एक्सप्लोरर

टूरिज्म, स्टार्टअप और टेक्नोलॉजी में निवेश करेगा ऑस्ट्रिया, ग्रेटर नोएडा पहुंचा सरकारी प्रतिनिधिमंडल

Greater Noida: ऑस्ट्रिया के टाइरोल इकोनॉमिक चैंबर के वाइस प्रेसीडेंट मैनफ्रेड प्लेजर के नेतृत्व में 24 सदस्यों का सरकारी प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय दौरे पर भारत आया है.

UP News: ग्रेटर नोएडा के लिए गुरुवार का दिन बहुत खास रहा. पहली बार ऑस्ट्रिया का 24 सदस्यीय सरकारी प्रतिनिधिमंडल ग्रेटर नोएडा पहुंचा. उत्तर प्रदेश में निवेश की उम्मीदों के बीच नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण और इनवेस्ट यूपी के अधिकारियों ने उपलब्ध संसाधनों और सरकारी नीतियों पर प्रतिनिधिमंडल के समक्ष प्रस्तुतिकरण दिया. 

प्रतिनिधिमंडल ने टूरिज्म, स्टार्टअप, कौशल विकास, रिसर्च, ड्रोन और टेक्नोलॉजी पर निवेश की इच्छा जताई. बतौर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार कठेरिया भी इस दौरान मौजूद रहे. ऑस्ट्रिया के टाइरोल इकोनॉमिक चैंबर के वाइस प्रेसीडेंट मैनफ्रेड प्लेजर के नेतृत्व में 24 सदस्यों का सरकारी प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय दौरे पर भारत आया है.

यह प्रतिनिधिमंडल ऑस्ट्रिया के निवेषकों के लिए टूरिज्म, स्टार्टअप, कौशल विकास, रिसर्च, ड्रोन और टेक्नोलॉजी आदि क्षेत्र में निवेश की संभावनाएं तलाशने भारत आया है. बंगलुरू भ्रमण के बाद प्रतिनिधिमंडल बृहस्पतिवार को ग्रेटर नोएडा पहुंचा. ग्रेटर नोएडा के जेपी रिसॉर्ट में प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक का आयोजन किया गया. ऑस्ट्रिया दूतावास के अधिकारीगण भी इस बैठक में शामिल रहे.

प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की
उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण और इनवेस्ट यूपी के अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की. राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार कठेरिया की अध्यक्षता में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार, एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव, एसीईओ प्रेरणा सिंह, यीडा की एसीईओ श्रुति व ओएसडी शैलेंद्र भाटिया, नोएडा के एसीईओ संजय खत्री, इनवेस्ट यूपी से अनिरुद्ध क्षत्रिय, यूपी टूरिज्म से प्रीति श्रीवास्तव, एसोचैम यूपी से डीपी सिंह समेत अन्य अधिकारियों ने हिस्सा लिया. 

इसमें नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण और इनवेस्ट यूपी के अधिकारियों ने एक-एक करके अपना प्रस्तुतिकरण दिया. ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने प्रस्तुतिकरण में कहा कि उत्तर प्रदेश भारत का सबसे अधिक आबादी वाला प्रदेश है. यहां कृषि, शिक्षा, स्टार्ट अप, टेक्नोलॉजी, टूरिज्म आदि के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं. 

सीईओ ने मथुरा, काशी और अयोध्या में टूरिज्म की संभावनाओं को रेखांकित किया. सीईओ ने ग्रेटर नोएडा के इंफ्रास्ट्रक्चर पर अधिक फोकस किया. ग्रेटर नोएडा से जुड़े सभी एक्सप्रेसवे, दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, डाटा सेंटर, नॉलेज हब और मास्टर प्लान 2041 के ग्रेटर नोएडा आदि का खाका प्रतिनिधिमंडल के समक्ष खींचा. 

धीरेंद्र शास्त्री की हिंदू जोड़ो यात्रा पर अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- 'उनके बारे में...'

क्या बोले सांसद
प्रतिनिधिमंडल ने इन सभी का प्रस्तुतिकरण से बहुत खुश हुए. राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार कठेरिया ने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के विजन पर फोकस किया. उन्होंने प्रदेश सरकार और नोएडा, ग्रेटर नोएडा व यमुना प्राधिकरण के कार्य प्रणाली की सराहना की.

प्रतिनिधिमंडल ने यहां के इंफ्रास्ट्रक्चर को सराहा और टूरिज्म, स्टार्टअप, कौशल विकास, रिसर्च, ड्रोन, टेक्नोलॉजी आदि क्षेत्रों में निवेश, परस्पर सहयोग और ज्वाइंट वेंचर बनाकर कार्य करने की इच्छा जाहिर की. प्रतिनिधिमंडल ने लंच के दौरान भारतीय व्यंजनों की जमकर तारीफ की.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी पर्यटन के लिए ऐतिहासिक दिन! 28 साल बाद सारनाथ को मिला यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा
यूपी पर्यटन के लिए ऐतिहासिक दिन! 28 साल बाद सारनाथ को मिला यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा
UP: शिक्षकों को CM योगी का बड़ा तोहफा, 5 लाख के कैशलेस इलाज के साथ मिलेगा करोड़ों का बीमा कवर
यूपी: शिक्षकों को CM योगी का बड़ा तोहफा, 5 लाख के कैशलेस इलाज के साथ मिलेगा करोड़ों का बीमा कवर
वाराणसी: जनता के बीच पहुंच रहे विधायक नीलकंठ तिवारी, चलाया स्वच्छता अभियान
वाराणसी: जनता के बीच पहुंच रहे विधायक नीलकंठ तिवारी, चलाया स्वच्छता अभियान
Greater Noida News: 15 हजार के जूते एक महीने में फटे, उपभोक्ता आयोग ने अब कंपनी को दिया ये आदेश
ग्रेटर नोएडा: 15 हजार के जूते एक महीने में फटे, उपभोक्ता आयोग ने अब कंपनी को दिया ये आदेश

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
Embed widget