एक्सप्लोरर

अमरोहा में तेज रफ्तार का कहर, मेला देखकर लौट रहे पांच लोगों को कार ने कुचला, FIR दर्ज

Amroha News: अमरोहा में मेला देखकर लौट रहे पांच लोगों को दबंगों ने कार से कुचल दिया, जिसमें पांच लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं, जिनका इलाज चल रहा है. पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.

Amroha Road Accident: उत्तर प्रदेश के अमरोहा के गजरौला थाना इलाके के गांव शहवाजपुर डोर में छड़ी का मेला देखकर लौट रहे लोगों को दबंगों ने थार गाड़ी से कुचल दिया, जिसमें 5 लोग बुरी तरह घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस ने रितिक नाम के थार चालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और घटना के समय कार में सवार 4 लोगों को हिरासत में ले लिया है, जिन से पूछताछ जारी है.

शहवाजपुर डोर निवासी ओमपाल सिंह राणा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि रविवार को गांव में छड़ी का मेला लगा था. शाम साढ़े सात बजे मेला समाप्त होने पर उनका भाई राजेश राणा, सचिन सैनी, कमला देवी, राहुल, चंद्रपाल, राजपाल और अन्य लोग मेला देखकर घर लौट रहे थे. इस बीच गांव का ऋतिक थार कार लेकर आया.

मेल देखकर लौट रहे लोगों को कार ने मारी टक्कर 

कार में उसने अपने ताऊ राकेश, भाई दीपांशु, शिवम को बैठाया और तेजी एवं लापरवाही से कार चलाते हुए उसने मेला देखकर लौट रहे लोगों को टक्कर मार दी. इसमें पांच लोग घायल हुए थे. घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में लाया गया था. यहां से कई लोग रेफर कर दिए गए हैं.

जांच में जुटी पुलिस 

ओमपाल सिंह राणा की तहरीर पर पुलिस ने ऋतिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और 3 और लोगों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.

तेज रफ्तार कार ने पांच लोगों को मारी टक्कर 

अमरोहा में आज तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. मेला देखकर लौट रहे पांच लोगों को कार ने कुचल दिया, जिससे हड़कंप मच गया. आनन-फानन में घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. पुलिस इस मामले में तहरीर के बाद जांच में जुट गई है. सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है. 

ये भी पढ़ें: मंगेश यादव एनकाउंटर पर सपा-बीजेपी की 'तू-तू मैं-मैं' पर पूर्व DGP की एंट्री, कर दिया बड़ा दावा

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'UP में चीनी की कमी नहीं, परेशान न हों लोग', बढ़ते दाम के बीच बोले CM योगी
'UP में चीनी की कमी नहीं, परेशान न हों लोग', बढ़ते दाम के बीच बोले CM योगी
UP में AAP का 'स्कूल ठीक करो' अभियान, संजय सिंह बोले- 'बदहाल स्कूलों की...'
UP में AAP का 'स्कूल ठीक करो' अभियान, संजय सिंह बोले- 'बदहाल स्कूलों की...'
UP: सुरेश राणा को बुलेट प्रूफ जैकेट मिलने पर सियासत, पूर्व मंत्री ने दिया जवाब
UP: सुरेश राणा को बुलेट प्रूफ जैकेट मिलने पर सियासत, पूर्व मंत्री ने दिया जवाब
गाजियाबाद: खोड़ा में जल्लाद बना पति! पत्नी और बेटी का कत्ल, मासूम पर भी हमला
गाजियाबाद: खोड़ा में जल्लाद बना पति! पत्नी और बेटी का कत्ल, मासूम पर भी हमला

वीडियोज

Gaurav Khanna Divorce Row में Orry का बड़ा बयान, Akanksha को बताया ‘Snake in the Grass’
Vande Mataram विवाद पर Kangana का Sharmila Tagore को जवाब, बोलीं- ‘Hindu-Muslim Mindset से बाहर आएं’
Rajpal Yadav का करारा जवाब, बोले- ‘5 करोड़ नहीं, 100 करोड़ में भी कोई मुझे खरीद नहीं सकता’
बेटे के साथ पापा की जिंदगी का खात्मा LIVE !
Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
'UP में चीनी की कमी नहीं, परेशान न हों लोग', बढ़ते दाम के बीच बोले CM योगी
'UP में चीनी की कमी नहीं, परेशान न हों लोग', बढ़ते दाम के बीच बोले CM योगी
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
Embed widget