एक्सप्लोरर

Rahul Gandhi Statement: राहुल गांधी के 'पनौती' वाले बयान पर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी का बड़ा बयान, जानें- क्या कहा?

Rahul Gandhi Panauti Statement: एआईएमआईएम नेता ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री देश का सम्मान होता है, राहुल गांधी ने पीएम मोदी के लिए जो कहा उसके लिए उन्हें देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए.

Rahul Gandhi Statement: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पनौती बताने वाले बयान को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी सुर्खियों में बने हुए हैं. एक तरफ जहां भारतीय जनता पार्टी इसे लेकर कांग्रेस नेता पर हमले कर रही है तो वहीं अब इस मुद्दे पर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम की प्रतिक्रिया भी सामने आई हैं. AIMIM ने राहुल के बयान पर निशाना साधा है. 

ओवैसी की पार्टी AIMIM ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पनौती वाले बयान की कड़े शब्दों में निंदा की है. पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मोहम्मद फरहान ने कहा कि पीएम मोदी के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी करना गलता है. राजनीति में विरोध प्रतिरोध लगा रहता है, लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी बीजेपी के वरिष्ठ नेता होने के साथ ही साथ देश के प्रधानमंत्री भी हैं.

राहुल गांधी के बयान पर क्या बोली AIMIM
एआईएमआईएम नेता ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री देश का सम्मान होता है, राहुल गांधी ने पीएम मोदी के लिए जो कहा उसके लिए उन्हें देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए. पीएम देश की जनता के वोटों से बनता है ना कि किसी संस्था द्वारा चुना जाता है.राहुल गांधी का यह बयान देश के 140 करोड़ लोगों का भी अपमान है. 

सपा ने किया राहुल का समर्थन
राहुल गांधी के बयान को लेकर यूपी के तमाम दलों की ओर से अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. जहां एआईएमआईएम ने इस मुद्दे पर राहुल से माफी की मांग की है तो वहीं सपा नेता डॉ एसटी हसन ने इसका समर्थन किया है. 

सपा नेता ने कहा कि "राहुल गांधी और उनके पिता राजीव गांधी और दादी पर इंदिरा गांधी पर भी तो भाजपा वाले आपत्तिजनक टिप्पणी करते रहते हैं. उन्होंने जो टिप्पणी की है उससे जनता को एक मैसेज देने की कोशिश की है और जनता समझ भी रही है कि प्रधानमंत्री को विश्व कप मैच देखने नहीं जाना चाहिए था, बल्कि जब भारत जीत जाता तो उसके बाद वहां जाकर खिलाड़ियों को बधाई देते और उनका हौसला बढ़ाते."

UP Politics: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने ज्योतिषी को दिखाई अखिलेश यादव की कुंडली? किया बड़ा दावा

 

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के 48 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी के 48 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget