एक्सप्लोरर

UP Election 2022: सपा-RLD के संभावित गठबंधन को लेकर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा दावा, कही ये बात

UP Elections: धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि इस बार चुनाव मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियों पर होगा. सबका साथ, सबका विश्वास और सबका विकास हमारा संकल्प है.

UP Assembly Election 2022: केंद्रीय शिक्षा मंत्री और बीजेपी के उत्तर प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को कहा कि 'रालोद-सपा' के संभावित गठबंधन का चुनाव पर कोई असर नहीं होगा.' उन्होंने इसके साथ ही मेरठ, बागपत और हापुड़ जिले की 14 विधानसभा सीटों पर पार्टी की चुनाव तैयारियों की समीक्षा की. संवादददाताओं से बातचीत करते हुए प्रधान ने उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) और राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के बीच होने वाले संभावित गठबंधन पर कहा कि उसका असर चुनाव पर नहीं पड़ेगा. विकास और गरीबों के कल्याण के आधार पर बीजेपी बड़ी जीत हासिल करेगी. उन्होंने कहा कि 2017-2019 और पहले भी गठबंधन हुआ था. लेकिन, गठबंधन को भारी हार का सामना करना पड़ा था. प्रधान ने कहा कि इस बार भी सारे गठबंधन पर गरीबों के कल्याण, मजदूरों के हितों का गठबंधन भारी पड़ेगा.

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रदेश में गरीबों और मजदूरों के लिए किसानों के लिए सरकार ने काफी काम किया है. कृषि कानूनों की वापसी पर उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों की गन्ना भुगतान और अन्य मामलों में काफी मदद की है. लगातार किसानों के कल्याण के लिए सरकार काम कर रही है. जिन्ना को लेकर पूछे गये एक सवाल के जवाब में बीजेपी प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रधान ने कहा कि जिन्ना उन्हें पसंद आएंगे, जिनके पास कोई मुद्दा नहीं. बीजेपी ऐसे मुद्दों गंभीरता से नहीं लेती. पार्टी काम पर ध्यान देती है.

मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियों पर होगा चुनाव- धर्मेंद्र प्रधान

धर्मेंद्र प्रधान ने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि इस बार चुनाव मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियों पर होगा. सबका साथ, सबका विश्वास और सबका विकास हमारा संकल्प है. दो साल से 80 प्रतिशत जनता को मुफ्त राशन दिया जा रहा है. आज बीजेपी सर्वसमाज का भरोसा बन चुकी है. 2014 में गन्ना किसानों की हालत खराब थी. पहले 400 करोड़ का एथनॉल खरीदा जाता था, जो अब 20 हजार करोड़ तक पहुंच गई है. इससे पहले प्रधान ने पार्टी के चुनाव संचालन से जुड़े पदाधिकारियों ,कार्यकर्ताओं को गांव गांव तक जाने और सरकार के कार्यों को पहुंचाने को कहा.

ये भी पढ़ें:-

UP Election 2022: केशव प्रसाद मौर्य का दावा- 2022 ही नहीं 2027 में भी प्रचंड बहुमत से जीतेगी बीजेपी

Kanpur Gutkha Man Found: स्टेडियम में 'गुटखा' खाने वाला शख्स आया सामने, बताई पूरी कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
हापुड़: जलभराव से परेशान ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन, बीच सड़क पर बोई धान की फसल
हापुड़: जलभराव से परेशान ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन, बीच सड़क पर बोई धान की फसल
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
Embed widget