एक्सप्लोरर

Umesh Pal Murder: अतीक अहमद ने जेल में बंद भाई से iPhone के खास फीचर के जरिए की बातचीत, Facebook पर शूटरों से की बात

उमेश पाल मर्डर के लिए अतीक अहमद ने आईफोन (iPhone) के खास फीचर फेसटाइम (FaceTime) के जरिए एक दूसरे से संपर्क किया था. जबकि माफिया को पुलिस या एसटीएफ के पूरे प्लान का पता था.

Umesh Pal Murder Case: अतीक अहमद और उसका भाई अशरफ पुलिस से बचने के लिए आईफोन (iPhone) के खास फीचर फेसटाइम (FaceTime) के जरिए एक दूसरे से संपर्क करते थे. एसटीएफ सूत्रों ने बताया कि अशरफ का साला सद्दाम जब बरेली जेल में उससे मिलने आता था तब फेसटाइम के माध्यम से साबरमती जेल में बंद अतीक से बातचीत कराता था. एसटीएफ सूत्रों का ये भी कहना है कि जब उमेश पाल की हत्या हुई, उसके एक घंटे पहले तक अतीक ने फेसटाइम पर शूटरों से बात की थी. 

अतीक अहमद और उसके गैंग पर एसटीएफ लगातार नजर बनाए हुए थी. अतीक अहमद अशरफ और उसके गुर्गों के बीच अक्सर जमीनों की खरीद-फरोख्त और मुकदमों की पैरवी को लेकर ही बातचीत होती थी. एसटीएफ सूत्रों का कहना है कि अशरफ अपने लोगों की जमीनों पर उमेश पाल के हस्तक्षेप से भड़का हुआ था और अक्सर अतीक से इस बारे में बात करता था. 

हालांकि, अतीक उसे हर बार जल्द सब ठीक करने की बात कह कर शांत करा देता था. एसटीएफ सूत्रों के मुताबिक लगभग तीन महीने से अतीक और अशरफ ने फेसटाइम के जरिए एक-दूसरे से संपर्क शुरू कर दिया. शायद यही वजह थी कि एसटीएफ उमेश पाल की हत्या की साजिश के बारे में पता नहीं लगा सकी.

'गुंडो का इलाज पुलिस की गोली और डंडे, ...क्यों कह रहे हैं हिंदू और मुसलमान," BJP सांसद साक्षी महाराज का दावा

पुलिस के प्लान का था पता
माफिया अतीक अहमद की प्रयागराज पुलिस से लेकर एसटीएफ तक काफी गहरी पैठ थी. पुलिस या एसटीएफ के आला अधिकारी अतीक या उसके परिवार वालों के खिलाफ कोई भी ऑपरेशन प्लान करते तो उसे पहले ही खबर लग जाती थी. इसके बाद अतीक अहमद अपना गेम खेलता था. अतीक के खिलाफ मुख्तार अंसारी से ज्यादा मुकदमे थे फिर भी कोई उसका बाल भी बांका नहीं कर सका. 

वह जेल में बैठे-बैठे ही अपनी सत्ता चलाता रहा. पुलिस और एसटीएफ में सेटिंग के चलते ही अतीक ने न सिर्फ अपने परिवार वालों को बचाए रखा बल्कि उनके खिलाफ मुख्तार अंसारी गैंग की तरह सख्त कार्रवाई भी नहीं होने दी. जब-जब पुलिस का दबाव बढ़ता था, अतीक धीरे-धीरे अपने भाई अशरफ, बेटे उमर और दूसरे बेटे अली को कोर्ट में सरेंडर करा कर जेल भिजवाता रहा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुशांत गोल्फ सिटी का अधूरा विकास कार्य पूरा करेगा LDA, टेकओवर की तैयारी तेज
सुशांत गोल्फ सिटी का अधूरा विकास कार्य पूरा करेगा LDA, टेकओवर की तैयारी तेज
'जाट समाज से माफी मांगें अखिलेश', जयंत चौधरी के समर्थन में बोलीं मायावती
'जाट समाज से माफी मांगें अखिलेश', जयंत चौधरी के समर्थन में बोलीं मायावती
'बच्चों का भविष्य खराब कर रही PDA सरकार', मंत्री कृष्णा पासवान की फिसली जुबान
'बच्चों का भविष्य खराब कर रही PDA सरकार', मंत्री कृष्णा पासवान की फिसली जुबान
'जाट समाज को...', अखिलेश के 'चवन्नी' वाले बयान पर भड़के जयंत चौधरी
'जाट समाज को...', अखिलेश के 'चवन्नी' वाले बयान पर भड़के जयंत चौधरी

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget