एक्सप्लोरर

झांसी में कथित घोटाले की जांच में देरी को लेकर HC नाराज, 24 अगस्त को अगली सुनवाई

झांसी में करोड़ों रुपये के कथित घोटाले की जांच में देरी पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नाराजगी जाहिर की है. मामले की अगली सुनवाई 24 अगस्त को होगी.

Allahabad High Court: झांसी में करोड़ों रुपये के कथित घोटाले को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने इस मामले की जांच में देरी को लेकर नाखुशी जताई. अदालत ने जुलाई, 2019 में दर्ज प्राथमिकी की जांच पूरी होने में विलंब का कारण जानना चाहा. अदालत ने कहा, “उस प्राथमिकी में गंभीर आरोप लगाए गए हैं.”

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मुनीश्वर नाथ भंडारी और न्यायमूर्ति एस सी शर्मा की पीठ ने इस मामले में सरकार से और अधिक जानकारी जुटाने के लिए अपर शासकीय अधिवक्ता सैयद अली मुर्तजा को मोहलत दी.

गिरिराज सिंह द्वारा दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने कहा, “यदि संबंधित पुलिस थाने के पास जहां प्राथमिकी दर्ज की गई है, आधारभूत ढांचे की कमी के चलते जांच पूरी नहीं की जा सकी है तो सरकार को इस मामले की जांच ऐसी एजेंसी को दे देनी चाहिए थी जो जांच में तेजी लाती.” अदालत ने इस मामले पर सुनवाई करते हुए यह टिप्पणी की और सुनवाई की अगली तारीख 24 अगस्त तय की.

क्या है मामला?
याचिकाकर्ता के मुताबिक, झांसी में बुंदेलखंड क्षेत्र के 144 गांवों में बिजली पहुंचाने के लिए राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के तहत हैदराबाद की एक कंपनी को ठेका दिया गया था. आरोप है कि उस कंपनी ने राज्य बिजली विभाग के इंजीनियरों की मिलीभगत से काम पूरा किए बगैर भुगतान हासिल कर लिया.

जब मामला प्रकाश में आया तो इस संबंध में पांच जुलाई, 2019 को झांसी जिले के नवाबाद पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई. इसके बाद राज्य के सतर्कता विभाग को इस कथित घोटाले की जांच का जिम्मा सौंपा गया. मौजूदा जनहित याचिका में याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया है कि सतर्कता विभाग उचित ढंग से अपनी जांच पूरी नहीं कर रहा है. इसलिए अदालत सतर्कता विभाग को जल्द से जल्द जांच पूरी करने का निर्देश जारी करे.

ये भी पढ़ें:

गाजियाबाद: डासना देवी मंदिर के साधु पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

पीएम मोदी आज करेंगे उज्जवला योजना 2.0 की शुरुआत, लाभार्थियों को मुफ्त मिलेगा सिलेंडर और चूल्हा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर डिंपल यादव ने साधा निशाना, कहा- सदन में चर्चा हो
राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर डिंपल यादव ने साधा निशाना, कहा- सदन में चर्चा हो
यूपी विधानसभा में पूरा नहीं हो पाया सीएम योगी का भाषण, सपा ने जमकर किया हंगामा
यूपी विधानसभा में पूरा नहीं हो पाया सीएम योगी का भाषण, सपा ने जमकर किया हंगामा
DJ के लिए टीन शेड तोड़कर हाईवे पर पहुंचे कांवड़िए, प्रसाशन परेशान
DJ के लिए टीन शेड तोड़कर हाईवे पर पहुंचे कांवड़िए, प्रसाशन परेशान
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच नहीं हो पाया सीएम का संबोधन, कल तक के लिए स्थगित सदन
LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच नहीं हो पाया सीएम का संबोधन, कल तक के लिए स्थगित सदन

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
Embed widget