दास आते हैं और हमारे कार्यकर्ताओं और राकेश टिकैत को अपशब्द कहते हैं. टिकैत, दिल्ली पुलिस की नौकरी छोड़कर किसानों की सेवा कर रहे हैं, उनके पिता महेंद्र चौधरी किसानों के लिए कई बार जेल गए हैं. अयोध्या में जो साधु संत हैं और इनकी अगर पृष्ठभूमि को देख ली जाए तो कई साधु संत बिहार से भागकर यहां पर बसे हैं और बिहार से उनको भागना क्योंकि बिहार में उन्होंने ऐसे दुष्ट काम किए जिससे उनकी जान नहीं बच रही थी. 

बिहारी साधुओं को बाहर करने की मांग

भाकियू सचिव ने कहा, अयोध्या में जो बिहारी साधु हैं जो यहां साधु का भेष धारण किए हैं उनको अयोध्या से निकाला जाए. अयोध्या में तमाम ऐसे ब्राह्मण और संत हैं उन्हें यहां स्थापित किया जाए. अगर मांग नहीं पूरी होती है तो हम आंदोलन करेंगे. ये देश किसान का हैं, मंदिरों को चलाने के लिए अनाज देता है, पैसे देता है, सुचारू रूप से चलता है. 

ये भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: सौतेले देवर के प्यार में पत्नी ने की पति की हत्या, शव के सैप्टिक टैंक में छुपाया, बदबू आई तो...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget