एक्सप्लोरर

गोरखपुर में अलविदा जुमा की नमाज आज, मस्जिदों में साफ-सफाई पूरी, शेड्यूल जारी

गोरखपुर में दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक सभी मस्जिदों में जुमा की नमाज अदा की जाएगी. मस्जिदों में तकरीर और अलविदाई खुत्बा होगा

Eid In Gorakhpur: गोरखपुर शहर की मस्जिदों में अलविदा जुमा (माह-ए-रमजान का अंतिम जुमा) के मद्देनजर तमाम इंतजाम मुकम्मल कर लिए गए हैं. मस्जिदों की साफ-सफाई करीब पूरी हो गई है. दरी, चटाई व पानी की समुचित व्यवस्था कर ली गई है. मस्जिदों में खूब भीड़ उमड़ेगी. गोरखपुर में मस्जिदों में कब नमाज पढ़ी जाएगी? गोरखपुर में माह-ए-रमजान के अंतिम शुक्रवार (जुमा) को दोपहर के ढाई घंटे बेहद खास होंगे. आईए जानते हैं कि नमाज़ का शेड्यूल क्या है.

गोरखपुर में दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक सभी मस्जिदों में जुमा की नमाज अदा की जाएगी. मस्जिदों में तकरीर और अलविदाई खुत्बा होगा. इसके बाद मुस्लिम समाज के लोग दो रकात जुमा की फर्ज़ नमाज अदा करेंगे. सभी मस्जिदों में जुमा की नमाज अदा कर विशेष दुआ मांगी जाएगी. जुमा की नमाज सबसे अंत में चिश्तिया मस्जिद बक्शीपुर में दोपहर 2:15 बजे व सुन्नी जामा मस्जिद सौदागार मोहल्ला बसंतपुर में दोपहर 2:30 बजे अदा की जाएगी.

शिक्षक कारी मुहम्मद अनस रजवी ने कहा कि रमजान के महीने के आखिरी जुमा को अलविदा या जुमातुल विदा भी कहते हैं. यूं तो इस माह के हर दिन की अहमियत है, लेकिन जुमा को और दिनों का सरदार कहा जाता है इसलिए इसकी अहमियत और बढ़ जाती है. इसे छोटी ईद या हफ्ते की ईद भी कहा जाता है. रमजान के आखिरी जुमा की नमाज से रमजान के समापन का संदेश मिलता है. रहमत भरा महीना जाने के गम में अलविदा-अलविदा माह-ए-रमजान अलविदा कहा जाता हैं. ईद के आने की खुशी जहां लोगों में होती है, वहीं इस रहमत भरे महीने के जाने का गम भी होता है. अलविदा के माने रुखसत करना है.

शिक्षक शहनवाज अहमद ने बताया कि कुरआन-ए-पाक में अल्लाह तआला फरमाता है, रोजों की गिनती पूरी करो और अल्लाह की बड़ाई बोलो कि उसने तुम्हें हिदायत फरमाई. हदीस में है जब पैगंबरे इस्लाम हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम मदीने में तशरीफ लाए उस जमाने में अहले मदीना साल में दो दिन खुशी करते थे महरगान व नौरोज. पैगंबरे इस्लाम ने फरमाया यह क्या दिन है? लोगों ने अर्ज किया कि जाहिलियत में हम इन दिनों में खुशी करते थे. पैगंबरे इस्लाम ने फरमाया अल्लाह तआला ने उनके बदले में इनसे बेहतर दो दिन तुम्हें दिए हैं ईद-उल-फित्र व ईद-उल-अजहा.

रमजान हमें दीनदार व परहेजगार बनाने आया

गुरुवार को 26वां रोजा अल्लाह की इबादत में बीता. मस्जिद व घरों में इबादत का दौर जारी है. तरावीह की नमाज पढ़ी जा रही है. एतिकाफ में खूब इबादत हो रही है. कुरआन-ए-पाक की तिलावत जारी है. शबे कद्र में पूरी रात जागकर इबादत हो रही है. शबे कद्र की चौथी (27वीं) ताक रात में लोगों ने खूब इबादत की और रो-रो कर दुआएं मांगीं. ईद की खरीदारी जमकर हो रही है. गौसे आजम फाउंडेशन से जुड़े युवाओं ने गुरुवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में रहने वाले जरूरतमंदों में ईद किट बांटा. किट में सेवईं, चीनी, घी, मेवा और सौ रुपए ईदी के तौर पर जरुरतमंदों को देकर दुआ हासिल की गई. किट बांटने में जिलाध्यक्ष समीर अली, मो. फैज, मो. जैद, रियाज अहमद, अमान अहमद, मो. जैद कादरी, मो. शारिक आदि शामिल रहे.

हाफिज आफताब आलम ने कहा कि हदीस पाक में है कि जो शख्स रमजानुल मुबारक के आने की खुशी और जाने का गम करे उसके लिए जन्नत है. रमजान एक बेहतरीन माह है जिसमें अल्लाह की रहमतें बढ़ जाती हैं. दुआएं कुबूल होती हैं. हमें शरीअत के मुताबिक ज़िंदगी गुजारनी चाहिए. रमजान ने हमें कामयाबी का रास्ता दिखा दिया है अब हमारी जिम्मेदारी है कि उस पर मजबूती के साथ चलकर दुनिया व आखिरत संवारें. नमाज की पाबंदी करें व नेक बनें. जकात व फित्रा जल्द जरूरतमंदों तक पहुंचा दें. जहन्नम से आजादी का अशरा चल रहा है लिहाजा रो-रो कर खूब दुआ मांगें. कुरआन-ए-पाक की तिलावत करें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सीढ़ियों पर नहीं, परिसर में पढ़ी गई नमाज..', हनुमानगढ़ी पर दिए बयान से पलटे बृजभूषण शरण सिंह
'सीढ़ियों पर नहीं, परिसर में पढ़ी गई नमाज..', हनुमानगढ़ी पर दिए बयान से पलटे बृजभूषण शरण सिंह
उत्तराखंड: केदारनाथ पर मौसम की मार, पैदल मार्ग बंद, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
उत्तराखंड: केदारनाथ पर मौसम की मार, पैदल मार्ग बंद, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
'वहां अफजल और देश विरोधी...', जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन में ओपी राजभर का बड़ा आरोप
'वहां अफजल और देश विरोधी...', जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन में ओपी राजभर का बड़ा आरोप
सपा सांसद राजीव राय के PRO पर दलितों के अपमान का आरोप, BJP विधायक ने की कार्रवाई की मांग
सपा सांसद राजीव राय के PRO पर दलितों के अपमान का आरोप, BJP विधायक ने की कार्रवाई की मांग

वीडियोज

Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पटना में कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट, सिर फटा, गाड़ी के शीशे तोड़े, भारी बवाल
पटना में कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट, सिर फटा, गाड़ी के शीशे तोड़े, भारी बवाल
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget