एक्सप्लोरर

AMU ने जारी किया हॉस्टल खाली करने का आदेश, छात्र नेताओं ने जताई कड़ी आपत्ति

एएमयू के रजिस्ट्रार ने कल घोषणा की कि छात्रावास में रहने वाले छात्रों के माता-पिता को पत्र भेजा जाएगा ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उनका बच्चा छात्रावास खाली कर अपने घर लौट जाए.

अलीगढ़: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) ने कोरोना महामारी के मद्देनजर विद्यार्थियों से छात्रावास करने और घर लौटने का आदेश दिया है. एएमयू के शीर्ष अधिकारियों की गुरुवार को ऑनलाइन माध्‍यम से हुई बैठक में यह फैसला किया गया और शुक्रवार को विश्वविद्यालय के कुलसचिव अब्‍दुल हमीद द्वारा विद्यार्थियों को छात्रावास खाली करने का आदेश जारी किया गया.

एएमयू प्रशासन के इस फैसले पर छात्र नेताओं ने कड़ी आपत्ति जताई है. एएमयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष फैजुल हसन ने कहा है कि लॉकडाउन के समय बड़ी संख्या में छात्र विभिन्न छात्रावासों में रह रहे हैं. हसन ने शुक्रवार को पत्रकारों से कहा कि छात्रावास में रहकर ये छात्र अपनी ऑनलाइन पढ़ाई जारी रखने में सक्षम हैं लेकिन अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले छात्र घर से पढ़ाई नहीं कर पाएंगे क्योंकि संचार नेटवर्क की समस्या बनी रहेगी.

यह फैसला छात्रों के हित में है- एएमयू के प्रवक्ता

फैजुल हसन ने कहा कि विश्‍वविद्यालय परिसर में विद्यार्थियों को टीकाकरण सहित सर्वोत्तम चिकित्सा सहायता मिल रही है, जो अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों में उपलब्ध नहीं होगी. उन्होंने एएमयू अधिकारियों से इस फैसले की समीक्षा करने का आग्रह किया है.

एएमयू के रजिस्ट्रार ने कल घोषणा की कि छात्रावास में रहने वाले छात्रों के माता-पिता को पत्र भेजा जाएगा ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उनका बच्चा छात्रावास खाली कर अपने घर लौट जाए. सभी अभिभावकों को यह पत्र भेजा जाएगा कि महामारी के मद्देनजर छात्र के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह कदम आवश्यक है. एएमयू के प्रवक्ता प्रोफेसर शाफे किदवई ने कहा कि यह फैसला छात्रों के हित में है और वह अपने घरों में सुरक्षित रह सकेंगे.

यह भी पढ़ें-

प्रियंका गांधी बोलीं- केंद्र की लापरवाही के चलते पैदा हुआ ऑक्सीजन का संकट, लोगों की हुई मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget