एक्सप्लोरर

अतीक के ड्रीम प्रोजेक्ट पर भी चला सरकारी बुलडोज़र, बाहुबली को अब तक ढाई सौ करोड़ की चोट

अतीक अहमद के ड्रीम प्रोजेक्ट कहे जाने वाले कोल्ड स्टोरेज पर बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया गया. कोल्ड स्टोरेज धवस्त किये जाने से अतीक को करोड़ों का नुकसान हुआ है.

प्रयागराज: माफिया घोषित किये गए पूर्व बाहुबली सांसद अतीक अहमद के ड्रीम प्रोजेक्ट पर भी सरकारी बुलडोजर चलाकर उसे ज़मींदोज कर दिया गया है. सरकारी अमले ने बुधवार को अतीक अहमद को दोहरा झटका दिया है. पहले अतीक के करीबी और उसके बिजनेस पार्टनर कहे जाने वाले मोहम्मद अब्बास के करोड़ों के शॉपिंग काम्प्लेक्स को सील किया गया और उसके बाद उसके परिवार के ड्रीम प्रोजेक्ट कहे जाने वाले कोल्ड स्टोरेज पर बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया गया. कोल्ड स्टोरेज धवस्त किये जाने से अतीक को करोड़ों का नुकसान हुआ है.

कई दिनों से खाली कराया जा रहा था कोल्ड स्टोरेज सरकारी अमला अब तक अतीक की ढाई सौ करोड़ रुपये से ज़्यादा की अवैध और बेनामी सम्पत्तियों को या तो बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर चुका है या फिर उसे जब्त कर चुका है. अतीक के परिवार का ये कोल्ड स्टोरेज शहर के आखिरी छोर के अंदावा इलाके में था. चार बीघे से ज़्यादा ज़मीन में ये कोल्ड स्टोरेज 10 हज़ार स्क्वायर मीटर के एरिये में बनाया गया था. चार हिस्सों में बनाए गए कोल्ड स्टोरेज के निर्माण के लिए विकास प्राधिकरण से नक्शा नहीं पास कराया गया था. 10 दिन पहले ही ये कोल्ड स्टोरेज गिराए जाने का आदेश हो गया था. तमाम किसानों का सामान रखा होने की वजह से इसे पिछले कई दिनों से खाली कराया जा रहा था.

अतीक के ड्रीम प्रोजेक्ट पर भी चला सरकारी बुलडोज़र, बाहुबली को अब तक ढाई सौ करोड़ की चोट

ज़मीन को किया जा सकता है जब्त कोल्ड स्टोरेज के निर्माण को ध्वस्त करने के लिए आधा दर्जन से ज़्यादा बुलडोजर और जेसीबी मशीनें लगाई गईं थीं. ये कोल्ड स्टोरेज अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन के नाम था. शाइस्ता ने इसके ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट में अर्जी भी दाखिल कर रखी थी. इस मामले में बुधवार को सुनवाई टलने के बाद प्रशासन ने बुलडोजर चलवाकर उसे ज़मींदोज कर दिया. कार्रवाई के दौरान अतीक खेमे में हड़कंप मचा रहा. विकास प्राधिकरण के जोनल आफिसर सत शुक्ल के मुताबिक ज़मीन को गैंगस्टर एक्ट के तहत प्रशासन द्वारा जब्त किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें:

लखनऊ: अंडरगारमेंट में 2 करोड़ का सोना छिपाकर ला रहा था तस्कर, एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने पकड़ा

भारत-चीन सीमा विवाद: अखिलेश यादव बोले- जो गलती कांग्रेस ने की उसे बीजेपी को नहीं दोहराना चाहिए

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामलला के दर्शन करने जा रहे UP कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय हाउस अरेस्ट, पुलिस और नेताओं के बीच बातचीत
रामलला के दर्शन करने जा रहे UP कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय हाउस अरेस्ट, पुलिस और नेताओं के बीच बातचीत
उत्तराखंड: 250 ड्रोन अनुबंध का दावा बना रहस्य, कृषि विभाग ने कहा- कोई फाइल ही नहीं बनी
उत्तराखंड: 250 ड्रोन अनुबंध का दावा बना रहस्य, कृषि विभाग ने कहा- कोई फाइल ही नहीं बनी
काशी विश्वनाथ के श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर, सावन के महीने में VIP दर्शन पर रहेगी रोक
काशी विश्वनाथ के श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर, सावन के महीने में VIP दर्शन पर रहेगी रोक
'BJP को रोकने के लिए अगर हमसे गठबंधन...', बिजनौर में असदुद्दीन ओवैसी का कांग्रेस-सपा को ऑफर!
'BJP को रोकने के लिए अगर हमसे गठबंधन...', बिजनौर में असदुद्दीन ओवैसी का कांग्रेस-सपा को ऑफर!

वीडियोज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्वोत्तर में बाढ़ से बहे पुल, यूपी-दिल्ली में अब भी आग उगल रहा सूरज, मानसून आखिर कहां पहुंचा?
पूर्वोत्तर में बाढ़ से बहे पुल, यूपी-दिल्ली में अब भी आग उगल रहा सूरज, मानसून आखिर कहां पहुंचा?
महाराष्ट्र TET पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट, समस्तीपुर का बिजेन्द्र निकला मास्टरमाइंड, 3 अरेस्ट
महाराष्ट्र TET पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट, समस्तीपुर का बिजेन्द्र निकला मास्टरमाइंड, 3 अरेस्ट
बचा कौन रहा था? 3 महीने पहले ही चढ़ावा चोरी का चल गया था पता! राम मंदिर ट्रस्ट ने फिर भी कर दी गलती
बचा कौन रहा था? 3 महीने पहले ही चढ़ावा चोरी का चल गया था पता! राम मंदिर ट्रस्ट ने फिर भी कर दी गलती
वैभव से बड़ा भविष्य कौन? गौतम गंभीर पर भड़के मोहम्मद कैफ, रोहित शर्मा का जिक्र कर दे दिया बड़ा बयान
वैभव से बड़ा भविष्य कौन? गौतम गंभीर पर भड़के मोहम्मद कैफ, रोहित शर्मा का जिक्र कर दे दिया बड़ा बयान
Cocktail 2 BO Collection Day 11:'वेलकम टू द जंगल' के आगे दूसरे मंडे भी चला 'कॉकटेल 2' का जादू, 11वें दिन खूब कूटे नोट, अब तोड़ेगी इस फिल्म का रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' के आगे दूसरे मंडे भी चला 'कॉकटेल 2' का जादू, 11वें दिन खूब कूटे नोट
दिल्ली में गर्मी का डबल अटैक! 4 साल में सबसे गर्म रातें, आखिर कब होगी बारिश IMD ने दिया अपडेट
दिल्ली में गर्मी का डबल अटैक! 4 साल में सबसे गर्म रातें, आखिर कब होगी बारिश IMD ने दिया अपडेट
ऐसा क्रेज कि मिनटों में बिक गई इस Ferrari की सारी यूनिट्स, परफॉर्मेंस से फीचर्स तक जानिए सब
ऐसा क्रेज कि मिनटों में बिक गई इस Ferrari की सारी यूनिट्स, परफॉर्मेंस से फीचर्स तक जानिए सब
रेलवे में 6,565 टेक्नीशियन पदों पर भर्ती, आवेदन 30 जून से शुरू; जानें सैलरी
रेलवे में 6,565 टेक्नीशियन पदों पर भर्ती, आवेदन 30 जून से शुरू; जानें सैलरी
Embed widget