एक्सप्लोरर

रक्षा प्रदर्शनी के लिए लखनऊ में काटे जाएंगे 63 हजार से ज्यादा पेड़

प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रक्षा प्रदर्शनी के लिए करीब 64 हजार पेड़ काटे जाएंगे।

लखनऊ, आईएएनएस। लखनऊ देश के 10 सबसे प्रदूषित शहरों में से एक है, फिर भी राज्य सरकार अगले साल फरवरी में यहां लगने जा रही रक्षा प्रदर्शनी के लिए गोमती नदी किनारे की हरियाली सहित 63,799 पेड़ों को काटने की तैयारी कर रही है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के निर्वाचन क्षेत्र में रक्षा संबंधी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, इसी को ध्यान में रखते हुए लखनऊ नगर निगम को भेजे एक पत्र में लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने विभाग को हनुमान सेतु से निशातगंज पुल तक पेड़ों को हटाने के लिए कहा है। पेड़ों को काटे जाने के बाद यह जमीन कार्यक्रम का प्रबंधन देख रहे हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) को सौंप दी जाएगी।

एलडीए ने आगे यह भी कहा है कि प्रदर्शनी के समापन के बाद नए पेड़ भी लगाए जाएंगे और इसके अलावा पेड़ों को एक स्थान से हटाकर दूसरे स्थान पर लगाने का प्रयत्न भी किया जाएगा। क्षेत्र में नए वृक्ष लगाने के लिए एलडीए ने नगर निगम से 59 लाख रुपये की मांग की है। एलडीए के सचिव एपी सिंह ने अपने पत्र में लिखा है कि विभाग ने गोमती नदी के किनारे पौधरोपण पर 59.06 लाख रुपये खर्च किए थे।

नगर निगम ने इससे पहले दिए सुझाव में कहा था कि पेड़ों को दूसरे स्थानों पर स्थानांतरित किया जा सकता है और इवेंट के खत्म होने के बाद साइट में नए वृक्ष लगाए जा सकते हैं। हालांकि, वन अधिकारियों का कहना है कि इस मौसम में वृक्षों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थानांतरित करना संभव नहीं है। एक वरिष्ठ वन अधिकारी ने कहा, "स्थानांतरित किए जाने पर वे मर जाएंगे। पौधों और नदी के किनारे की जमीन बाद में फिर से तैयार करनी होगी।" लखनऊ विकास प्राधिकारण चाहता है कि 15 जनवरी, 2020 तक गोमती तटक्षेत्र को साफ कर दिया जाए, ताकि रक्षा प्रदर्शनी के लिए जमीन संबंधित संगठन को हस्तांतरित कर दिया जाए।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आकाश आनंद ने अखिलेश और राहुल को कहा 'अंकल', भड़की सपा बोली- फिर निकाले जाएंगे
आकाश आनंद ने अखिलेश और राहुल को कहा 'अंकल', भड़की सपा बोली- फिर निकाले जाएंगे
महोबा में जमीन अधिग्रहण का विरोध, 5 गांव के 500 किसान पहुंचे कलेक्ट्रेट
महोबा में जमीन अधिग्रहण का विरोध, 5 गांव के 500 किसान पहुंचे कलेक्ट्रेट
अलीगढ़ का नाम बदलने की सिफारिश पर बवाल, DM को सौंपा ज्ञापन
अलीगढ़ का नाम बदलने की सिफारिश पर बवाल, DM को सौंपा ज्ञापन
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर मौत का खतरा! अचानक सामने आए मवेशी
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर मौत का खतरा! अचानक सामने आए मवेशी

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
OTD: भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget