एक्सप्लोरर

अलीगढ़ शराब कांड: जहरीली शराब की बिक्री के मामले में तीन और गिरफ्तार, अब तक 36 लोगों की हुई है मौत

अलीगढ़ शराब कांड मामले में पुलिस ने तीन और लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि शराब माफिया के खिलाफ अभियान जारी है और इस मामले के मुख्य आरोपी ऋषि शर्मा को पकड़ने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं. 

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में जहरीली शराब की बिक्री में कथित रूप से शामिल तीन लोगों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया है. अब तक इस मामले में कुल 36 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. मंगलवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार आज खैर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इलाकों से गिरफ्तारी की गई जिनमें विपिन, अर्जुन और अमीचंद का नाम सामने आया है. तीनों आरोपियों के पास से पुलिस ने नकली देशी शराब के पाउच बरामद किए हैं. पुलिस का कहना है कि शराब माफिया के खिलाफ अभियान जारी है और इस मामले के मुख्य आरोपी ऋषि शर्मा को पकड़ने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं. 

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी 
अलीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि कल शाम को एक बड़ी सफलता तालानगरी औद्योगिक एस्टेट में एक रासायनिक कारखाने के मालिक की गिरफ्तारी के साथ मिली थी, जहां बड़ी मात्रा में मिथाइल अल्कोहल जब्त किया गया था. उन्होंने बताया कि इस स्टॉक की अवैध शराब बनाने वालों को आपूर्ति की जा रही थी. नैथानी ने कहा कि पुलिस को ये सफलता इस मामले के एक प्रमुख आरोपी से पूछताछ के आधार पर मिली. 

मुख्य आरोपी पर इनाम घोषित
अधिकारियों के अनुसार शराब मामले के मुख्य आरोपी ऋषि शर्मा के ऊपर पचास हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है. हालांकि, कई छापों के बावजूद पुलिस अब तक शर्मा को नहीं पकड़ पाई है, जिसके मजबूत राजनीतिक संबंधों का दावा किया जा रहा है.

आंकड़े छिपाने का आरोप
इस बीच जिला प्रशासन की ओर से मरने वालों की संख्या या किसी पोस्टमार्टम संबंधी नया कोई आंकड़ा जारी नहीं किया गया है. सोमवार शाम तक जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार अलीगढ़ में जहरीली शराब से 36 लोगों की मौत हुई है. हालांकि, आंकड़ों को लेकर विरोधाभास है. विपक्षी दलों ने जिला प्रशासन पर जहरीली शराब से मरने वालों का आंकड़ा छिपाने का आरोप लगाया है.

की गई है कार्रवाई
उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार की देर शाम इस मामले में कार्रवाई करते हुए आबकारी आयुक्त पी गुरु प्रसाद को हटा दिया था और दो अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को निलंबित कर दिया था. गुरु प्रसाद को हटाए जाने की पुष्टि करते हुए अपर मुख्य सचिव (नियुक्ति) मुकुल सिंघल ने बताया कि रिग्जियान सैंफिल को नया आबकारी आयुक्त बनाया गया है. 

मांगा गया है स्पष्टीकरण
लखनऊ में सोमवार को जारी एक बयान में राज्य सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि गभाना के पुलिस क्षेत्राधिकारी (उपाधीक्षक) कर्मवीर सिंह को निलंबित कर दिया गया है. जबकि, घटना के संबंध में खैर के क्षेत्राधिकारी शिव प्रताप सिंह और क्षेत्राधिकारी (शहर-3) विशाल चौधरी से तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है.

ये भी पढ़ें:   

UP: अपनी शादी में दुल्हन ने खुशी में चलाई गोली, वीडियो वायरल होने के बाद केस दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
UPSSSC 5369 पदों का रिजल्ट 10 सितंबर को संभव, चयन की तैयारी पूरी
UPSSSC 5369 पदों का रिजल्ट 10 सितंबर को संभव, चयन की तैयारी पूरी
Embed widget