एक्सप्लोरर

Ambedkar Nagar: अंबेडकर नगर में मिडल स्कूल के शिक्षकों को 3 महीने से नहीं मिली सैलरी, अनिश्चितकालीन धरना शुरू

अंबेडकर नगर में वेतन न मिलने से परेशान शिक्षकों ने धरना प्रदर्शन शुरू किया है. बताया जा रहा है कि उन्हें तीन महीने से वेतन नहीं मिला है.

UP News: अंबेडकर नगर (Ambedkar Nagar) में तीन महीने से वेतन न मिलने से परेशान मिडल स्कूल के शिक्षकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन (Indefinite Protest) शुरू किया है. शिक्षकों का कहना है कि प्रदेश के सभी जिलों में शिक्षकों को वेतन दे दिया गया है लेकिन यहां के डीआईओएस  (DIOS) की मनमानी के कारण  शिक्षक तीन महीने से बिना वेतन काम करने को मजबूर हैं. शिक्षकों ने चेतावनी दी है कि जबतक उनको वेतन नहीं दिया जाता वे यहां से नहीं उठेंगे. जिला विद्यालय निरीक्षक को कैम्पस से बाहर नहीं जाने देंगे. शिक्षकों ने मेन गेट को भी बंद कर दिया था. 

DIOS ने वेतन न मिलने पर दी यह दलील

उधर, डीआईओएस ने कहा कि शिक्षकों का वेतन उनके स्तर से पेंडिंग नहीं है. पहले प्रबंधकों ने वेतन बिल पेश नहीं किया. बिल मिलने के बाद उनके द्वारा पास कर ट्रेजरी को भेजा गया था जहां से आपत्ति लगाकर कर वापस कर दिया गया. मामले को सुलझाने के लिए जिलाधिकारी से भी बात की है. जल्द ही कोई फैसला लिया जाएगा. 

Muzaffarnagar: सोशल मीडिया पर दोस्ती, नाबालिग को सुनसान जगह पर बुलाकर जबरदस्ती की कोशिश, हो गई धुनाई

माता-पिता की दवाई खरीदने में शिक्षकों को हो रही दिक्कत

वहीं, शिक्षकों का कहना है कि लिखित आदेश न होने के बावजूद जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा मनमानी तरीके से उनका वेतन रोक दिया गया है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहीं भी वेतन रोकने का आदेश नहीं है.  ऊपर के अधिकारियों ने कोई लिखित आदेश नहीं दिया है उसके बावजूद वेतन न देना डीआईओएस की मनमानी को दर्शाता है. उनका कहना है कि वेतन न मिलने से बच्चों की स्कूल फीस नहीं दे पा रहे हैं. बुजुर्ग माता-पिता की दवा नहीं करा पा रहे है और परिवार पालने में कठिनाई हो रही है. इस नाते यदि कोई शिक्षक कोई गलत कदम उठा लेता है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी डीआईओएस की होगी. उनका कहना है कि इस जिले को छोड़कर सभी जिलों में शिक्षको को मई महीने का वेतन  मिल गया है. अब हम यहां से तब तक नहीं हटेंगे जबतक वेतन नहीं मिल जाता. बिना वेतन दिए डीआइओएस को बाहर जाने के लिए हमारी लाशों से होकर गुजरना पड़ेगा.

ये भी पढ़ें -

Nag Panchami 2022: मसूरी में नाग पंचमी की दिखी धूम, 500 साल पुराने मंदिर में श्रद्धालुओं की उमड़ी जबरदस्त भीड़

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शामली: कांवड़ियों का स्वागत, DM-SP ने की पुष्पवर्षा
शामली: कांवड़ियों का स्वागत, DM-SP ने की पुष्पवर्षा
फतेहपुर-अयोध्या को तोहफा, UPSIDA बजट हुआ दोगुना
फतेहपुर-अयोध्या को तोहफा, UPSIDA बजट हुआ दोगुना
लखनऊ: चेहल्लुम जुलूस को पुलिस की तैयारी पूरी, पुख्ता इंतजाम
लखनऊ: चेहल्लुम जुलूस को पुलिस की तैयारी पूरी, पुख्ता इंतजाम
बांकीपुर-दतिया रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले, 'लड्डू तो BJP के अंदर भी...'
उपचुनाव रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले- लड्डू तो BJP के अंदर भी बंट रहे

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
Mamachya Govyala Jauya BO: 7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
Embed widget