एक्सप्लोरर

Gyanvapi Masjid Case: ज्ञानवापी मस्जिद में ढांचे की जांच का यूपी सरकार ने किया विरोध, अब हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

इलाहाबाद उच्च न्यायालय (Allahabad High Court) की लखनऊ (Lucknow) खंडपीठ ने मंगलवार को ज्ञानवापी मस्जिद (Gyanvapi Masjid) मामले में एक बड़ा फैसला दिया है.

UP News: इलाहाबाद उच्च न्यायालय (Allahabad High Court) की लखनऊ (Lucknow) खंडपीठ ने मंगलवार को एक जनहित याचिका खारिज कर दिया. इस याचिका में वाराणसी (Varanasi) के ज्ञानवापी मस्जिद (Gyanvapi Masjid) में हाल ही में मिले ढांचे की जांच हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के जज से कराने का अनुरोध किया गया था. न्यायमूर्ति राजेश सिंह चौहान और न्यायमूर्ति सुभाष विद्यार्थी की पीठ ने सुधीर सिंह और अन्य की याचिका पर मंगलवार को सुनवाई की. 

इस दौरान कोर्ट ने यह आदेश पारित किया. पीठ ने 10 जून को पहले ही क्षेत्रीय अधिकार क्षेत्र के अभाव में जनहित याचिका पर सुनवाई के लिए अनिच्छा व्यक्त की थी. अदालत ने अपने आदेश में कहा कि याची का मामला बनारस का है. वह लखनऊ पीठ के क्षेत्राधिकार में नहीं आता है. इस मामले में 10 जून को सुनवाई करने के उपरांत अदालत ने याचिका पर क्षेत्राधिकार के अभाव में हस्तक्षेप से इनकार कर दिया था. वहीं विस्तृत आदेश बाद में जारी करने को कहा था.

सरकार के वकील ने भी किया था विरोध
यूपी सरकार की ओर से दस जून को याचिका का विरोध करते हुए मुख्य स्थायी अधिवक्ता अभिनव नारायण त्रिवेदी ने कहा कि याचिका क्षेत्राधिकार के अभाव में पोषणीय नहीं है. उनका कहना था कि वाराणसी क्षेत्र लखनऊ खंडपीठ के बजाय इलाहाबाद उच्च न्यायालय के अधिकार क्षेत्र में आता है. उन्होंने इसपर भी जोर दिया कि चूंकि सुप्रीम कोर्ट पहले ही इस मामले पर विचार कर रहा है. इसलिए यहां वही याचिका पेश नहीं की जा सकती. केंद्र सरकार और एएसआई के वकील एस.एम. रायकवार ने भी जनहित याचिका का विरोध किया.

UP Politics: यूपी सरकार में मंत्री दिनेश खटीक ने दिया इस्तीफा? इस वजह से बताए जा रहे नाराज

ये है दावा
उल्लेखनीय है कि जनहित याचिका अपने को शिवभक्त बताने वाले लोगों सुधीर सिंह, रवि मिश्रा, महंत बालक दास, शिवेंद्र प्रताप सिंह, मार्कंडेय तिवारी, राजीव राय और अतुल कुमार ने दायर की थी. याचिकाकर्ताओं ने मामले में केंद्र सरकार, राज्य सरकार और एएसआई को विपरीत पक्ष बनाया था. इससे पहले, याचिकाकर्ताओं के वकील अशोक पांडे ने याचिका में कहा था कि हाल ही में वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद में एक ढांचा उभरा. जिसमें हिंदू दावा करते हैं कि यह भगवान शिव का लिंग है, जबकि मुसलमान इस बात पर जोर देते हैं कि यह फव्वारा है.

इसमें कहा गया है कि यह न केवल देश के भीतर बल्कि दुनिया भर में समुदायों के बीच विवाद पैदा कर रहा है. यदि एएसआई और सरकारों ने संरचना की सच्चाई का पता लगाने के लिए एक समिति नियुक्त करके अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया है तो विवादों से बचा जा सकता है. 

ये भी पढ़ें-

ओम प्रकाश राजभर बोले- 'मुसलमानों को बीजेपी का डर दिखा कर जिंदा हैं अखिलेश यादव, लेकिन अब...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डकैती की योजना बना रहे 6 बदमाश गिरफ्तार, हथियार समेत कई समान बरामद
डकैती की योजना बना रहे 6 बदमाश गिरफ्तार, हथियार समेत कई समान बरामद
चीनी की जमाखोरी की तो अब खैर नहीं, प्रशासन ने शुरू की छापेमारी
चीनी की जमाखोरी की तो अब खैर नहीं, प्रशासन ने शुरू की छापेमारी
UP Election 2027: नेहटौर में मुस्लिम-जाट-सैनी वोट निर्णायक? BJP-सपा में कांटे की रहेगी टक्कर
नेहटौर में मुस्लिम-जाट-सैनी वोट निर्णायक? BJP-सपा में कांटे की रहेगी टक्कर
UP Election 2027: धामपुर सीट पर मुस्लिम वोटर्स होंगे निर्णायक? सपा-BJP में रहेगा मुकाबला
धामपुर सीट पर मुस्लिम वोटर्स होंगे निर्णायक? सपा-BJP में रहेगा मुकाबला

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
दूसरे टेस्ट से क्यों बाहर हुए कुलदीप यादव? BCCI ने बताई असली वजह
दूसरे टेस्ट से क्यों बाहर हुए कुलदीप यादव? BCCI ने बताई असली वजह
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
सुबह 6 बच्चे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
सुबह 6 बच्चे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
Embed widget