एक्सप्लोरर

Amroha News: अमरोहा में बड़ा सड़क हादसा, दो तेज रफ्तार कार और बाइक की टक्कर, ग्राम प्रधान समेत 4 की मौत

Amroha Accident News: अमरोहा में हुई इस हादसे में पहले दो तेज रफ्तार कार आपस में टकराई. इसके बाद एक कार ने अनियंत्रित होकर एक बाइक को भी टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार समेत चार लोगों की मौत हो गई.

Amroha Road Accident: उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई. यहां दो तेज रफ्तार कार की पहले टक्कर हुई फिर एक कार बेकाबू होकर बाइक को टक्कर मारते हुए खेत में जा पलटी. हादसे में कार सवार ग्राम प्रधान सहित 4 लोगों की मौत हो गई और 2 गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना अमरोहा देहात थाना इलाके के अतरासी रोड की है. 

पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस घटना की जांच में जुट गई है. पुलिस ने बताया कि अमरोहा के थाना देहात इलाके के अतरासी मार्ग पर देर रात तेज रफ्तार कार ओवरटेक के प्रयास में सामने से आ रही दूसरी कार से टकराई और अनियंत्रित होकर एक बाइक को टक्कर मारते हुए खेत में जा पलटी. 

हादसे में ग्राम प्रधान की भी मौत

इस हादसे में कार सवार गांव हाकमपुर के ग्राम प्रधान विशाल सहित तीन लोगों की मौत हो गई. घटना में बाइक सवार अमित की भी मौत हो गई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जिला अस्पताल में घायलों का हाल जानने पहुंचे जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी ने डॉक्टरों को घायलों का अच्छे से उपचार के लिए निर्देश दिए. 

तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत

उसके बाद उन्होंने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया और घटना के बारे में चश्मदीदों से जानकारी ली. बताया जा रहा है कि दो कारों की आमने-सामने की टक्कर हुई थी. टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार बेकाबू हो गयी और सड़क से दूर जाकर खेत में जा गिरी जिसमें बैठे ग्राम प्रधान और उसके दोस्त सहित तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. मौके पर पहुंची कई थानों की पुलिस फोर्स ने कार में फंसे अन्य घायलों को भी कार से बाहर निकाला और उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया.  

अमरोहा के अपर पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि दो कारों और एक बाइक की टक्कर में चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. दो अन्य घायल हुए हैं जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. मौके पर कानून व्यवस्था दुरुस्त है और घटना के पहलुओं की जांच की जा रही है. 

ये भी पढ़ें- 

UP Police में निकली बंपर नौकरी, इस दिन से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया, जानें- भर्ती से जुड़ी सारी डिटेल

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के 48 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी के 48 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget