एक्सप्लोरर

Prayagraj News: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न का आरोप, FIR दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

UP News: इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी की छात्रा ने प्राचीन इतिहास विभाग के एक असिस्टेंट प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. छात्रा का आरोप है टीचर अपने घर ले जाकर उसके साथ गलत कृत्य किया.

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी से सनसनीखेज मामला सामने आया है. विश्व विद्यालय की छात्रा ने यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. छात्रा का शिकायती पत्र इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जिसमें छात्रा द्वारा प्रोफेसर लगाए आरोपों का जिक्र है. जिस प्रोफेसर पर छात्रा ने आरोप लगाया है वह प्राचीन इतिहास विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर पदस्थ है.

इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी की छात्रा ने प्राचीन इतिहास विभाग के एक असिस्टेंट प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. छात्रा बीए ईयर में पढ़ाई करती है उसने असिस्टेंट प्रोफेसर अजय कुमार सागर पर यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है. छात्रा का शिकायती पत्र भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है

टीचर ने किया इमोशनल ब्लैकमेल
छात्रा का आरोप है कि जब वह बीए सेकेंड इयर में थी तभी शिक्षक ने उसके सामने प्रेम प्रस्ताव रखा था. जिसे उसने ठुकरा दिया था, उसके बाद शिक्षक उसे फोन पर परेशान करने लगा था. शिक्षक की हरकतों से परेशान होकर छात्रा ने टीचर का नंबर ब्लॉक कर दिया था जिसके बाद आरोपी शिक्षक दूसरे नंबर से कॉल करता था.

पीड़ित छात्रा का कहना है कि शिक्षक ने खुद को कैंसर का मरीज बात कर इमोशनल ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. शिक्षक ने उसे बहाने से एक पार्क में भी बुलाया और सार्वजनिक स्थान पर एक छात्रा और शिक्षक के बैठने को सही न बताते हुए अपने घर ले गया. पीड़ित छात्रा का आरोप है कि जबरन घर में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया. इतना ही नहीं आरोपी शिक्षक ने विरोध और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी.

छात्रा की शिकायत पर पुलिस जांच जुटी
छात्रा ने कर्नलगंज पुलिस को मामले में तहरीर दे दी है. छात्रा ने एक वीडियो संदेश जारी कर न्याय की गुहार लगाई है. यूनिवर्सिटी की पीआरओ प्रो प्रोफेसर जया कपूर का कहना है कि प्राचीन इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष के माध्यम से छात्रा की शिकायत मिली है. मामले में यौन उत्पीड़न की शिकायतों के लिए गठित आंतरिक शिकायत कमेटी यानि आईसीसी इस मामले को देख रही है. पुलिस भी मामले की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें : UP Budget 2024: योगी सरकार का 8वां बजट पेश, अखिलेश यादव बोले- 'बजट कुछ काम का...'

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Deoria News: देवरिया में IGRS जांच के दौरान किसान की तबीयत बिगड़ी, मौत के बाद परिजनों ने SDM को बनाया बंधक
देवरिया में IGRS जांच के दौरान किसान की तबीयत बिगड़ी, मौत के बाद परिजनों ने SDM को बनाया बंधक
राम मंदिर मामले में चौंकाने वाला खुलासा, गिनती के दौरान नहीं बल्कि पहले होती थी नोटों की चोरी
राम मंदिर मामले में चौंकाने वाला खुलासा, गिनती के दौरान नहीं बल्कि पहले होती थी नोटों की चोरी
रामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी वेबसाइट बनाकर नौकरी का लालच देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
रामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी वेबसाइट बनाकर नौकरी का लालच देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
हरदोई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 साइबर अपराधी गिरफ्तार, म्यूल अकाउंट में करीब 41 लाख मिले
हरदोई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 साइबर अपराधी गिरफ्तार, म्यूल अकाउंट में करीब 41 लाख मिले

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल
बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget