एक्सप्लोरर

UP News: छात्र की पिटाई के विरोध में उतरे इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट, प्रोफेसर के खिलाफ FIR दर्ज

Allahabad University Protest: प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी की वाइस चांसलर तानाशाही पर उतर आई हैं. वह छात्रों की कोई बात सुनना नहीं चाहतीं हैं.

Allahabad Central University News: इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर के तरफ से छात्रों को लाठियों से सरेआम पीटे जाने का माहौल लगातार गरमाता जा रहा है।.इस घटना के विरोध में देश की सभी सेंट्रल यूनिवर्सिटीज में आज विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. इसी कड़ी में पूरब का ऑक्सफोर्ड कही जाने वाली इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी में भी छात्र संगठनों ने आज विरोध प्रदर्शन किया है. छात्रों ने आज काला दिन मनाते हुए सेंट्रल यूनिवर्सिटी के अलग-अलग गेटों पर प्रदर्शन किया है. छात्रों ने इस दौरान यूनिवर्सिटी प्रशासन (University Administration) के साथ ही केंद्र सरकार के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की है और छात्रों पर लाठियां बरसाने वाले आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किए जाने की मांग की है.

प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी की वाइस चांसलर तानाशाही पर उतर आई हैं. वह छात्रों की कोई बात सुनना नहीं चाहतीं और मनमाने तरीके से उनका उत्पीड़न कर रही हैं. छात्र इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे और लोकतांत्रिक तरीके से इसका विरोध करेंगे. छात्रों के प्रदर्शन के दौरान प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. इस दौरान सुरक्षाकर्मियों और प्रदर्शनकारी छात्रों में कई बार हल्की नोक झोंक भी हुई.

विरोध प्रदर्शन में ABVP नहीं हुआ शामिल

सेंट्रल यूनिवर्सिटीज के साथ ही कई स्टेट यूनिवर्सिटीज में भी छात्र संगठन विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. विरोध का यह कार्यक्रम छात्र संगठनों के तरफ से चलाए जा रहे साझा अभियान के तहत आयोजित किया जा रहा है. हालांकि इस विरोध प्रदर्शन में बीजेपी (BJP) का छात्र संगठन ABVP शामिल नहीं हुआ है. विरोध प्रदर्शन के जरिए छात्रों पर लाठियां बरसाने के आरोपी हिंदी विभाग के प्रोफेसर और चीफ प्रॉक्टर राकेश सिंह के खिलाफ एफ आई आर (FIR) दर्ज कर कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की जा रही है. छात्र संगठनों के प्रतिनिधियों का कहना है कि लाठी चलाने के आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ अगर सरकारी अमला ठोस कार्रवाई नहीं करता है तो वह लोग अदालत की शरण लेंगे.

क्यों छात्र कर रहें हैं विरोध प्रदर्शन?

गौरतलब है कि इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी में बीते 17 अक्टूबर को हिंदी विभाग के प्रोफेसर राकेश सिंह ने साथियों के निलंबन के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों को सरेआम जमकर लाठियां से पीटा था. इसके बाद उन्होंने पुलिस में एफआईआर दर्ज कराकर छात्रों को जेल भिजवा दिया था. छात्रों ने भी पुलिस में शिकायत की थी, लेकिन उनकी शिकायत पर अभी तक केस दर्ज नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पर प्रोफेसर राकेश सिंह की गुंडागर्दी का वीडियो वायरल होने के बाद पूरे देश में कोहराम मचा था.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: सपा मुखिया अखिलेश यादव का यह बयान रालोद-कांग्रेस को देगा राहत, विपक्ष की बढ़ेगी टेंशन?

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर ट्रस्ट को CEO के लिए आए 5,500 से ज्यादा आवेदन, जानें कब होगा नाम का ऐलान?
राम मंदिर ट्रस्ट को CEO के लिए आए 5,500 से ज्यादा आवेदन, जानें कब होगा नाम का ऐलान?
CM योगी के आरोपों पर सपा MLA फरीद महफूज किदवई का पलटवार, 'चार बार मिलने का समय मांगा लेकिन...'
CM योगी के आरोपों पर सपा MLA फरीद महफूज किदवई का पलटवार, 'चार बार मिलने का समय मांगा लेकिन...'
गोरखपुर में ढांचागत विकास की ऊंची उड़ान, CM योगी के नेतृत्व में बिछा फोरलेन का जाल
गोरखपुर में ढांचागत विकास की ऊंची उड़ान, CM योगी के नेतृत्व में बिछा फोरलेन का जाल
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
'प्रधानमंत्री छात्रों से क्षमा..', लाठीचार्ज-हिंसा पर राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खड़गे ने सरकार के सामने रखीं ये बड़ी मांगें
'प्रधानमंत्री छात्रों से क्षमा..', लाठीचार्ज-हिंसा पर राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खड़गे ने सरकार के सामने रखीं ये बड़ी मांगें
Embed widget