एक्सप्लोरर

अलीगढ़ के शेखुपुर सटकना गांव में माहौल बिगाड़ने की कोशिश, पुलिस प्रशासन सतर्क

UP News: होली के त्योहार से पहले अलीगढ़ जिले के थाना दादों क्षेत्र के गांव शेखुपुर सटकना में मनरेगा पार्क में रातों-रात डॉ. भीमराव अंबेडकर की एक मूर्ति स्थापित करने से दो पक्षों के बीच विवाद हो गया.

Aligarh News: होली के त्योहार से पहले अलीगढ़ जिले के थाना दादों क्षेत्र के गांव शेखुपुर सटकना में माहौल को बिगाड़ने की कोशिश की गई. गांव के मनरेगा पार्क में रातों-रात डॉ. भीमराव अंबेडकर की एक मूर्ति स्थापित कर दी गई, जिससे गांव में बघेल समाज और जाटव समाज के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई. घटना की सूचना मिलते ही अलीगढ़ पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया. एसएसपी अलीगढ़ और एसपी ग्रामीण मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया. उन्होंने दोनों समाज के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की और आपसी सहमति से मूर्ति को हटाने का सुझाव दिया.

गांव के सार्वजनिक स्थल मनरेगा पार्क में बीती रात किसी ने अचानक अंबेडकर की मूर्ति स्थापित कर दी. सुबह होते ही गांव में इस मुद्दे को लेकर चर्चा शुरू हो गई और दो समुदायों में तनाव पैदा होने लगा. बघेल समाज और जाटव समाज के कुछ लोगों ने इसका विरोध किया, जबकि कुछ लोग इसका समर्थन कर रहे थे. धीरे-धीरे यह मामला गर्माने लगा तो कुछ नव युवकों ने पथराव भी शुरू कर दिया जिससे स्थिति बिगड़ने की आशंका बढ़ गई. सूचना मिलते ही थाना दादों पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए. चंद मिनट में ही स्थिति को काबू में पा लिया

एसएसपी की समझाइश के बाद ग्रामीणों ने खुद हटाई मूर्ति
मौके पर पहुंचे एसएसपी अलीगढ़ ने स्थानीय लोगों से बातचीत की और माहौल को शांत करने का प्रयास किया. पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों को समझाते हुए कहा कि किसी भी सार्वजनिक स्थान पर बिना अनुमति के मूर्ति स्थापित करना अवैध है. एसएसपी के समझाने के बाद ग्रामीणों ने स्वेच्छा से मूर्ति को हटा दिया. इस दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना न हो. 

वहीं घटना के बाद गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. किसी भी अनहोनी से बचने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है. एसएसपी ने कहा कि यह सांप्रदायिक या जातीय मुद्दा न बने, इसके लिए सभी से शांति बनाए रखने की अपील की गई है. प्रशासन इस बात की जांच कर रहा है कि मूर्ति किसने और क्यों स्थापित की?

माहौल खराब करने वालों पर होगी कार्रवाई
एसएसपी ने कहा है जिन लोगों ने माहौल खराब करने की कोशिश की उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी. जिन लड़कों ने माहौल खराब करने की कोशिश की है, उनपर कार्यवाही होगी साथ ही अलीगढ़वासियों से अपील है कि जो लोग प्रधानी को लेकर कानून व्यवस्था को खराब करने की कोशिश करेंगे उनको हम कानूनी तरीके से गभीर लेंगे और कठोर कार्यवाही करेंगे.

अलीगढ़ जिले में कानून व्यवस्था को किसी के हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा जो लोग चुनाव को लेकर इस तरह के काम  करेंगे और माहौल खराब करने की प्लानिंग करेंगे उनके खिलाफ निश्चित तौर पर अलीगढ़ पुलिस कठोर से कठोर कानून के तहत कार्रवाई करेगी. इस मामले में किसी भी तरह की ढीला रवैया पुलिस का नहीं रहेगा और जिस जगह पर भी या जिले भर में कहीं भी किसी के द्वारा भी अनावश्यक तरीके से बिना परमिशन के कोई मूर्ति वगैरा रखी जाती है तो उनके विरुद्ध  कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.

यह भी पढ़ें- लखनऊ में सुरक्षित नहीं महिला सिपाही, नशेड़ियों ने की मारपीट, सोने की चैन भी छीनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड SIR: उम्र-नाम में गड़बड़ी मिली तो क्या होगा? निर्वाचन आयोग ने जारी किए नए नियम
उत्तराखंड SIR: उम्र-नाम में गड़बड़ी मिली तो क्या होगा? निर्वाचन आयोग ने जारी किए नए नियम
मेरठ: योगी आदित्यनाथ के फिर CM बनने की मन्नत, युवक ने उठाया 301 लीटर का कांवड़
मेरठ: योगी आदित्यनाथ के फिर CM बनने की मन्नत, युवक ने उठाया 301 लीटर का कांवड़
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक के बेटे अबान के 3 दोस्तों की कैसी है हालत, जानें डॉक्टर ने क्या बताया?
अतीक के बेटे अबान के 3 दोस्तों की कैसी है हालत, जानें डॉक्टर ने क्या बताया?

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी, राहुल गांधी, अभिजीत दीपके..., Gen-G के लोकप्रिय नेता कौन, सर्वे ने चौंकाया
PM मोदी, राहुल गांधी, अभिजीत दीपके..., Gen-G के लोकप्रिय नेता कौन, सर्वे ने चौंकाया
CJP की टीम बनने पर अभिजीत दीपके बोले, 'सबसे बड़ी चुनौती...'
CJP की टीम बनने पर अभिजीत दीपके बोले, 'सबसे बड़ी चुनौती...'
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
Embed widget