एक्सप्लोरर

Ayodhya News: अयोध्या में स्कूल के लिए निकली 3 लड़कियां संदिग्ध परिस्थितियों में गायब, सीसीटीवी फुटेज से मिला सुराग

3 Girls Missing From Ayodhya: अयोध्या में तीन नाबालिग लड़कियां लापता हो गई हैं. परिवार का कहना है कि तीनों स्कूल के लिए निकली थी, लेकिन स्कूल प्रशासन ने बताया कि वो कई दिनों से स्कूल नहीं आईं.

3 Girls Missing From Ayodhya: यूपी के अयोध्या (Ayodhya) में एक बालिका विद्यालय की 3 छात्राओं के गायब होने का मामला सामने आया है. तीनों छात्राएं एक ही परिवार की हैं. जिसमें दो सगी बहने हैं. परिजनों का कहना है कि वो स्कूल के लिए गईं थी, लेकिन स्कूल प्रबंधन इनके लंबे समय से स्कूल नहीं आने की बात बता रहा है. इन तीनों लड़कियों का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें ये तीनों अलग-अलग ड्रेस पहनकर एक साथ जाते हुए दिखाई दे रही हैं. अयोध्या पुलिस का दावा है की ये तीनों अपनी मर्जी से कहीं गई हैं जल्द ही इन्हें बरामद कर लिया जाएगा. तभी इनके गायब होने की सही वजह सामने आएगी. 
 
अयोध्या में 3 नाबालिग लड़कियां लापता
गुरुवार को अयोध्या के थाना कैंट के बेगमगंज गढ़ैया की रहने वाली तीन लड़कियां, दो साइकिलों से स्कूल जाने की बात कहकर निकली थीं लेकिन जब वो शाम तक नहीं लौटी तो इनके परिजनों की चिंता हुई. जिसके बाद उन्हें ढूंढने की कोशिश की गई. परिजनों ने पुलिस थाने में तीनों के गायब होने की शिकायत दर्ज कराई गई. अगले दिन शुक्रवार को पुलिस और परिजनों और स्कूल में पूछताछ की, लेकिन किसी को से भी इनके बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई. 
 
कई दिनों से स्कूल नहीं जा रही थीं लड़कियां
स्कूल की प्रिंसिपल का कहना है कि उन्होंने 4 दिन पहले ही विद्यालय ज्वाइन किया है. परिजनों के कहने पर जब उन्हें स्कूल का उपस्थिति रजिस्टर दिखाया गया तो कोविड 19 के बाद जब से स्कूल खुला है वो तभी से स्कूल नहीं गई हैं और न ही उनकी फीस जमा हुआ है. यही नहीं स्कूल के छात्रों को भी उनके बारे में कोई जानकारी नहीं है. ये तीनों लड़कियां एक ही परिवार से हैं. इनमें दो सगी बहने हैं और एक उनकी चचेरी बहन है. एसएसपी शैलेश पांडे ने कहा कि इस मामले की जांच के लिए टीमें लगाई गई हैं. सीसीटीवी फुटेज से क्लू मिला है जल्द ही लड़कियों को बरामद कर लिया जाएगा.
 
सीसीटीवी फुटेज से मिला सुराग
पुलिस को मिली सीसीटीवी फुटेज के मुताबकि तीनों छात्राएं घर के कपड़ों में ही एक साथ जाते हुए दिखाई दे रही हैं. इनके साथ या आगे पीछे कोई भी संदिग्ध नजर नहीं आ रहा है. लड़कियों ने अपनी दोनों साइकिल स्कूल से कुछ पहले एक चौराहे के पास बालक राम कॉलोनी में खड़ी की थी. इन साइकिलों को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है. एसएसपी शैलेश पांडे का दावा है कि तीनों अपनी मर्जी से कहीं गई हैं कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लग गए हैं और इनको शीघ्र ही बरामद कर लिया जाएगा. 
 
ये भी पढ़ें- 

एसएसपी  शैलेश पाण्डेय ने बताया कि इन लड़कियों में दो सगी बहने हैं जबकि एक उनकी चचेरी बहन है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सपा को कब्रिस्तान प्यारा, राम मंदिर का करते हैं विरोध..', बांदा में अखिलेश यादव पर गरजे सीएम योगी
'सपा को कब्रिस्तान प्यारा, राम मंदिर का करते हैं विरोध..', बांदा में अखिलेश यादव पर गरजे सीएम योगी
UP News: सीएम योगी का चित्रकूट-बांदा दौरा: कामदगिरी में करेंगे परिक्रमा, विकास कार्यों की देंगे सौगात
सीएम योगी का चित्रकूट-बांदा दौरा: कामदगिरी में करेंगे परिक्रमा, विकास कार्यों की देंगे सौगात
UP News: चित्रकूट में देश का पहला पहाड़ी चोटी एयरपोर्ट: चित्रकूट से लखनऊ, दिल्ली की हवाई सेवा जल्द- CM योगी
चित्रकूट में देश का पहला पहाड़ी चोटी एयरपोर्ट: चित्रकूट से लखनऊ, दिल्ली की हवाई सेवा जल्द- CM योगी
UP News: प्रदेश में चला 'लखपति महिला उद्यमी' अभियान, UPSRLM और टाटा पावर ट्रस्ट के बीच एमओयू
लखनऊ: प्रदेश में चला 'लखपति महिला उद्यमी' अभियान, UPSRLM और टाटा पावर ट्रस्ट के बीच एमओयू

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM Modi Australia Visit: PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
प्रशांत किशोर के लिए चुनाव प्रचार करेंगे CM विजय थलपति? बांकीपुर में पलट सकती है बाजी!
प्रशांत किशोर के लिए चुनाव प्रचार करेंगे CM विजय थलपति? बांकीपुर में पलट सकती है बाजी!
क्या अजय देवगन की Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
क्या Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
IND vs ENG 4th T20I: 14 साल में पहली बार टूट सकता है टीम इंडिया का रिकॉर्ड, चौथे टी20 में सीरीज बचाने की चुनौती
IND vs ENG 4th T20I: 14 साल में पहली बार टूट सकता है टीम इंडिया का रिकॉर्ड, चौथे टी20 में सीरीज बचाने की चुनौती
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Dream Science: क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
Vitamin Deficiency Symptoms: क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!
क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!
Embed widget