एक्सप्लोरर

Ankita Bhandari Murder Case: क्या अंकिता हत्याकांड में मिले सबूत और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं है कोई अंतर? SIT प्रभारी ने किया बड़ा खुलासा

अंकिता भंडारी हत्याकांड (Ankita Bhandari Murder) में एसआईटी (SIT) की प्रभारी पी.रेणुका देवी ने सबूतों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर खुलासा किया है.

Uttarakhand News: अंकिता भंडारी हत्याकांड (Ankita Bhandari Murder) की तफ्तीश के लिए गठित एसआईटी (SIT) ने जांच अब भी जारी है. जबकि पुलिस रिमांड में आरोपियों से घटनास्थल की तस्दीक एसआईटी करा चुकी है. पूछताछ में अब टीम की जांच वीआईपी (VIP) एंगल की ओर बढ़ रही है. अब इस मामले में एसआईटी का नेतृत्व कर रही प्रभारी  पी.रेणुका देवी का बयान आया है. 

अंकिता हत्याकांड में गठित एसआईटी की प्रभारी  पी.रेणुका देवी ने कहा, "अब तक की विवेचना में जो साक्ष्य मिले, वे हमारी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का समर्थन कर रहे हैं. जिन गवाहों से पूछताछ की उसमें कुछ अलग नहीं आया है. रिजॉर्ट को अलग श्रेणियों में रखा है. सबसे ऊंचे श्रेणी वाले कमरों को VIP कहते हैं." 

दरअसल, दावा किया जा रहा है कि रिजॉर्ट में वीआईपी के लिए अलग से प्रेजिडेंशियल स्वीट (Presidential Suit) की व्यवस्था थी, जिसमें ठहरने वाले वीआईपी को स्पेशल ट्रीटमेंट दिया जाता था. जिसके बाद माना जा रहा था कि अब एसआईटी वीआईपी एंगल की पड़ताल में जुटी है.

Mulayam Singh Yadav Health: अस्पताल में भर्ती मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य सुधार, बीपी और ऑक्सीजन लेवल मेंटेन

काफी आगे बढ़ चुकी है जांच
इससे पहले एसआईटी प्रभारी डीआईजी पी रेणुका देवी ने कहा था कि उन्होंने लक्ष्मणझूला थाने में हत्याकांड से जुड़े हर सवाल को न सिर्फ सुना, बल्कि बेहद इतमिनान से उनका जवाब भी दिया. उन्होंने कहा कि एसआईटी की जांच काफी आगे तक बढ़ चुकी है. घटना के मसकद और कैसे-कैसे घटनाक्रम हुआ, इसमें भी टीम की विवेचना काफी आगे तक पहुंच गई है.

एसआईटी प्रभारी ने बताया कि रिजॉर्ट में काम करने वाले सभी वर्कर से पूछताछ हुई है. बयान दर्ज करने के साथ उनके पास मौजूद साक्ष्यों को भी टीम ने कब्जे में लिया है. रिजॉर्ट में ज्यादा मारपीट नहीं हुई, लेकिन वहां कुछ घटना जरूर हुई है. यह भी उसी रात का हिस्सा है, जिस रात को कत्ल हुआ.

ये भी पढ़ें-

UP Politics: अब्दुल्ला आजम पर ईडी फिर कसेगी शिकंजा! जौहर यूनिवर्सिटी मामले में लिया ये अहम फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरखपुर: BJP MLC के बागी तेवर, सपा प्रत्याशी के समर्थन में पहुंचे
गोरखपुर: BJP MLC के बागी तेवर, सपा प्रत्याशी के समर्थन में पहुंचे
PET परीक्षा को लेकर एक्शन में हापुड़ प्रशासन, डीएम-एसपी ने लिया जायजा
PET परीक्षा को लेकर एक्शन में हापुड़ प्रशासन, डीएम-एसपी ने लिया जायजा
काशी के शिल्पकार की कलाकृति PM मोदी और CM योगी को होगी समर्पित
काशी के शिल्पकार की कलाकृति PM मोदी और CM योगी को होगी समर्पित
फॉरेंसिक जांच में AI की भूमिका बढ़ी, मानवीय निगरानी जरूरी
फॉरेंसिक जांच में AI की भूमिका बढ़ी, मानवीय निगरानी जरूरी

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget