एक्सप्लोरर

Amethi: कांग्रेस नेता अजय राय के नेतृत्व में निकली भारत जोड़ो यात्रा, GST के मुद्दे पर सरकार को घेरा

अजय राय ने सरकार पर आरोप लगाया कि जीएसटी ने नाम पर व्यापारियों का शोषण किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि जब जीएसटी की शुरुआत हुई थी तो राहुल गांधी ने इसे 'गब्बर सिंह टैक्स' कहा था जो आज सामने आ रहा है.

UP News: एक तरफ जहां कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और अमेठी के पूर्व सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) निकालकर पार्टी को मजबूत करने में जुटे हैं तो दूसरी तरफ प्रदेश स्तर पर भी कांग्रेसी नेता यात्रा निकालकर राहुल गांधी को समर्थन देने में जुटे हैं. दो दिन पहले उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से निकली कांग्रेस की प्रादेशक भारत जोड़ो यात्रा कल देर शाम अमेठी पहुंची, जहां रात में आराम करने के बाद केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय ग़ौरीगंज से कांग्रेस नेता और प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय (Ajay Rai) की अगुवाई में भारत जोड़ो यात्रा निकली. डीजे की धुन पर निकली यात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए. यात्रा में मुख्य रूप से जीएसटी का मुद्दा छाया रहा.

अमेठी के गौरीगंज स्थित केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय से कांग्रेस नेता और प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय की अगुवाई में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा निकाली. डीजे की धुन पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता भारत  जोड़ो यात्रा में शामिल हुए. गौरीगंज से निकली यात्रा बाबूगंज होते हुए जायस कस्बे में समाप्त होगी .समाप्ति स्थल पर ही अजय राय एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे. यहां से निकलने के बाद यात्रा सुलतनपुर,भदोही और चंदौली होते हुए वाराणसी में जाकर समाप्त होगी.

जीएसटी से व्यापारियों का शोषण

कांग्रेस के पूर्व विधायक और प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय ने यात्रा निकालने के पहले गौरीगंज केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. अजय राय ने कहा कि जीएसटी ने नाम पर व्यापारियों का शोषण किया जा रहा है. कई साल पहले जब जीएसटी की शुरुवात हुई तो राहुल गांधी ने कहा था कि ये गब्बर सिंह टैक्स  है जो आज सामने आ रहा है. नगर निकाय चुनाव को देखते हुए मौखिक रूप से इस छापेमारी पर रोक लगा दी गई है लेकिन चुनाव बाद ही फिर शुरू हो जाएगी. जो व्यापारी जनसंघ के समय से बीजेपी का समर्थन कर रहा था अब उसी का उत्पीड़न किया जा रहा है. कांग्रेस के पूर्व एमएलसी दीपक सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार दो जगहों पर सबसे ज्यादा पैसा आता है जिसमें शराब और जीएसटी शामिल है. जब बड़े-बड़े बैनर लगाने के लिए सरकार का पैसा खत्म हो जाता है तो वो जीएसटी के नाम पर उद्योगपतियों को प्रताड़ित करने लगती है. ये गब्बर सिंह टैक्स वैसे ही है जैसे गब्बर सिंह फ़िल्म में गब्बर सिंह अनाज का टैक्स वसूलता था. इसमें सरकार ने अधिकारियों को प्रताड़ित करने का लाइसेंस दे रखा है.

ये भी पढ़ें -

Rudraprayag: गुप्तकाशी स्वास्थ्य केंद्र में सुविधाएं नहीं होने से केदारघाटी के लोग परेशान, की ये मांग

उत्तर प्रदेश के अमेठी से अखिलेश सोनी लगातार रिपोर्ट करते हैं. वो करीब चार सालों से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अमेठी की राजनीतिक और अपराध की खबरों पर मजबूत पकड़ है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget