AMU के छात्रों ने किया सिटीजन अमेंडमेंट बिल का विरोध
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्रों ने बिल का विरोध किया है। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।

अलीगढ़, एबीपी गंगा। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी सिटीजन अमेंडमेंट बिल का विरोध लगातार जारी है। एएमयू के विधि विभाग के छात्रों ने प्रदर्शन करते हुए बाबे सैयद गेट तक मार्च निकाला और भारत के राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन अपर जिलाधिकारी नगर को सौंपा। इस विरोध प्रदर्शन में काफी छात्राएं भी शामिल थी। अलीगढ़ प्रशासन ने इसके लिए कैम्पस के बाहर बड़ी संख्या में जवानों की तैनाती भी की हुई थी।
इस बीच, छात्रा ने गेट की दीवार पर एक भारत का नक्शा भी बनाया जिसमे सभी धर्मो के निशान थे और मुस्लिम निशान के ऊपर एक स्टार बना रखा था। साइड में उन्होंने लिख रखा था उस स्टार का मतलब टर्म्स एंड कंडीशन अप्लाई।
दरअसल, जबसे केंद्र सरकार सिटिजन अमेंडमेंट बिल लेकर आई है तब से मुस्लिम संगठन कहीं ना कहीं से इसका विरोध कर रहे हैं। एएमयू में भी इस बिल का विरोध किया गया। छात्र छात्राओं ने कैंपस के अंदर मार्च निकाला और नारेबाजी कर प्रदर्शन करते हुए अपर जिलाधिकारी नगर को एक ज्ञापन सौंपा। छात्राओं का कहना था कि यह जो बिल है वह मुस्लिम विरोधी है यहां पर हर माइनॉरिटी के लिए जगह है लेकिन मुसलमान के लिए जगह नहीं है। इस बिल को केंद्र सरकार को वापस लेना चाहिए। इसलिए हम सभी इसका विरोध कर रहे हैं व हमने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन आज दिया है।





















