एक्सप्लोरर

Uttarakhand Election 2022: 'यूनिफार्म सिविल कोड' पर क्या बोले AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी? जानें

Uttarakhand Elections यूनिफार्म सिविल कोड वाले बयान को लेकर असदुद्दीन ओवैसी ने सीएम धामी पर पलटवार किया और कहा कि सीएम को ये समझना चाहिए कि हर किसी को अपनी संस्कृति को संरक्षित करने का अधिकार है

Uttarakhand Assembly Election 2022 : उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार का आज आखिरी दिन है. ऐसे में सभी पार्टियां पूरे जोर-शोर से जनता को लुभाने में लगी हैं. वहीं चुनाव से ठीक पहले राज्य के सीएम पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने एक बड़ा दांव खेला है बता दें कि पुष्कर सिंह धामी ने ये ऐलान किया है कि अगर राज्य में उनकी सरकार बनी तो शपथ ग्रहण के बाद वो तुरंत यूनिफार्म सिविल कोड लाएंगे. वहीं अब धामी की इस बात पर पलटवार करते हुए AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने कहा है कि सीएम को समझना चाहिए कि ‘यूनिफॉर्म’ का मतलब आम नहीं होता.

ओवैसी ने किया पुष्कर सिंह धामी पर पलटवार

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि सीएम इस बात को समझे कि ‘यूनिफार्म’ का मतलब आम नहीं होता और बाबासाहेब ने भी कहा था कि ये स्वैच्छिक होना चाहिए ना कि अनिवार्य. उन्होंने कहा कि AIMIM 'अनेकता में एकता' में विश्वास रखता है. विविधता का क्या अर्थ है? इसका मतलब है कि एक आकार सभी के लिए उपयुक्त नहीं होगा और भारत में कई संस्कृतियां हैं.

UP Election: अमरोहा में चुनाव से दो दिन पहले कांग्रेस झटका, हाथ का साथ छोड़ साइकिल पर सवार हुए सलीम खान

सभी को अपनी संस्कृति संरक्षित रखने का अधिकार

असदुद्दीन ओवैसी ने भी कहा है कि अनुच्छेद 29 कहता है कि प्रत्येक व्यक्ति और समाज को अपनी संस्कृति को संरक्षित करने का अधिकार है. तो आप इसका उल्लंघन कैसे करेंगे?  क्या हिंदू अविभाजित परिवार पर टैक्स छूट दूसरों को नहीं दी जाएगी?  विधि आयोग ने कहा यूसीसी की जरूरत नहीं है. जब आपके नीचे की जमीन खिसक रही हो तो आप ऐसा सोचते हैं.

बता दें कि पुष्कर सिंह धामी ने यूनिफार्म सिविल कोड की घोषणा करते हुए कहा कि इसके लिए एक विशेष कमेटी गठित की जाएगी. हम न्यायविदों, सेवानिवृत जन और प्रबुद्धजनों के साथ अन्य स्टेकहोल्डरों की एक कमेटी बनाएंगे.

MP Night Curfew: मध्य प्रदेश में नाईट कर्फ़्यू को छोड़कर दूसरी पाबंदियों पर ढील, जानें क्या है नया आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नवरात्रि में चिकन खाने पर सियासी संग्राम, रामजी लाल सुमन पर BJP का हमला
नवरात्रि में चिकन खाने पर सियासी संग्राम, रामजी लाल सुमन पर BJP का हमला
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget