एक्सप्लोरर

UP News: बस्ती में रोक के बावजूद लगा पशु मेला, बढ़ा लंपी वायरस फैलने का खतरा

Basti News: यूपी में लंपी वायरस की रोकथाम के लिए पशु मेले पर रोक के साथ ही सीएम योगी ने कड़े निर्देश दिए हैं. वहीं बस्ती जिले में नियमों को ताक पर रख पशु मेले का आयोजन किया गया है.

Basti News: उत्तर प्रदेश में इन दोनों लंपी वायरस का कहर जारी है. लंपी वायरस एक खास तरह की बीमारी है, जो कि पशुओं में होती है. इसके चपेट में आने से पशुओं की मौत तक हो जा रही है. इन बेजुबानों को बचाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार लगातार हर मुमकिन कोशिश कर रही है. एक तरफ जहां इस बीमारी को रोकने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काफी गंभीर हैं, तो वहीं बस्ती जिले में प्रशासनिक उदासीनता की वजह से पशु बाजार लगाई जा रही है, जबकि लंपी वायरस के फैलाव को रोकने के लिए पशु बाजारों को बंद करने का निर्देश दिया गया है, साथ ही एक राज्य से दूसरे राज्य में पशुओं को परिवहन करने पर भी रोक लगाई गई है.

दरअसल, यह पूरा मामला हर्रैया तहसील के कप्तानगंज ब्लॉक के गौरा गांव से सामने आया है, जहां पर रोक के बाद भी दो-दो पशु बाजार धड़ल्ले से चलाए जा रहे हैं. प्रशासन की ओर से रोक के बाद भी पशु बाजारों में सैकड़ों की संख्या में पशु खरीदे और बेचे जा रहे हैं. जिसकी वजह से लंपी वायरस के फैलने का खतरा उत्पन्न हो गया है. हैरानी की बात यह है कि इस पूरे बाजार से बस्ती का प्रशासनिक अमला पूरी तरह अनजान दिखा.

रोक के बावजूद लगाया गया पशु मेला

जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय से महज कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर यह बाजार लगाया गया और न सिर्फ लगाया गया बल्कि पशुओं के खरीद फरोख्त का भी कारोबार बिना किसी रोक-टोक के चल रहा था. जब इसकी जानकारी मीडिया ने बस्ती के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को दी, तो अचानक प्रशासन अपनी नींद से जागा और आनन-फानन में कर्मचारियों को निर्देश दिया कि तत्काल यह पशु बाजार बंद कराए जाए.

पशु बाजार के मालिकों पर FIR दर्ज

इसके बाद कार्रवाई करते हुए पशु विभाग और प्रशासनिक अमले ने चल रहे बाजार को बंद कराया. फिलहाल प्रशासन के इस रवैये से पता चल रहा है कि वह राज्य सरकार की ओर से दिए गए आदेश की ओर जरा भी ध्यान नहीं दे रहे हैं. बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को लंपी वायरस रोकने के लिए कड़े निर्देश व आदेश दिए थे, वहीं प्रशासनिक अधिकारियों ने सीएम योगी के आदेश और निर्देश की हवा निकाल दी है. फिलहाल मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही पशु बाजार के मालिकों पर एफआईआर दर्ज करवा दी गई है.

यह भी पढ़ेंः 

UP Cabinet Expansion: क्यों नहीं हो पा रहा यूपी में मंत्रिमंडल का विस्तार? BJP की रणनीति में आए बदलाव की ये है वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सऊदी अरब में यूपी के लाल की मौत, 45 दिन से शव का इंतजार
सऊदी अरब में यूपी के लाल की मौत, 45 दिन से शव का इंतजार
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget