एक्सप्लोरर

Atiq Ahmed Murder: 19 साल पहले ही अतीक को हो गया था अपने अंजाम का एहसास, खुद कहा था- 'सड़के किनारे पड़े मिलब'

Atiq Ahmed News: माफिया और पूर्व सांसद रहे अतीक अहमद की शनिवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई. उसकी हत्या पुलिस हिरासत में हुई.

Atiq Ahmed Shot Dead: उत्तर प्रदेश स्थित  प्रयागराज में शनिवार रात मेडिकल कॉलेज के सामने तीन हत्यारों ने पूर्व सांसद अतीक अहमद और उसके भाई पूर्व विधायक अशरफ अहमद को मौत के घाट उतार दिया. हालांकि अतीक को मानों इस बात का अंदाजा बहुत पहले से था कि वो जिन रास्तों पर चल रहा है, वहां उसका अंजाम क्या होगा.

अंग्रेजी अखबार द टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार साल 2004 में प्रयागराज के फूलपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे अतीक ने पत्रकारों से कहा था- 'इनकाउंटर होगा, या पुलिस मारी... या कोई अपनी बिरादरी का सरफिर... सड़के किनारे पड़े मिलब'

'सबको पता होता अंजाम'
एक बार पत्रकारों से बात करते हुए अतीक ने कहा था कि 'सबको पता होता अंजाम क्या होना है..' अतीक ने कहा था- सबको पता होता है अंजाम क्या होना है... कब तक टाला जा सकता है ये सब... इसकी ही जद्दोजहद है...'

Atiq Ahmad Murder Case: प्रयागराज में पुलिस टीम पर हमला, चकिया इलाके में पथराव, यहीं है अतीक अमहद का घर

जब पत्रकारों ने अतीक से कहा कि वह फूलपुर जैसी ऐतिहासिक सीट से चुनाव लड़ रहा है, जहां से पंडित जवाहर लाल नेहरू सांसद थे, इस पर माफिया ने कहा था- पंडित जी की तरह हम नैनी जेल में भी रहे हैं... वो किताब लिखे वहां... हमें अपनी हिस्ट्रीशीट की वजह से जाना पड़ा था.'

घटना के उच्चस्तरीय जांच के आदेश
उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने घटना की उच्‍च स्‍तरीय जांच का आदेश देते हुए तीन सदस्यीय जांच आयोग के गठन के निर्देश दिये हैं. वहीं, घटना के बाद उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है.

गोलीबारी की घटना रात करीब 10 बजे की है जो कैमरे में दर्ज हो गई क्योंकि मेडिकल जांच के लिए पुलिस द्वारा दोनों को अस्पताल ले जाते समय मीडियाकर्मी उनके साथ चल रहे थे.

विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने एक बयान जारी कर कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने प्रयागराज की घटना का संज्ञान लिया है. उन्होंने तत्काल उच्‍च स्‍तरीय बैठक बुलाई और पूरे मामले की उच्‍च स्‍तरीय जांच के आदेश दिये हैं.’’ बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने तीन सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग के गठन के भी निर्देश दिये हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील
CM योगी की जनता को बड़ी राहत, अब इतने रुपये किलो मिलेगी चीनी
CM योगी की जनता को बड़ी राहत, अब इतने रुपये किलो मिलेगी चीनी

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Embed widget