एक्सप्लोरर

अरविंद केजरीवाल ने रामलला के दर्शन किए तो CM योगी बोले- पहले गाली देने वालों को राम याद आए हैं

UP Elections: योगी ने कहा कि जो लोग भगवान राम के प्रति अपशब्दों का इस्तेमाल करते थे, अब वे समझ गए हैं कि राम के बिना सफलता नहीं मिल सकती इसीलिए वे अयोध्या में राम जन्मभूमि के दर्शन करने आ रहे हैं.

Yogi Adityanth on Arvind Kejriwal: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अयोध्या में रामलला के दर्शन करने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा. इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी ने यह भी आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी (सपा) के पदाधिकारियों ने गैरकानूनी गतिविधियां शुरू कर दी हैं. मुख्यमंत्री ने लखनऊ में लोध समाज के सम्मेलन में कहा, "जिन दिल्ली वालों ने उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों को अपने यहां से खदेड़ दिया, वह आज यहां के लोगों को मुफ्त में चीजें देने की बात कर रहे हैं. लॉकडाउन के समय जब उनके पास अवसर था तब उन्होंने उत्तर प्रदेश के लोगों को अपने यहां से बाहर का रास्ता दिखा दिया था. उनसे यह कहने की जरूरत है कि दिल्ली जैसा छोटा राज्य नहीं संभाल सकते, वे अब चुनाव के समय उत्तर प्रदेश पर नजरें गड़ाए हुए हैं."

योगी ने किसी का नाम लिए बगैर कहा, "पूर्व में जो लोग भगवान राम के प्रति अपशब्दों का इस्तेमाल करते थे, अब वे समझ गए हैं कि राम के बिना सफलता नहीं मिल सकती इसीलिए वे अयोध्या में राम जन्मभूमि के दर्शन करने आ रहे हैं. यह अच्छी बात है, कम से कम उन्होंने राम के अस्तित्व और महत्व को स्वीकार तो किया." गौरतलब है कि केजरीवाल ने मंगलवार सुबह अयोध्या में राम जन्मभूमि और हनुमान गढ़ी मंदिर में दर्शन किए. उन्होंने यह भी ऐलान किया कि उनकी सरकार दिल्ली वासियों को अपनी तीर्थ यात्रा योजना के तहत अयोध्या के भी मुफ्त दर्शन कराएगी.

योगी ने अयोध्या में विवादित ढांचा ढहाए जाने का जिक्र करते हुए कहा कि विपक्ष का कोई भी ऐसा नेता नहीं था जिसने छह दिसंबर 1992 को तत्कालीन मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को बुरा भला ना कहा हो. लेकिन कल्याण सिंह मजबूती से डटे रहे और जिम्मेदारी ली. समाजवादी पार्टी द्वारा जगह-जगह अपने पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की तस्वीर के साथ 'मैं आ रहा हूं' लिखे होर्डिंग लगाए जाने के बारे में योगी ने दावा किया कि इसके फौरन बाद सपा के एक पदाधिकारी ने औरैया में आठ लोगों का अपहरण कर उनसे रंगदारी वसूली शुरू कर दी.

सपा के शासनकाल में हर तीसरे दिन एक दंगा होता था- योगी

मुख्यमंत्री ने कहा, "लोग पूछ रहे हैं कि क्या मैं आ रहा हूं, का मतलब अपहरण, गुंडागर्दी, लूट और अराजकता है. लेकिन ऐसा नहीं होगा क्योंकि यह राज्य अब बदल चुका है." योगी ने सपा पर हमला करते हुए कहा, "हमने सबसे पहले किसानों का कर्ज माफ किया लेकिन सपा ने 2012 में अपनी सरकार बनने के बाद क्या किया था. सबसे पहले उसने राम जन्मभूमि पर आतंकवादी हमला करने वाले लोगों और फिर कोसीकला दंगों के आरोपियों के मुकदमे वापस लेने की प्रक्रिया शुरू की थी." उन्होंने कहा, "सपा के शासनकाल में हर तीसरे दिन एक दंगा होता था. सपा के साथ यह पहचान जुड़ गई है. इन राजनीतिक दलों के चरित्र को समझने की आवश्यकता है." योगी ने विपक्ष पर संकीर्ण मानसिकता के साथ सामाजिक ताने-बाने को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाते हुए कहा कि साल 2017 से पहले इन लोगों के लिए न तो समाज और ना ही देश मायने रखता था और वे देश की कीमत पर राजनीति करते थे.

य़ह भी पढ़ें-

शिल्पा शेट्टी और उनकी मां सुनंदा को पुलिस की क्लीन चिट, वेलनेस सेंटर के नाम पर था ठगी का केस

Congress Meeting: चुनाव से पहले सक्रिय हुई कांग्रेस, सोनिया गांधी ने बैठक में दिया एकजुटता का संदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी पर्यटन के लिए ऐतिहासिक दिन! 28 साल बाद सारनाथ को मिला यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा
यूपी पर्यटन के लिए ऐतिहासिक दिन! 28 साल बाद सारनाथ को मिला यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा
UP: शिक्षकों को CM योगी का बड़ा तोहफा, 5 लाख के कैशलेस इलाज के साथ मिलेगा करोड़ों का बीमा कवर
यूपी: शिक्षकों को CM योगी का बड़ा तोहफा, 5 लाख के कैशलेस इलाज के साथ मिलेगा करोड़ों का बीमा कवर
वाराणसी: जनता के बीच पहुंच रहे विधायक नीलकंठ तिवारी, चलाया स्वच्छता अभियान
वाराणसी: जनता के बीच पहुंच रहे विधायक नीलकंठ तिवारी, चलाया स्वच्छता अभियान
Greater Noida News: 15 हजार के जूते एक महीने में फटे, उपभोक्ता आयोग ने अब कंपनी को दिया ये आदेश
ग्रेटर नोएडा: 15 हजार के जूते एक महीने में फटे, उपभोक्ता आयोग ने अब कंपनी को दिया ये आदेश

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget