एक्सप्लोरर

Auraiya News: औरैया में खाकी वाले ही निकले लुटेरे! दारोगा और इंस्पेक्टर की मिलीभगत से लूटी 50 लाख की चांदी

Auraiya News: चार दिन पहले औरैया हाईवे पर एक सर्राफा व्यापारी के साथ 50 किलो चांदी की लूट की वारदात सामने आई थी. पुलिस ने जब इस मामले की जांच शुरू की तो हैरान करने वाली बात सामने आई.

Auraiya News: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर अंकुश लगाने वाली पुलिस एक बार फिर से दागदार हो गई है. खाकी पर कई गंभीर आरोप लगे हैं, जिसने पूरे महकमे को शर्मसार कर दिया है. औरैया जनपद में हुई सर्राफा व्यापारी के साथ 50 लाख की लूट में अपराधियों के साथ पुलिस की भी मिलीभगत सामने आई है. कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाल और उपनिरीक्षक की भी इस लूट में संलिप्तता सामने आई है. 

चार दिन पहले औरैया हाईवे पर एक सर्राफा व्यापारी के साथ 50 किलो चांदी की लूट की वारदात सामने आई थी. जिसके बाद पीड़ित व्यापारी ने औरैया जिले की एसपी से इस बाबत शिकायत की तो फिर पुलिस हरकत में आई. औरैया एसपी ने कई टीमें गठित कर इसकी जांच पड़ताल शुरू कर दी. पुलिस ने जब इस मामले की जांच तेज की तो इसकी आंच कानपुर देहात तक पहुंच गई और इस मामले में भोगनीपुर कोतवाल अजय पाल और उपनिरीक्षक चिंतन कौशिक और एक सिपाही रामशंकर सवालों के घेरे में आ गए. 

कोतवाल के कमरे से बरामद हुई चांदी
पुलिस ने जब इनसे पूछताछ की तो कोतवाल अजय पाल के कमरे से पुलिस ने 50 किलो चांदी बरामद कर ली. जिसके बाद पुलिस के हाथ में पुख्ता सबूत आ गए और लूट की पूरी वारदात का खुलासा हो गया. इस मामले के सामने आने के बाद कानपुर देहात पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं. जिसके बाद आरोपी कोतवाल और उपनिरीक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस का काफी किरकिरी का सामना करना पड़ा रहा है. 

लूट में पुलिस की संलिप्तता आई सामने
इस मामले पर एडीजी आलोक सिंह ने इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस की टीम ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें से तीन अपराधी थे और तीन पुलिसकर्मी जिसमें से भोगनीपुर कोतवाल अजय पाल उपनिरीक्षक चिंतन कौशिक और रामशंकर शामिल है. एडीजी ने कहा कि मामले में अपराधियों के साथ पुलिस की संलिप्तता सामने आई है. व्यापारी के साथ हुई लूट में 50 किलो चांदी पुलिस ने बरामद कर ली है बाकी आरोपी पुलिसकर्मी और अपराधियों के साथ विधिपूर्वक वही कार्रवाई की जाएगी जो एक अपराधी के साथ की जाती है. 

ये भी पढ़ें- Shri Krishna Janmasthan: केस के वादी का संकल्प- 'औरंगजेब की बनाई मस्जिद हटने तक नहीं पहनेंगे जूता चप्पल'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड SIR: उम्र-नाम में गड़बड़ी मिली तो क्या होगा? निर्वाचन आयोग ने जारी किए नए नियम
उत्तराखंड SIR: उम्र-नाम में गड़बड़ी मिली तो क्या होगा? निर्वाचन आयोग ने जारी किए नए नियम
मेरठ: योगी आदित्यनाथ के फिर CM बनने की मन्नत, युवक ने उठाया 301 लीटर का कांवड़
मेरठ: योगी आदित्यनाथ के फिर CM बनने की मन्नत, युवक ने उठाया 301 लीटर का कांवड़
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक के बेटे अबान के 3 दोस्तों की कैसी है हालत, जानें डॉक्टर ने क्या बताया?
अतीक के बेटे अबान के 3 दोस्तों की कैसी है हालत, जानें डॉक्टर ने क्या बताया?

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
5 साल के दौरान PM मोदी के विदेश दौरे में कितना खर्च? सरकार ने संसद में बताया
5 साल के दौरान PM मोदी के विदेश दौरे में कितना खर्च? सरकार ने संसद में बताया
CJP की टीम बनने पर अभिजीत दीपके बोले, 'सबसे बड़ी चुनौती...'
CJP की टीम बनने पर अभिजीत दीपके बोले, 'सबसे बड़ी चुनौती...'
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
Embed widget