एक्सप्लोरर

अंडरवर्ल्ड डॉन बबलू श्रीवास्तव को कोर्ट से बड़ी राहत, अपहरणकांड में दोषमुक्त किया, रिश्तेदार भी बरी

Babloo Srivastava News: ये मामला प्रयागराज के सर्राफा कारोबारी पंकज महेंद्र का अपहरण से जुड़ा था. 5 सितंबर 2015 को उनका अपहरण कर लिया गया था, जिसके बाद 10 करोड़ फिरौती मांगी गई थी.

Babloo Srivastava Case: प्रयागराज के सर्राफा कारोबारी पंकज महेंद्र अपहरणकांड में अंडरवर्ल्ड डॉन बबलू श्रीवास्तव को मिली बड़ी राहत मिल गई है. इलाहाबाद की ट्रायल कोर्ट ने बबलू श्रीवास्तव को अपहरण मामले में दोषमुक्त करार दिया है. कोर्ट ने उन्हें सभी धाराओं में बरी कर दिया. उनके साथ ही सह अभियुक्त संकल्प श्रीवास्तव को भी कोर्ट ने दोषमुक्त किया है. संकल्प श्रीवास्तव, बबलू श्रीवास्तव का करीबी रिश्तेदार है. 

प्रयागराज की गैंगस्टर कोर्ट/ अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय विनोद कुमार चौरसिया की अदालत ने ये फैसला सुनाया. इस केस के आठ अन्य आरोपियों पर शाम 4 बजे के बाद कोर्ट फैसला सुनाया जाएगा. बबलू श्रीवास्तव इन दिनों की यूपी की बरेली जेल में बंद हैं.  

सर्राफा व्यापारी के अपहरण का मामला
दरअसल ये मामला सर्राफा कारोबारी पंकज महेंद्र के अपहरण का है. 5 सितंबर 2015 को पंकज महेंद्र का अपहरण कर लिया गया था. इस अपहरण के बाद परिवारवालों से 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई थी. इस मामले में प्रयागराज की शहर कोतवाली में 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था. 

आरोप था कि बबलू श्रीवास्तव ने जेल में रहते हुए सर्राफा व्यापारी पंकज महेंद्र के अपहरण की साजिश रची थी और दस करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी, बबलू श्रीवास्तव ने इस अपहरण का जिम्मा अपने करीबी रिश्तेदार व उसके गुर्गों को सौंपा था. जिसके बाद परिवार की शिकायत पर पुलिस हरकत में आई और बाद में पुलिस ने व्यापारी पंकज महेंद्र को फतेहपुर से सकुशल बरामद कर लिया था.

इस मामले में 21 लोगों के बयान दर्ज किए गए थे. सुनवाई पूरी होने के बाद कोर्ट ने 27 अप्रैल को अपना जजमेंट रिजर्व कर लिया था. पिछले साल 16 अक्टूबर को इसी मामले में बयान दर्ज करने के लिए बबलू श्रीवास्तव को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच लाया गया था. उसे बुलेट प्रूफ जैकेट में लाया गया था. अंडरवर्ल्ड डॉन बबलू श्रीवास्तव इन दिनों यूपी की बरेली जेल में बंद है. 

हाथरस कांड का मुख्य आरोपी कहां? वकील एपी सिंह ने बताया पता, दी अहम जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gorakhpur News: गोरखपुर में गैस संकट से बाजार में मची लूट, दुकानों से इंडक्शन और हीटर गायब, दाम बढ़ने के आसार
गोरखपुर में गैस संकट से बाजार में मची लूट, दुकानों से इंडक्शन और हीटर गायब, दाम बढ़ने के आसार
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-PCS अफसरों के तबादले, प्रकाश बिंदु बने गृह सचिव
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-PCS अफसरों के तबादले, प्रकाश बिंदु बने गृह सचिव
'सामने वाले ठेले से अच्छी तरह गर्म पकौड़ी लेकर आओ', पति से बोलकर बस स्टैंड से नई दुल्हन फरार
'सामने वाले ठेले से अच्छी तरह गर्म पकौड़ी लेकर आओ', पति से बोलकर बस स्टैंड से नई दुल्हन फरार
योगी सरकार का मिशन 'कौशल', लखनऊ में नेशनल स्किल एंड एजुकेशन समिट का आयोजन, बढ़ेगी युवा शक्ति
योगी सरकार का मिशन 'कौशल', लखनऊ में नेशनल स्किल एंड एजुकेशन समिट का आयोजन, बढ़ेगी युवा शक्ति

वीडियोज

Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding
Breaking News: Iran से Bharat को बड़ी राहत, होर्मुज स्ट्रेट से दो जहाजों को इजाजत | ABP News
Sandeep Chaudhary: LPG पर देश में सियासी संग्राम, चुनाव से पहले गरमाया मुद्दा | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: US -ईरान युद्ध तेज, ट्रंप बोले—ईरान कर सकता है सरेंडर | Iran Israel War | abp News
ABP Report: जंग के बीच ईरान के लगातार हमले, मध्य-पूर्व में बढ़ा तनाव | Iran Israel War | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran US War: समंदर के नीचे ईरान का 'हथियारों का शहर', सुसाइड ड्रोन्स की फुटेज जारी कर दुनिया को चौंकाया
समंदर के नीचे ईरान का 'हथियारों का शहर', सुसाइड ड्रोन्स की फुटेज जारी कर दुनिया को चौंकाया
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-PCS अफसरों के तबादले, प्रकाश बिंदु बने गृह सचिव
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-PCS अफसरों के तबादले, प्रकाश बिंदु बने गृह सचिव
'अपना वजन कम करो', संभावना सेठ को काम देने का वादा कर भूले सलमान खान, एक्ट्रेस बोलीं- 'मुझे बहुत बुरा लगा था'
'अपना वजन कम करो', संभावना सेठ को काम देने का वादा कर भूले सलमान खान, एक्ट्रेस बोलीं- 'मुझे बहुत बुरा लगा था'
IPL का कॉन्ट्रैक्ट मिलते ही पाकिस्तान को ठेंगा, PSL छोड़ कोलकाता टीम में आया खूंखार गेंदबाज
IPL का कॉन्ट्रैक्ट मिलते ही पाकिस्तान को ठेंगा, PSL छोड़ कोलकाता टीम में आया खूंखार गेंदबाज
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
Iran US War: कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
Heart Disease Risk: कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
Embed widget