एक्सप्लोरर

जसलीन को लेकर अनूप जलोटा ने कही बड़ी बात, बोले- मेरे जैसे शख्स से होनी चाहिए शादी

जसलीन के पार्टनर में क्या खूबियां होनी चाहिए इस सवाल के जवाब में अनूप जलोटा ने कहा कि 'उस शख्स को मेरे जैसा होना चाहिए। मैं बर्ताव में कोमल हूं और अपने काम पर हमेशा फोकस रखता हूं।'

भजन सम्राट अनूप जलोटा जसलीन मथारू को लेकर एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। 'बिग बॉस' सीजन 12 में अनूप जलोटा जसलीन के साथ बतौर कंटेस्टेंट आए थे। शो के दौरान इन दोनों ने अपने रिश्ते का खुलासा किया था हालांकि बाद में इसे झूठा बता दिया था। वहीं, अब जसलीन पारस छाबड़ा के स्वयंवर में हिस्सा लेने पहुंची हैं। जसलीन के इस शो में पहुंचते ही अनूप जलोटा ने बड़ा बयान दिया है।

जसलीन को लेकर अनूप जलोटा ने कही बड़ी बात, बोले- मेरे जैसे शख्स से होनी चाहिए शादी

'स्‍पॉटबॉय' की एक खबर के मुताबिक अनूप जलोटा ने जसलीन के पारस के स्‍वंयवर में जाने पर कहा कि, 'क्‍या जसलीन मथारू इस शो में सचमुच शादी कर लेगीं, इस बारे में मुझे कुछ नहीं पता, लेकिन उसे ऐसा नहीं करना चाहिए।' उन्‍होंने कहा कि, 'जसलीन का मुझे कुछ दिन पहले कॉल आया था, उसने फोन कर कहा, अनूप जी, 'मुझसे शादी करोगे' में पार्टिसिपेट कर रही हूं जो लगभग तीन महीनों तक चलेगा। हमारी आने वाली फिल्‍म 'वो मेरी स्‍टुडेंट है' को कुछ दिनों के लिए रोकना पड़ेगा। मैंने उससे पूछा, क्‍या यह शो इतना जरूरी है क्‍या। उसने कहा हां, ये मेरे लिए बहुत अच्‍छा मौका है और इस शो के जरिए हम हमारी फिल्‍म भी प्रमोट कर सकते हैं तो मैंने हामी भर दी क्‍योंकि, उसके पिता जो फिल्‍म को डायरेक्‍ट कर रहे है, उन्‍होंने मुझे फोन कर कहा कि जसलीन के शो में रहने के दौरान मैं आपके हिस्‍से की शूटिंग कर लूंगा।'

जसलीन को लेकर अनूप जलोटा ने कही बड़ी बात, बोले- मेरे जैसे शख्स से होनी चाहिए शादी

जब अनूप से पूछा गया कि अगर आपको घर के अंदर जाने का मौका दिया जाए तो आप उन्हें सही राह दिखाएंगे? इस पर भजन गायक ने कहा कि 'मैं बिल्कुल जाऊंगा और उन्हें बताऊंगा कि पारस उनके लिए सही नहीं है।' इसके बाद जब अनूप से पूछा गया कि जसलीन के पार्टनर में क्या खूबियां होनी चाहिए तो उन्होंने कहा- 'उस शख्स को मेरे जैसा होना चाहिए। मैं बर्ताव में कोमल हूं और अपने काम पर हमेशा फोकस रखता हूं। जो अपनी पत्नी को इज्जत दे और बराबरी का महसूस कराए।'

जसलीन को लेकर अनूप जलोटा ने कही बड़ी बात, बोले- मेरे जैसे शख्स से होनी चाहिए शादी

'मुझसे शादी करोगी' शो में आने से पहले जसलीन मथारू 'बिग बॉस 12' में आई थीं। शो के दौरान इन दोनों का रिश्ता इस वजह से भी चर्चा में था क्योंकि जसलीन उम्र में जलोटा से 37 साल छोटी हैं। इस स्वयंवर में एक कंटेस्टेंट ने जसलीन से अनूप जलोटा को लेकर सवाल भी किया था।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात
बाराबंकी में लगातार बारिश से सरयू उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर आते ही प्रशासन अलर्ट
बाराबंकी में लगातार बारिश से सरयू उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर आते ही प्रशासन अलर्ट
यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद से मुस्लिम वोट साधेंगे ओवैसी, सपा के गढ़ में बड़ी जनसभा
यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद से मुस्लिम वोट साधेंगे ओवैसी, सपा के गढ़ में बड़ी जनसभा

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget