एक्सप्लोरर

यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले ओवैसी ने दी चुनावी दस्तक, 20 फीसदी आबादी पर है नजर

AIMIM प्रमुख ओवैसी की नजर यूपी में रहने वाली तकरीबन 20 प्रतिशत मुस्लिम आबादी पर हैं. मुस्लिमों के बीच ओवैसी की अच्छी पैठ है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में वैसे तो विधानसभा चुनाव में एक साल से अधिक का समय है लेकिन यूपी की सियासत अभी से गर्म होने लगी हैं. उत्तर प्रदेश में जहां एक तरफ सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सीएम अखिलेश यादव कई जिलों का दौरा कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर अब AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की भी यूपी में राजनीतिक एंट्री हो गयी हैं. आज ओवैसी वाराणसी पहुंचे जहां से आगे वो आजमगढ़ जाएंगे.

चुनाव की तैयारी है- ओवैसी

वाराणसी पहुंचे ओवैसी का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया तो ओवैसी ने कहा कि चुनाव की तैयारी है और सभी कार्यकर्ता इसके लिए तैयार हैं. ओवैसी ने ये भी कहा कि सपा की सरकार ने यूपी आने के किये उनका 28 बार परमिशन कैंसिल किया लेकिन अब उन्हें यूपी आने का मौका मिला हैं.

ओवैसी उत्तर प्रदेश में राजभर वोटों में पैठ रखने वाली पार्टी सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी के साथ गठबंधन कर के आने वाले चुनाव में लड़ेंगे. पार्टी के मुखिया ओम प्रकाश राजभर योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं.

नेहरू-गांधी का धर्मनिरपेक्ष प्रदेश है यूपी

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ओवैसी पर बीजेपी की मदद का आरोप लगाते हुए कहते हैं, पहले महाराष्ट्र में ओवैसी ने बीजेपी की मदद की उसके बाद बिहार में वोट काट कर मदद की और अब यूपी आ रहे हैं. लेकिन यूपी नेहरू-गांधी का धर्मनिरपेक्ष प्रदेश है. वो ओवैसी के इरादों को समझता है.

तकरीबन 20 प्रतिशत आबादी पर है नजर

AIMIM प्रमुख ओवैसी की नजर यूपी में रहने वाली तकरीबन 20 प्रतिशत मुस्लिम आबादी पर हैं. मुस्लिमों के बीच ओवैसी की अच्छी पैठ है. यही कारण है कि वो यूपी में इस बार विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं.

ओवैसी की पार्टी बिहार में 2020 में हुए विधानसभा चुनाव में अच्छा मत प्रतिशत हासिल करते हुए 5 सीटों पर चुनाव जीती थी. तो वहीं महाराष्ट्र में AIMIM के 2 और तेलंगाना में 7 विधायक हैं.

ये भी पढ़ें-

उत्तराखंड में धीमी पड़ी कोरोना की रफ्तार, सोमवार को मिले सिर्फ 156 नए मामले

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर अमित शाह ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं, युवाओं को दी ये सलाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
यूपी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा
यूपी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा
CM योगी का विपक्ष पर वार, 'राम मंदिर के लिए जेब से एक पैसा नहीं निकला'
CM योगी का विपक्ष पर वार, 'राम मंदिर के लिए जेब से एक पैसा नहीं निकला'

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget