एक्सप्लोरर

Auraiya: अगवा कर MP से लाई गई थी नाबालिग, युवक ने 40 हजार में खरीदकर की शादी, 4 साल बाद ऐसे हुआ खुलासा

रीवा से लापता हुई लड़की को पुलिस कुछ सालों से ढूंढ रही थी. हालांकि जब वह नहीं मिली तो मामला भुला दिया गया लेकिन यूपी के औरैया में ऐसी घटना हुई कि दोबारा लड़की के लापता होने की खबर चर्चा में आ गई.

UP News: चार साल पहले मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) से एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसे औरैया (Auraiya) जिले में 40 हजार में एक युवक को बेच दिया गया था. जिसके बाद युवक ने नाबालिग से शादी कर ली. इस बीच दोनों को एक बेटी हुई. हालांकि जब वह लड़की वयस्क हुई तो वह युवक की प्रताड़ना से तंग आकर अपनी बेटी के साथ घर छोड़कर चली गई और थाने पहुंच गई. जब वह थाने पहुंची तब पुलिस को चार साल पहले हुए अपहरण की घटना का पता चला. इस नाटकीय घटनाक्रम का खुलासा कैसे हुआ आइए जानते हैं.

पूरा मामला आयाना थाना क्षेत्र के सेगनपुर गांव का है. पत्नी के गायब होने पर पति ने पुलिस से संपर्क किया. इस बीच पत्नी पुलिस के पास पहुंची. पुलिस ने पति को इसकी जानकारी दी. इस बीच पूछताछ में पत्नी के  पास से दो आधार कार्ड मिले. उसने पुलिस को बताया कि उसका पति उसके साथ मारपीट करता था जिससे परेशान होकर वह घर छोड़कर अपनी बेटी के साथ चली गई. उसने बताया कि वह मूल रूप से मध्य प्रदेश के रीवा जिले की रहने वाली है जिसका अपहरण साल 2018 में हुआ था और तब वह नाबालिग थी. उसे कैलाश (अब पति) ने 40 हजार रुपये में खरीदा था. कैलाश ने उससे शादी की और कुछ समय बाद दोनों की बेटी हुई.

अगवा लड़की को पुलिस ने बिछड़े परिवार से मिलाया

इधर, इस पूरे मामले की तहकीकात करने के बाद औरैया पुलिस ने मध्य प्रदेश पुलिस से संपर्क किया. मध्य प्रदेश पुलिस अपनी टीम के साथ औरैया पहुंची. इसके बाद महिला को उसके बिछड़े हुए परिजनों से मिलाया गया. मामले में एसपी चारू निगम ने बताया मध्य प्रदेश के थाने में महिला के अपहरण की रिपोर्ट भी दर्ज है. पुलिस द्वारा जब यह खुलासा किया गया तब से सेगनपुर गांव में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है. 

ये भी पढ़ें -

Etawah Road Accident: घने कोहरे के चलते स्कूल बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

माता-पिता को कांवड़ में लेकर निकले दो भाई, लोग बोले- श्रवण कुमार
माता-पिता को कांवड़ में लेकर निकले दो भाई, लोग बोले- श्रवण कुमार
हरिद्वार: फ्लाईओवर के नीचे लोहे का गार्डर गिरा, 2 कांवड़ियों की मौत
हरिद्वार: फ्लाईओवर के नीचे लोहे का गार्डर गिरा, 2 कांवड़ियों की मौत
'पप्पू यादव का सिर काटकर लाने वाले को 51 लाख', लखनऊ में प्रदर्शन
'पप्पू यादव का सिर काटकर लाने वाले को 51 लाख', लखनऊ में प्रदर्शन
PM सूर्य घर योजना: पहले नंबर पर लखनऊ, टॉप-100 में UP के 17 जिले
PM सूर्य घर योजना: पहले नंबर पर लखनऊ, टॉप-100 में UP के 17 जिले

वीडियोज

Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)
जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
Saturday Box Office: 6 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
6 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
गंभीर के खास प्लेयर पर दिग्गज का तीखा प्रहार, कहा- उससे बढ़िया तो...
गंभीर के खास प्लेयर पर दिग्गज का तीखा प्रहार, कहा- उससे बढ़िया तो
Embed widget