एक्सप्लोरर

यहां लगी है गायों की पाठशाला, जानें आखिर माजरा क्या है

बलरामपुर में गुस्साए किसानों ने करीब 200 से ढाई सौ गायों को प्राथमिक विद्यालय में बंद कर दिया है। जानें, क्या है पूरा माजरा

बलरामपुर, एबीपी गंगा। यूपी के बलरामपुर जिले में आवारा जावनरों पर किसानों का गुस्सा इस कदर फूट पड़ा कि उन्होंने अपने खेतों के आसपास मंडराने वाले छुट्टा जानवरों को खदेड़ कर प्राथमिक विद्यालय में बंद कर दिया। दरअसल, इलाके में धीरे धीरे छुट्टा जानवरों की संख्या करीब 100 से 200 के आसपास हो गई है।  जिस वजह से गुस्साए किसानों ने ये कदम उठाया है।

वहीं, प्राथमिक विद्यालय में जानवरों के बंद किए जाने की सूचना मिलते ही अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए और आनन-फानन में बीएसएम व एसडीएम सहित पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर जानवरों को विद्यालय से हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी।

मामला कोतवाली नगर क्षेत्र के गोंदीपुर महेशभारी का है, जहां ग्रामीणों ने अपने खेतों को हो रहे नुकसान व छुट्टा जानवरों से आजिज आकर उन्हें खदेड़ कर पास के ही प्राथमिक विद्यालय गोंदीपुर महेशभारी व पूर्व प्राथमिक विद्यालय गोंदीपुर महेशभारी के प्रांगण में बंद कर दिया। छुट्टी का दिन होने के कारण न तो शिक्षक मौजूद थे और न ही बच्चे।

यहां लगी है गायों की पाठशाला, जानें आखिर माजरा क्या है

ग्रामीणों ने इससे पहले कई बार अधिकारियों से छुट्टा जानवरों को पकड़वाये जाने की गुजारिश भी की थी, लेकिन कोई कार्रवाई ना होने पर ग्रामीणों ने जानवरों को विद्यालय में बंद कर दिया। विद्यालय में जानवरों के बंद किए जाने की सूचना पर बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिहर प्रसाद व उपजिलाधिकारी नरेंद्र कुमार सहित पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से मानमनौवल का प्रयास किया। जिसके बाद एसडीएम ने ट्रक मंगवाकर और ट्रकों में गोवंश को लदवाकर गौशालाओं तक पहुंचाने की कवायद शुरू कर दी। फिलहाल अभी विद्यालय के प्रांगण में सैकड़ों छुट्टा जानवरों का जमावड़ा लगा हुआ है।

यहां लगी है गायों की पाठशाला, जानें आखिर माजरा क्या है

पूरे मामले पर बीएसए हरिहर प्रसाद ने बताया कि ग्राम प्रधान द्वारा यह सूचना मिली थी कि आसपास के ग्रामीणों ने छुट्टा जानवरों को लाकर प्राथमिक विद्यालय महेश भारी में बंद कर दिया है। जिसके बाद मैं व एसडीएम तथा पुलिस टीम मौके पर पहुंचे हैं। अभी विद्यालय में करीब 200 से ढाई सौ गाय बंद हैं। इसमें सभी गाएं छुट्टा जानवर नहीं हैं। इनमें 50 परसेंट गाय पालतू गाय हैं, जिन्हें ग्रामीणों ने लाकर यहां बंद कर दिया है। जिन को हटाने की व्यवस्था की जा रही है। इनको सकुशल कहीं सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जाएगा, क्योंकि कल विद्यालय खुलना है। इसलिए गायों को जल्द से जल्द हटाया जाएगा, जिससे साफ सफाई हो जाए और विद्यालय समय से खुल सके।

यहां लगी है गायों की पाठशाला, जानें आखिर माजरा क्या है

एसडीएम नरेंद्र कुमार ने कहा कि जिलाधिकारी के आदेश पर 1 अगस्त से 7 अगस्त तक के बीच निराश्रित गांव गौवंशों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत 2 दिनों के भीतर करीब डेढ़ सौ से 200 पशुओं को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा चुका है। इसी के चलते महेश्वरी गांव में आसपास के कुछ शरारती तत्वों ने यह अफवाह फैला दी कि कल गांव से पकड़कर पशुओं को सुरक्षित स्थान पर भेजा जाएगा। जिसके बाद शरारती तत्वों ने छुट्टा जानवरों सहित दुधारू पशुओं को भी प्राथमिक विद्यालय में लाकर बंद कर दिया। जिसकी सूचना पर हम लोग यहां आए हैं और इन पशुओं को सुरक्षित स्थान पर भेजने की कवायद चल रही है साथ ही जिन भी शरारती तत्वों ने ऐसा काम किया है उनके विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में देर रात 20 IAS अधिकारियों के तबादले; बलिया, आजमगढ़ और इटावा में बड़े बदलाव
यूपी में देर रात 20 IAS अधिकारियों के तबादले; बलिया, आजमगढ़ और इटावा में बड़े बदलाव
यूपी में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर हाईकोर्ट ने उठाए सवाल, राज्य सरकार से जवाब तलब
यूपी में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर हाईकोर्ट ने उठाए सवाल, राज्य सरकार से जवाब तलब
UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद
यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद
UP News: अयोध्या और बस्ती के लिए सीएम योगी खोलेंगे खजाना, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
अयोध्या और बस्ती के लिए सीएम योगी खोलेंगे खजाना, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget