एक्सप्लोरर

Prayagraj News: इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज का दिन अहम, ज्ञानवापी, आजम खान समेत 3 बड़े मामलों में सुनवाई

Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज तीन अहम मामलों पर सुनवाई होनी है. इनमें एक ज्ञानवापी विवाद का मामला है और दूसरा मामला सपा नेता आजम खान से जुड़ा है.

Allahabad High Court News: इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज का दिन बड़ा अहम है. आज सबकी नजरें हाईकोर्ट पर लगी हुई हैं. आज कोर्ट में तीन बड़े अहम मामलों की सुनवाई होगी. इनमें ज्ञानवापी परिसर विवाद से जु़ड़ी याचिकाओं पर सुनवाई जारी रहेगी तो वहीं आजम खान के मौलाना मोहम्मद अली जौर ट्रस्ट मामले का केस भी चल रहा है. दोपहर दो बजे इसकी सुनवाई होगी. तीसरा मामला आगरा के दयालबाग में राधा स्वामी सत्संगियों और पुलिस के बीच हुई हिंसक झड़प और सत्संग भवन पर बुलडोजर चलाए जाने का है. जिसमें डीएम समेत अन्य अफसरों के खिलाफ दाखिल की गई अवमानना याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई होगी.

हाईकोर्ट में आज पहला मामला वाराणसी के ज्ञानवापी विवाद का है, जिससे जुड़ी पांच याचिकाओं पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई जारी रहेगी. सुबह 10 बजे से जस्टिस रोहित रंजन अग्रवाल की सिंगल बेंच में मामले की सुनवाई होगी. आज की सुनवाई में हिंदू और मुस्लिम दोनों ही पक्षों की बहस जारी रहेगी. 

ज्ञानवापी केस में सुनवाई

इलाहाबाद हाईकोर्ट ज्ञानवापी विवाद से जुड़ी 5 याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई कर रहा है. इनमें से तीन याचिकाएं 1991 में वाराणसी की अदालत में दाखिल किए गए केस की पोषणीयता से जुड़ी हुई हैं, जबकि दो अर्जियां एएसआई के सर्वेक्षण (ASI Survey) के आदेश के खिलाफ हैं. 

आजम खान से जुड़े इस केस में सुनवाई

दूसरा मामला समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान से जुड़ा है. आजम खान के मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट के मामले की इलाहाबाद हाईकोर्ट में चल रही सुनवाई आज भी जारी रहेगी. आज की सुनवाई दोपहर 2 बजे से होगी. हाईकोर्ट में यह सुनवाई सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हो रही है. एक्टिंग चीफ जस्टिस की अध्यक्षता वाली डिवीजन बेंच में मामले की सुनवाई होगी.

आगरा के दयालबाग मामले में भी आज का दिन अहम होने वाला है. कोर्ट राधा स्वामी सत्संगियों और पुलिस के बीच हुई हिंसक झड़प और सत्संग भवन पर बुलडोजर चलाए जाने के मामले में डीएम समेत अन्य अफसरों के खिलाफ दाखिल की गई अवमानना याचिका पर सुनवाई करेगा. यह अवमानना याचिका राधा स्वामी सत्संग सभा की ओर से दाखिल की गई है. अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग वाली इस याचिका की सुनवाई जस्टिस रोहित रंजन अग्रवाल की सिंगल बेंच में होगी. 

ये भी पढ़ें- 

Global Investors Summit: उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट आज से होगा शुरू, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सीढ़ियों पर नहीं, परिसर में पढ़ी गई नमाज..', हनुमानगढ़ी पर दिए बयान से पलटे बृजभूषण शरण सिंह
'सीढ़ियों पर नहीं, परिसर में पढ़ी गई नमाज..', हनुमानगढ़ी पर दिए बयान से पलटे बृजभूषण शरण सिंह
उत्तराखंड: केदारनाथ पर मौसम की मार, पैदल मार्ग बंद, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
उत्तराखंड: केदारनाथ पर मौसम की मार, पैदल मार्ग बंद, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
'वहां अफजल और देश विरोधी...', जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन में ओपी राजभर का बड़ा आरोप
'वहां अफजल और देश विरोधी...', जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन में ओपी राजभर का बड़ा आरोप
सपा सांसद राजीव राय के PRO पर दलितों के अपमान का आरोप, BJP विधायक ने की कार्रवाई की मांग
सपा सांसद राजीव राय के PRO पर दलितों के अपमान का आरोप, BJP विधायक ने की कार्रवाई की मांग

वीडियोज

Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पटना में कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट, सिर फटा, गाड़ी के शीशे तोड़े, भारी बवाल
पटना में कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट, सिर फटा, गाड़ी के शीशे तोड़े, भारी बवाल
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget