एक्सप्लोरर

Auraiya: दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर किया शादी से इनकार, लड़की ने मंगेतर पर लगाये ये गंभीर आरोप

औरैया जिले में दहेज में महंगी कार की डिमांड पूरी नहीं होने पर लड़केवालों ने बारात लाने से इनकार कर दिया. वहीं लड़की ने मंगेतर पर गंभीर आरोप लगाये हैं.

Auraiya News: औरैया जिले में एक बार फिर एक बेटी की शादी दहेज लोभियों की भेंट चढ़ गई. शादी से महज दो दिन पहले दूल्हे के घर वालों ने दहेज में चार पहिया की गाड़ी डिमांड कर दी लेकिन जब लड़की का पिता उस डिमांड को पूरा नहीं कर पाया तो 10 मई को लड़की के दरवाजे पर बारात नहीं आई. शादी टूटने के मामले में लड़की के पिता ने थाने में मामला दर्ज कराया है साथ ही लड़की ने भी मंगेतर पर रेप के आरोप लगाये हैं.

लड़की के पिता बेटी की शादी के लिए काफी खर्च कर चुके हैं. सारी खुशियों को दहेज का ऐसा ग्रहण लगा कि अब शादी वाले घर में सन्नाटा पसरा हुआ है. बेटी के हाथ पीले करने के लिए पिता ने जीवन भर की पूंजी खर्च भी कर दी लेकिन इसके बावजूद दहेज लोभी दूल्हे व उसके परिवार का दिल नहीं पसीजा. अब दुल्हन के पिता ने न्याय की गुहार पुलिस से लगाई है.

10 मई को थी शादी

सूरज प्रसाद ने बिधूना कोतवाली में तहरीर दी कि उनकी बेटी की शादी 10 तारीख को सौरिख जिला कन्नौज से प्रमोद कुमार के बेटे अंकित के साथ तय हुई थी. 10 मई को बारात आनी थी लेकिन प्रमोद कुमार ने दहेज में महंगी कार एवं नगदी की मांग की और डिमांड पूरी नहीं होने पर दो दिन पहले 8 तारीख को बारात लाने से मना भी कर दिया था.

पिता ने पहले ही खर्च कर दिये लाखों रुपये

लड़की के पिता ने पुलिस में तहरीर देते हुए कहा कि मैंने अपनी बेटी की शादी कन्नौज जिले में सौरिख कस्बे के रहने वाले अंकित से तय की थी जिसके बाद वरीक्षा में ढाई लाख रुपए दिए व 15, 000 का सामान दिया था. गोद भराई में एक लाख नगद व बाद में 3 लाख रुपए भी दिए. RTGS से 50,000 रुपए दिए. बाद में तिलक में करीब साढ़े तीन लाख रुपए व नगद सामान दिया लेकिन इसके बाद भी इन लोगों का लालच कम नहीं हुआ और शादी से महज दो दिन पहले एक कार और रुपयों की डिमांड कर दी नहीं देने पर बारात न लाने की धमकी दी.

लेकिन पीड़ित पिता को यह नहीं पता था कि दहेज लोभी सच में इन की मांग न पूरी होने पर  बारात नहीं लाएंगे जबकि बेटी की शादी को लेकर पूरी तैयारियां हो चुकी थीं घर में रिश्तेदार थे और गेस्टहाउस में खाने के साथ-साथ पूरी व्यवस्थाएं थी जब बारात नहीं आई तो पीड़ित पिता ने  पुलिस में तहरीर दी जिसके बाद तत्काल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया.

इस मामले को लेकर एडिशनल एसपी ने कहा कि इस शादी के न होने की वजह गलतफहमी है. हालांकि लड़की के बयान के आधार पर पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. लड़की ने लड़के के ऊपर रेप का आरोप भी लगाया जिसको लेकर गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

इसे भी पढ़ें:

 Azam Khan की बढ़ी मुश्किलें, आय से अधिक संपत्ति का मामले में जौहर यूनिवर्सिटी पहुंची ED की टीम

UP Corona Update: तीन जिलों में हैं 66% एक्टिव केस, नोएडा में सबसे ज्यादा हैं संक्रमित तो लखनऊ में ये है हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mirzapur News: यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget