एक्सप्लोरर

UP Politics: बसपा को झटका देने की तैयारी में बीजेपी, अमित शाह के इस फॉर्मूले से मायावती के वोट बैंक में लगेगी सेंध?

UP News: साल 2019 का चुनाव समाजवादी पार्टी और बीएसपी ने मिल कर लड़ा था, इसका फायदा भी हुआ. जहां बीएसपी को 2014 में एक भी सीट नहीं मिली थी, वहीं 2019 में उसे 10 सीटों पर जीत मिली.

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले सभी पार्टियां अपनी तैयारियों में जुटी हुई हैं. इसी बीच उत्तर प्रदेश की राजनीति में कांशीराम की विरासत को लेकर जंग छिड़ी हुई है. यूपी में अनसूचित जाति के वोटों पर सभी की नजर है. हाल ही में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कांशीराम की मूर्ति का अनावरण किया था, अब गृह मंत्री अमित शाह भी अनसूचित जाति के सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. गृहमंत्री अमित शाह के इस सम्मेलन को लेकर यूपी की राजनीति में हलचल तेज है. क्योंकि अखिलेश के बाद अब बीजेपी भी मायावती के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी कर रही है. यूपी में अनसूचित जाति का वोट 21 फीसदी है और इस वोट बैंक को सभी दल अपने-अपने पाले में खींचने की कोशिश कर रहे हैं.

बीजेपी ने आज (6 अप्रैल) से बाबा साहब की जयंती 14 अप्रैल तक 'सामाजिक न्‍याय सप्ताह' के रूप में मनाने की घोषणा की है. इस दौरान बीजेपी का फोकस अनसूचित जाति के वोट बैंक पर रहेगा. साल 2019 का चुनाव सपा और बीएसपी ने मिल कर लड़ा था, इसका फायदा भी हुआ. जहां बीएसपी को 2014 में एक भी सीट नहीं मिली थी वहीं 2019 में उसे 10 सीटों पर जीत मिली. हालांकि समाजवादी पार्टी को कोई फायदा नहीं हुआ उसे साल 2014 में भी 5 सीटें मिली थी जबकि 2019 में बीएसपी के साथ भी लड़ने पर 5 सीटों से ही संतोष करना पड़ा था.

सपा-बीजेपी की 12 फीसदी वोट पर नजर

अब साल 2024 के चुनाव है और मायावती की पार्टी 2012 में यूपी की सत्ता खोने के बाद से ही लगातार कमजोर होती जा रही है. हाल ये है कि अकेले अपने दम पर 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ी और इसमें मात्र एक सीट पर जीत दर्ज कर पाई. वहीं वोट प्रतिशत देखें तो उसे 12 फीसदी से ज्यादा वोट मिले थे, ये 12 फीसदी वोट पर ही बीजेपी और समाजवादी पार्टी की नजर है.

कौशांबी को 612 करोड़ रुपये की देंगे सौगात

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का यूपी दौरा कल शुक्रवार (7 अप्रैल) को प्रयागराज मंडल के कौशांबी जिले में आएंगे. इस दौरान गृह मंत्री कौशांबी महोत्सव का शुभारंभ और खेल प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान करेंगे. अमित शाह के साथ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी होंगे और 612 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी करेंगे. केंद्रीय गृह मंत्री इस मौके पर जनसभा को भी संबोधित करेंगे. कौशांबी जिले में माफिया अतीक अहमद का जबरदस्त दबदबा रहा है, उमेश पाल शूटआउट केस में भी कौशांबी का कनेक्शन सामने आया था. अब देखना यह होगा कि गृह मंत्री अमित शाह उमेश पाल शूटआउट केस और माफिया अतीक अहमद को लेकर अपने भाषण में क्या कुछ कहते हैं. 

UP Politics: बीजेपी का यह 'ब्रह्मास्त्र' बसपा के वोट बैंक में लगाएगा सेंध, मायावती के उड़ जाएंगे होश?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुरु पूर्णिमा पर सीएम योगी की पाती, जनता को समझाया पर्व का महत्व
गुरु पूर्णिमा पर सीएम योगी की पाती, जनता को समझाया पर्व का महत्व
मुजफ्फरनगर: पर्दे से ढकी गईं शराब दुकानें, कांवड़ यात्रा से पहले फैसला
मुजफ्फरनगर: पर्दे से ढकी गईं शराब दुकानें, कांवड़ यात्रा से पहले फैसला
उधमसिंह नगर में युवती को अगवा कर गैंगरेप, दोस्तों के साथ घूमने निकली थी पीड़िता, जांच में पुलिस
उधमसिंह नगर में युवती को अगवा कर गैंगरेप, दोस्तों के साथ घूमने निकली थी पीड़िता, जांच में पुलिस
वाराणसी के दालमंडी 170 से ज्यादा मकान ध्वस्त, बुलडोजर एक्शन के बीच प्रभावितों को मिला मुआवजा
वाराणसी के दालमंडी 170 से ज्यादा मकान ध्वस्त, बुलडोजर एक्शन के बीच प्रभावितों को मिला मुआवजा

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहले सपोर्ट, अब तंज, RSS चीफ भागवत ने क्यों कहा- ये Gen-Z...
पहले सपोर्ट, अब तंज, RSS चीफ भागवत ने क्यों कहा- ये Gen-Z...
Delhi Weather: दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
Mirabai Chanu Statement: लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
कितनी खतरनाक है यूक्रेन की फ्लेमिंगो मिसाइल, जानें इसकी मारक क्षमता?
कितनी खतरनाक है यूक्रेन की फ्लेमिंगो मिसाइल, जानें इसकी मारक क्षमता?
Embed widget