एक्सप्लोरर

Aligarh News: कलम चलाने की उम्र में बेलन चला रही छात्राएं, प्रधानाचार्य की इस करतूत से हर कोई हुआ हैरान

UP News: अलीगढ़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है. जिसमें एक स्कूल में छात्राएं रोटी बनाते हुए दिखाई दे रही है. वहीं स्कूल के अध्यापिका का कहना है कि रसोइया उस दिन नहीं आई थी.

Aligarh News: सर्व शिक्षा अभियान को बढ़ावा देने के लिए सरकार के द्वारा तमाम तरह के अभियान चलाये गये. वहीं शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए लगातार सरकार प्रयासरत नजर आ रही है. लेकिन शिक्षा के मंदिर में तैनात शिक्षकों के द्वारा नियमों के विरुद्ध लगातार कार्य किये जाते हैं. जिसको लेकर ऐसे शिक्षकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी लगातार होती रहती है. लेकिन फिर भी इस तरह के कार्य करने से कोई शिक्षक पीछे नहीं हटता. जिसका अंदाजा इस वीडियो से लगाया जा सकता है. 

दरअसल पूरा मामला जिला अलीगढ़ के विकास खंड लोधी के प्राथमिक विद्यालय रोरावर में देखने को मिला है. जहां कलम पकड़ने की उम्र में छात्राओं के हाथ मे बेलन पकड़ाते हुए छात्राओं से रोटियां बनवाई जा रही है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जाता है कि अध्यापकों के द्वारा पढ़ाई के दौरान ही बच्चों से पढ़ाई ना करवा कर रोटी बनाई जाती है. जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो विद्यालय में हड़कम्प मच गया.

वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
वहीं दूसरी ओर अब से चंद दिनों पहले ही धनीपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को पीटने और बच्चों से हवा कराने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे. जिसमे बीएसए राकेश कुमार के द्वारा अध्यापिका के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे सस्पेंड कर दिया था. लेकिन एक बार फिर ब्लॉक लोधा में प्रधानाचार्य के आदेश के बाद बच्चों रोटी बनाई जा रही है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है. जिसको लेकर शिक्षा विभाग की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े होते हुए नजर आ रहे है.

क्या कहते है विद्यालय के छात्र
पूरे मामले को लेकर छात्रों से जब बातचीत की गई तो छात्रों ने बताया स्कूल में सूखी रोटी खाने को मिलती है और उनको दूध नही मिलता. स्कूल में 300 से 400 छात्र बताये जाते है. जिस पर लगभग 11 अध्यापक तैनात बताये गये है. पानी सी दाल छात्रों को खिलाई जाती है.अनियमितता के अम्बार प्राथमिक विद्यालय में मौजूद है.

क्या बोली विद्यालय में तैनात पूर्व रसोइया
रसोइया नूरजहाँ का कहना है अब से 3 से चार दिन पहले वो रोटी बनाती थी लेकिन उनको निकाल दिया गया कि वह 300 से 400 बच्चों का खाना बनाती थी. लेकिन अब यहां खाना कोई नही बनाता. पूरे मामले को लेकर अध्यापिका से जब बात करने की कोशिश की गई तो उनके द्वारा अपना नाम नहीं बताया गया. कैमरे से बचते हुए उनके द्वारा कहा गया आज रसोइया की तबीयत खराब है. इसलिए रसोइया नहीं आई है.वहीं पूरे मामले को लेकर बीएसए अलीगढ़ राकेश कुमार से जब बातचीत करने की कोशिश की गई तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया.

ये भी पढ़ें: Tajmahal Tourism: ताजमहल घूमने जाने वालों के लिए बड़ी खबर, अब साथ नहीं ले जा सकेंगे ये सामान, सख्त आदेश जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरे सपनों का उत्तराखंड' अभियान से जुड़े 2.5 लाख छात्र, CM धामी ने की पहल
'मेरे सपनों का उत्तराखंड' अभियान से जुड़े 2.5 लाख छात्र, CM धामी ने की पहल
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, केंद्र तक पहुंचाएंगे मांग
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, केंद्र तक पहुंचाएंगे मांग
भदोही में वॉशरूम में छेद कर बनाता था छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार
भदोही में वॉशरूम में छेद कर बनाता था छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget