एक्सप्लोरर

आगरा में सामने आए कोरोना वायरस के 6 संदिग्ध मामले, जांच के लिए दिल्ली भेजा गया

आगरा के सीएमओ मुकेश वत्स ने बताया कि चिकित्सा विभाग के अधिकारी हालात पर नजर बनाए हुए हैं। 6 लोगों को इलाज के लिए दिल्ली भेजा गया है।

आगरा, एबीपी गंगा। कोरोना वायरस (कोविड-19) के 6 नए मामले आगरा में देखने को मिले हैं। बड़ी संख्या में कोरोना वायरस के मामले सामने आने के बाद प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। सरकार के एक बयान के अनुसार, "हाई वायरल के छह मामले आगरा में नमूना जांच के दौरान पाए गए। ये लोग कल नई दिल्ली में पाए गए कोविड-19 के मरीज के संपर्क में आए थे। इन लोगों को अलग स्थान पर रखा गया है। इनके नमूने पुणे स्थित एनआईवी भेज दिए गए हैं। इन छह लोगों के संपर्क में आए लोगों का पता इंटीग्रेटेड डिसीज सर्विलांस प्रोग्राम (आईडीएसपी) नेटवर्क से लगाया जा रहा है।"

आगरा के सीएमओ मुकेश वत्स ने बताया कि चिकित्सा विभाग के अधिकारी हालात पर नजर बनाए हुए हैं। 6 लोगों को इलाज के लिए दिल्ली भेजा गया है। उन्होंने बताया कि ये परिवार इटली से घूमकर वापस आया था। बतादें कि आगरा में 6 नए मामले सामने आने के बाद इस वायरस की चपेट में आने वाले की संख्या बढ़कर 8 हो गई है।

कोविड-19 के दो मामले सोमवार को पाए गए, जिनमें एक दिल्ली और दूसरा मामला तेलंगाना में पाया गया। स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "कोविड-19 का एक पॉजिटिव मामला नई दिल्ली में पाया गया है और एक मामला तेलंगाना में पाया गया है।" स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, दिल्ली में जो व्यक्ति कोविड-19 से संक्रमित पाया गया, वह इटली की यात्रा करके आया है, वहीं तेलंगाना वाला व्यक्ति दुबई से आया था।

देश में इससे पहले कोरोनावायरस के तीन मामले केरल में पाए गए थे, लेकिन इस बीमारी से ठीक होने के बाद सभी को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mirzapur News: यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget